Vitamin K Ki Khoj kisne ki

दोस्तों क्या आप जानते है की विटामिन के की खोज किसने की थी और विटामिन के की कमी से कौन सा रोग होता है अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि यहां हम Vitamin K Ki Khoj और इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है।

Vitamin K Ki Khoj kisne ki (विटामिन के की खोज किसने की)

विटामिन के की खोज Henrik dam ने कि थी। इन्हीं विटामिन के का खोजकर्ता या जनक माना जाता है। इन्होंने व्यक्ति के शरीर के अंदर पाए जाने वाले महत्वपूर्ण पोषक तत्व विटामिन के का खोज किया था।

जिस प्रकार शरीर में विटामिन की कमी से व्यक्ति को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है उसी प्रकार विटामिन के की कमी से भी बहुत सारी परेशानियां एक मानव शरीर में देखने मिल सकती है। खास तौर पर विटामिन k व्यक्ति को चोट लगने पर घाव को भरने में काम आता है।

विटामिन के की खोज कब की गई?

Vitamin k की खोज Henrik dam द्वारा 1929 में की गई थी। हम सब ने देखा है जब भी हमें चोट लगती है तो थोड़ा देर खून बहने के बाद वहां पर खून की थक्का जम जाती है, सही मायने में यहां खून को बहने से रोकता है। विटामिन k की जरूरत मानव शरीर में बहुत ज्यादा होती है। सिर्फ मानव ही नहीं बल्कि सभी जीव के लिए विटामिन k बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

विटामिन K का रासायनिक नाम क्या?

विटामिन के शरीर के वसा में घुलनशील विटामिन होता है इस का रासायनिक नाम phytonadione होता है। और इसका रासायनिक सूत्र C31H46O2 होता है। रसायनिक विज्ञान में इसकी खोज बहुत ही ज्यादा गहराई से की गई है और विटामिन के को दो भागों में बांटा गया है विटामिन K1 और विटामिन K2 ।

विटामिन K का दूसरा नाम क्या है?

विटामिन k का दूसरा नाम फाइलोक्विनोन है। रासायनिक विज्ञान में इसके ऊपर कई सारी रिसर्च किए गए हैं और इसके अलग-अलग नाम दिए गए हैं विटामिन के को भी अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। विभिन्न प्रोटीन में से एक विटामिन के जीव विज्ञान का एक महत्वपूर्ण खोज बना है इसके मुताबिक लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन के से भरपूर भोजन लेते हैं।

विटामिन के की कमी से कौन सा रोग होता है?

विटामिन के की कमी से अलग-अलग प्रकार की बीमारी लोगों के शरीर में देखने मिल सकती है यह सारी रोग खून से जुड़े ही होते हैं जैसे:-

  • चोट लगने पर खून अधिक बहना।
  • घाव बहुत समय तक रहना और जल्दी नही भरना।
  • महिलाओं में मासिक धर्म ज्यदा होना या समय से पहले होना।
  • छोटा सा छोटा गांव बड़ा बन जाना।
  • नाखून के नीचे खून का धब्बा दिखना।
  • दांतो का कमजोर हो जाना।
  • मसूड़े से खून बहना।
  • छोटी सी चोट लगने पर लगातार खून बहना।
  • हड्डियों का कमजोर होना।

विटामिन K की कमी को कैसे दूर करें?

अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में विटामिन के की कमी है और आप चाहते हैं कि विटामिन k की कमी कैसे पूरी करें तो आपको बताते हैं कि विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए खानपान में हरी सब्जियां, पत्ता गोभी, पालक और ब्रोकली जैसे हरे पदार्थों का सेवन करना जरूरी है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment