OTT Full Form In Hindi | OTT Platforms क्या है और इनके फायदे

OTT Full Form In Hindi: आज के समय में इंटरनेट पर मनोरंजन के अलग-अलग तरीके मौजूद हैं, जिनमें से एक है OTT प्लेटफार्म। OTT प्लेटफार्म मनोरंजन के लिए बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं परंतु इसके इतने लोकप्रिय होने के बावजूद भी इसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है।

इसीलिए आज हम OTT क्या है, यह कैसे काम करता है और Full Form Of OTT Platform In Hindi के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं।

OTT Full Form In Hindi

OTT Full Form In EnglishOver The Top
OTT Full Form In Hindiओवर द टॉप

OTT एक ऐसा प्लेटफार्म होता है, जो कि इंटरनेट के जरिए मनोरंजन के अलग-अलग साधन उपलब्ध कराता है।

OTT Meaning In Hindi

OTT Apps Meaning over-the-top होता है, आज के समय में इंटरनेट पर अलग-अलग तरह के एप्लीकेशन मौजूद है, जिनका इस्तेमाल मनोरंजन के लिए किया जाता है और उन्हीं सभी एप्लीकेशन को OTT प्लेटफार्म कहां जाता है।

ये भी पढ़े: Womens Horlicks Ke Fayde

OTT Kya Hai

OTT एक तरह का Entertainment प्लेटफार्म है, जिसके अंतर्गत वीडियो या अन्य मीडिया कंटेंट उपलब्ध होते हैं। इसके अंतर्गत बहुत सारे एप्लीकेशन शामिल होते हैं, जैसे कि- Netflix, Disney Hotstar, Youtube, इत्यादि।

OTT के माध्यम से टीवी पर आने वाले सभी तरह के मीडिया कंटेंट को देखने की सुविधा मिलती है, बल्कि इसके साथ ही साथ ऐसे Shows को भी देखने की सुविधा मिलती है, जो कि टीवी पर नहीं आते हैं।

वर्तमान समय में यह प्लेटफार्म मनोरंजन के रूप में काफी ज्यादा लोकप्रिय है जिसके चलते लोगो ने सिनेमा जाना ही बंद करदिया है क्योकि वह अपने फ़ोन या लैपटॉप पर ही घर बैठे नई Movies और webseries का लुप्त उठा लेते है।

सबसे अच्छे OTT Apps

आज के समय में OTT apps के कारण मनोरंजन का तरीका ही बदल गया है। इसके अंतर्गत बहुत सारे ऐप्स आते हैं, जोकि निम्नलिखित हैं-

  • Netflix
  • Disney Hotstar
  • Youtube
  • Zee5
  • Amazon Prime, आदि।

आज के समय में Netflix और amazon prime को सबसे अच्छे OTT ऐप के रूप में जाना जाता है, और यह दोनों सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले OTT प्लेटफार्म में से एक है।

OTT Apps के फायदे

OTT apps के बहुत सारे फायदे देखने को मिलते हैं, जोकि निम्नलिखित है- 

  1. OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है।
  2. OTT प्लेटफार्म पर किसी भी तरह के टीवी शो, वेब सीरीज, मूवी, सीरियल, इत्यादि को सिर्फ इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं।
  3. लोग अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी OTT प्लेटफार्म का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए कर सकते हैं।
  4. ओटीटी एप्स का इस्तेमाल करने के लिए केवल एक स्मार्टफोन, OTT प्लात्फ्रोम का subscription और इंटरनेट की आवश्यकता होती है।
  5. आज के समय में OTT एप्स का इस्तेमाल कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टेबलेट, इत्यादि के माध्यम से भी कर सकते हैं।

Types of OTT Services in Hindi 

OTT services के कुछ प्रकार भी देखने को मिलते हैं, जैसे कि-

  • Advertising Video on Demand (AVOD)

यह एक ऐसा OTT service है, जिसके अंतर्गत किसी भी तरह के वीडियो देखने के लिए Ads या Advertisment देखना पड़ता है, जैसे कि-Youtube।

  • Transactional Video on demand (TVOD)

यह एक ऐसा सर्विस है, जिसके अंतर्गत कंटेंट को एक बार देखने के लिए उसे किराए पे खरीदना पड़ता है, जैसे कि- एप्पल या गूगल मूवीस।

  • Subscription Video on Demand (SVOD)

यह एक ऐसा सर्विस है, जिसके अंतर्गत कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन पैक लेना पड़ता है, जैसे कि- Netflix और Amazon Prime।

भारत में उपलब्ध OTT Platforms

भारत में अलग-अलग तरह के ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए किया जाता है, जैसे कि- 

  • YouTube 
  • Amazon prime video
  • Voot 
  • Netflix 
  • Disney+Hotstar
  • Sony Liv app, etc.

निष्कर्ष:-

आज हमने आपको अपने इस पोस्ट के जरिए Full Form Of OTT Platform In Hindi के बारे में बताया है। आशा करते हैं कि आपको हमारे इस पोस्ट के जरिए इस विषय के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment