मानव शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन डी की खोज किसने की, यहां पढ़ें

दोस्तों हम सभी को पता है हमारे शरीर के लिए सभी विटामिन पर्याप्त मात्रा में बहुत ज्यादा जरूरी है, इसलिए हमे सभी विटामिन के बारे में जानकरी होनी चाहिए, आज हम बात करने वाले हैं विटामिन डी के बारे में.

दोस्तों क्या आपको पता है विटामिन डी की खोज किसने की थी और विटामिन डी की कमी से कौनसे रोग होते है, अगर नहीं तो चलिए हम आपको इस लेख में बताते हैं।

Vitamin D ki khoj kisne ki (विटामिन डी की खोज किसने की थी)

विटामिन डी की खोज Elmer McCollum द्वारा कि गई थी। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी जैसे पोषक तत्व का होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

Vitamin D Ki Khoj Kab Ki Gai

विटामिन डी की खोज सन् 1922 को हुई थी। विटामिन डी के खोजकर्ता एक जीव रासायनिक वैज्ञानिक थे जिन्होंने व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी से होने वाली बीमारियों का पता लगाया और विटामिन डी क्या होता है यह सब लोगों को समझाया।

विटामिन डी का खोज होने से पहले और भी विटामिन के प्रकार का खोज हो चुका था जैसे विटामिन ए ,विटामिन बी विटामिन सी, परंतु इस विटामिन में कई सारे और भी गुण पाए गए।

विटामिन D का रासायनिक नाम क्या है?

विटामिन डी एक प्रकार का वसा में घुलनशील विटामिन होता है इसका रासायनिक नाम Ergocalciferol होता है। वैज्ञानिकों ने इसके गुण के हिसाब से इसके नाम निर्धारित किया था आज की वैज्ञानिक रूप में विटामिन डी को इसी नाम से कहा जाता है। Vitamin D की कमी से कई सारे रोग मनुष्य के सामने आ सकते हैं। इसका सही समय पर इलाज करना जरूरी है।

विटामिन D का दूसरा नाम क्या है?

विटामिन डी का दूसरा नाम कैल्सिफेरॉल भी कहा जाता है।और तो और इस विटामिन को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है क्योंकि इस विटामिन को सूरज की रोशनी से भी जोड़ा जाता है। विटामिन डी एक प्रकार का प्रो हारमोंस भी होता है रसायनिक विज्ञान में इसके कई सारे रूप है।

विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता है?

वैसे तो आपको बता दें कि विटामिन डी हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का कार्य करता है विटामिन डी से हड्डियों में कैल्शियम बना रहता है और हड्डियां मजबूत रहती है परंतु अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो अलग-अलग बीमारियां उत्पन्न हो जाती है, जैसे –

  • हड्डियों में अक्सर दर्द रहना
  • हृदय संबंधित बीमारी
  • Diabetes होना
  • रक्तचाप में बदलाव आना
  • इम्यूनिटी कमजोर हो
  • मांसपेशियों में दर्द रहना
  • कैंसर जैसी बीमारी

विटामिन डी की कमी को कैसे दूर करें?

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए वैसे तो वैज्ञानिकों द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में कई सारी दवाइयां भी बनाए गए हैं पर अगर आप घर का नुस्खे से ठीक हो सकते हैं तो इसको जरूर अपनाएं।विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना सुबह का रूप लेना बहुत जरूरी है सूर्य के किरणों से विटामिन डी की कमी पूरी होती है।

इसके अलावा खाने-पीने में विटामिन का भरपूर मात्रा ले और विटामिन डी के लिए सीफूड यानी की मछली खाना चाहिए। अगर आप शाकाहारी है तो गाय का दूध ,फल के जूस मशरूम का सलाद आदि रोजाना सेवन करें।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment