DIG Full Form In Hindi | डीआईजी कैसे बने और इनकी सैलरी

DIG Full Form In Hindi: आप सभी तो जानते ही होंगे कि पुलिस डिपार्टमेंट के अंतर्गत अलग-अलग पदों पर कार्य किया जाता है, और उन सभी पदों पर कार्य करने वाले अधिकारियों के अलग-अलग कार्य होते हैं। उन्हीं पद में से एक होता है DIG आज के समय में अधिकतर लोगों को DIG के बारे में पता होता ही है।

परंतु बहुत से ऐसे लोग है जिनको इसके बारे में जानकारी नहीं होता हैं। इसीलिए आज हम आप सभी को आपने इस आर्टिकल के जरिए “Dig Full Form” और इससे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताएंगे।

DIG Full Form In Hindi

डीआईजी का फुल फॉर्म “Deputy Inspector General Of Police” होता है। और DIG Full Form In Hindi पुलिस महानिरीक्षक” होता है।

DIG कौन होता है?

DIG पुलिस विभाग के एक बहुत बड़े पद पर कार्य करने वाले अधिकारी होते हैं। DIG के पद पर कार्य करने वाले अधिकारी के कंधों पर तीन स्टार होता है। यह पुलिस डिपार्टमेंट का एक बहुत बड़ा पद होने के कारण इसकी जिम्मेदारी भी बहुत होता है।

DIG के पास कानून व्यवस्था से जुड़ी हुई कुछ खास पावर होती हैं, जिनका उपयोग वे अपने जिले की शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए करते हैं।

DIG कैसे बन सकते है?

  1. DIG बनने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी स्ट्रिम से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होगी।
  2. डीआईजी बनने के लिए आपको यूपीएससी की परीक्षा क्लियर करनी होगी।
  3. UPSC की परीक्षा क्लियर करने के बाद आपको IPS अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिल जाएगी।
  4. IPS के दौरान होने वाले ट्रेनिंग के बाद आपको ACP या ASP के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
  5. ASP या ACP के पद पर कार्य करने के दौरान आपके अनुभव और परफॉर्मेंस को देखते हुए प्रमोशन के रूप में SP के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
  6. SP के पद के बाद आपको SSP के पद की प्राप्ति होगी। फिर आखिर में जाकर आपको DIG का पद प्राप्त होगा।

डीआईजी बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए 

डीआईजी बनने के लिए उम्मीदवारों में जो योग्यता होनी चाहिए, वह निम्नलिखित है-

1. किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

2. डीआईजी बनने के लिए आयु सीमा 21 साल से 35 साल तक होना चाहिए।

3. डीआईजी बनने के लिए महिला उम्मीदवार की हाइट 145 से 150 cm होनी चाहिए और पुरुष उम्मीदवार की हाइट 165 cm के आसपास होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए कुछ छूट दी गई होती है।

4. डीआईजी बनने के लिए सबसे पहले यूपीएससी एग्जाम क्लियर करना होगा और एसपी के पद पर कार्य करना होगा। तभी जाकर प्रमोशन के रूप में डीआईजी का पद प्राप्त होगा।

डीआईजी बनने के लिए शिक्षा

डीआईजी बनने के लिए यूपीएससी का एग्जाम दिलाना होता है और यूपीएससी का एग्जाम दिलाने के लिए सबसे पहले किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक यानी कि ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। और आवेदक BA/ B.Sc/ B.Com/ B.Tech आदि किया होना चाहिए।

डीआईजी बनने के लिए परीक्षा प्रक्रिया

डीआईजी बनने के लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित किए जाने वाले परीक्षा को क्लियर करना होता है। यूपीएससी का परीक्षा 3 चरणों में आयोजित होता है, जो कि निम्नलिखित है- 

  • प्रारंभिक परीक्षा – प्रारंभिक परीक्षा क्लियर करने के बाद ही मेंस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। और इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होती है।
  • मेंस परीक्षा – प्रारंभिक परीक्षा क्लियर करने के बाद मेंस परीक्षा क्लियर करना होता है। और मेंस परीक्षा को क्लियर करने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • इंटरव्यू – इंटरव्यू में उम्मीदवारों की पर्सनालिटी टेस्ट ली जाती है। इसके लिए फिजिकल और मेंटल दोनों रूप से तैयार होना होता है। इंटरव्यू क्लियर करने के बाद आपको आईपीएस के पद की प्राप्ति होगी, और इसके माध्यम से आप डीआईजी बन सकते हैं।

डीआईजी बनने के लिए आयु सीमा

डीआईजी बनने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21वर्ष होना चाहिए और अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए। तभी जाकर वे डीआईजी के परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

DIG का वेतन

DIG का वेतन की बात करें तो, एक DIG अधिकारी का अधिकतम सैलरी ₹ 2,16,600/- के आसपास होती है, और इसके अलावा डीआईजी को ₹8,900/- का grade pay भी प्राप्त होता। और इसके साथ ही साथ एक सरकारी अधिकारी होने के कारण इन्हें और भी बहुत सारी सुविधाएं दी जाती है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment