NDA Full Form In Hindi | NDA क्या है, योग्यता, परीक्षा और वेतन

NDA Full Form In Hindi: आप सभी तो जानते ही हैं कि भारतीय रक्षा सेवाओं के लिए अलग-अलग तरह की परीक्षा आयोजित कि जाती हैं, जिसमें से एक है NDA, वर्तमान समय में अधिकतर लोगों द्वारा डिफेंस एकेडमी में भर्ती के लिए एनडीए का एग्जाम दिया जाता है, लेकिन बहुत से लोगो है जिन्हे NDA के बारे ने ज्यादा जानकारी नहीं है, तो आइए जानते है की NDA Kya Hai, NDA Full Form और NDA के लिए योग्यता के बारे में।

NDA Full Form In Hindi

NDA का फुल फॉर्म National Defense Academy होता है और NDA Full Form In Hindi राष्ट्रीय रक्षा अकादमी होता है। यह यूपीएससी द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक परीक्षा होता है।

NDA Kya Hai

NDA Kya Hota Hai, के बारे में बात करें तो NDA भारतीय रक्षा सेवाओं के लिए आयोजित किया जाने वाला एक परीक्षा है, जिसे यूपीएससी द्वारा साल में दो बार आयोजित किया जाता है। इस एग्जाम को दिलाने के बाद उम्मीदवार को भारतीय सेना, नौसेना, और वायुसेना में भर्ती किया जाता है।

ये भी पढ़े: DIG Full Form In Hindi

NDA के लिए योग्यता

भारतीय वायु सेना, थल सेना, और नौसेना में भर्ती पाने के लिए उम्मीदवारों को NDA का एग्जाम देना होता है, जिसके लिए कुछ योग्यताएं रखी गई है जो कि निम्नलिखित है-

  • इस एग्जाम को पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार दे सकते हैं।
  • एनडीए प्रथम परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2006 के बीच में होना चाहिए।
  • एनडीए परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार को किसी भी बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण करना होता है।
  • उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी होता है।
  • उम्मीदवारों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना जरूरी होता है।

NDA में परीक्षा का पैटर्न

NDA एग्जाम का पैटर्न बहुत ही आसान होता है। जोकि निम्नलिखित है- 

  • NDA एग्जाम यूपीएससी द्वारा आयोजित किया जाता है। यह पेपर दो चरणों में आयोजित किया जाता है।
  • एनडीए एग्जाम का पहला चरण लिखित परीक्षा होता है और इसमें 2 पेपर होते हैं, जिसमें से पहला गणित होता है और दूसरा GAT (General ability test) होता है।
  • यह दोनों एग्जाम, कुल मिलाकर के 900 अंकों के होते है, जिसमें से 300 अंको का गणित का पेपर होता है और 600 अंको का GAT होता है।
  • इन दोनों एग्जाम को देने के लिए कुल 5 घंटे का समय दिया जाता है, जिसमें प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटा 30 मिनट का समय मिलता है।
  • इस एग्जाम में माइनस मार्किंग भी होती है जिसमें प्रत्येक गलत उतर के लिए प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक माइनस किया जाता है।
  • यह शॉर्टलिस्टिंग कट ऑफ मार्क्स पर आधारित होता है।
  • पहले चरण को क्लियर कर लेने के बाद एनडीए के दूसरे चरण पूरा करना होता है, जोकि SSB साक्षात्कार होता है।
  • उसके बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटराइज्ड पायलट सिलेक्शन सिस्टम (CPSS) पास करना होता है।
  • फिर अंत में उम्मीदवारों की मेडिकल और फिजिकल टेस्ट ली जाती है। उसके बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

ये भी पढ़े: UPSC Full Form In Hindi

NDA Salary 2022

NDA का एग्जाम क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग पोस्ट पर भर्ती किया जाता है और यदि इनके वेतन की बात करें, तो इनका वेतन अलग अलग पोस्ट के अनुसार अलग अलग होता है। एनडीए के माध्यम से कार्य करने वाले उम्मीदवारों की वेतन 56,100/- रुपए से लेकर के 2,24,100/- रुपए के आसपास होती है और इन्हें भी बाकी सरकारी कर्मचारियों की तरह ही अलग अलग तरह की सुविधाएं भी दी जाती है।

निष्कर्ष:- 

आज हमने आपको अपने इस पोस्ट के अंतर्गत NDA Full Form In Hindi के बारे में बताया है। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। और आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस NDA के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment