MSME Full Form, प्रकार और इसमें बिजनेस रजिस्टर करने के फायदे

MSME Full Form In Hindi: आप सभी तो जानते ही हैं कि भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत का अभियान चलाया गया हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योगों को बढ़ावा देना है और इस कार्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये कि आर्थिक सुविधा देने का ऐलान किया गया है।

प्रधानमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान को पूरा करने के लिए अलग-अलग तरह के सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें से एक है MSME, आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए MSME Ka Full Form और MSME क्या है, एमएसएमई में अपना बिजनेस रजिस्टर करने के फायदे क्या है इसके बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं।

MSME Full Form In Hindi

MSME का फुल फॉर्म Micro Small and Medium Enterprise होता है और MSME Full Form In Hindi सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग होता है।

MSME क्या है?

MSME प्रधानमंत्री द्वारा निकाला गया एक स्कीम है, जिसका काम लघु उद्योगों को बढ़ावा देना है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए लघु उद्योगों को आर्थिक सुविधा पहुंचाना इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य है।

सरकार की इस योजना के माध्यम से छोटे उद्योगों को अलग-अलग प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। इस स्कीम का लाभ पाने के लिए अपने लघु उद्योग को MSME योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।

बिना रजिस्ट्रेशन कराए इस योजना का लाभ नहीं उठाया जा सकता है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराकर छोटे उद्योगों को काफी अच्छा लाभ मिलता है।

MSME के प्रकार

इस स्कीम के अंतर्गत नियम के अनुसार इसे तीन प्रकार में विभाजित किया गया है, और इन सभी प्रकार का अपना ही अलग-अलग मतलब होता है, जोकि निम्नलिखित है-

1.सूक्ष्म उद्योग:- 

सूक्ष्म उद्योग के अंतर्गत ऐसे कंपनियां आती हैं, जिसका 1 करोड़ से कम इन्वेस्टमेंट होता हैं और टर्नओवर 5 करोड़ से के आसपास होता है।

2. लघु उद्योग :- 

लघु उद्योग के अंतर्गत ऐसी कंपनियां आती है, जिसका इन्वेस्टमेंट 10 करोड़ से कम होता है और टर्नओवर 50 करोड़ से कम हो।

3. मध्यम उद्योग:- 

मध्यम उद्योग के अंतर्गत वह कंपनी आती है जिसका इन्वेस्टमेंट 20 करोड़ से कम हो और टर्नओवर 100 करोड़ से कम हो।

ये भी पढ़े: DIG Full Form In Hindi

MSME में उत्पादों की सूची

MSME Full Form In Banking, MSME Product List निम्नलिखित है-

  • चमड़ा उत्पाद
  • कपड़े धोने और ड्राई क्लीनिंग
  • एसटीडी/आईएसडी बूथ
  • इंजीनियरिंग
  • ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक घटक उत्पाद
  • प्रिंटिंग
  • कागज से बने अन्य उत्पाद
  • मुर्गीपालन फार्म
  • कॉल सेंटर

भारत में कितने MSME हैं?

साल 2020 के एक अनुमान के अनुसार भारत में कुल 60 मिलियन से अधिक MSME थे, जिसमें से करीबन 63.05 मिलियन माइक्रो, 0.33 मिलियन लघु, और 5000 मीडियम उद्योग रजिस्टर्ड थे।

एमएसएमई में अपना बिजनेस रजिस्टर करने के फायदे

MSME के तहत अपने बिजनेस को रजिस्ट्रेशन करवाने के बहुत से अलग-अलग फायदे देखने को मिलते है, जो कि अपने बिजनेस को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने में काफी मददगार होते है। MSME में रजिस्ट्रेशन कराने के फायदे निम्नलिखित है- 

  1. बैंकों से लाभ मिलता है, सामान्य व्यापार के ब्याज दर की तुलना में कम ब्याज दर पर व्यापार लोन सुविधा उपलब्ध होती है।
  2. सरकार द्वारा सेल्स टैक्स में कुछ छूट दी जाती है।
  3. सरकार द्वारा कर सब्सिडी, औद्योगिक, बिजली, की सुविधा भी उपलब्ध कराया जाता है।
  4. शुरुआती दौर में कई तरह के टैक्स में भी छूट मिलती है।
  5. उद्योगों को बड़ी जल्दी केंद्र और राज्य की सरकार से अप्रूवल मिल जाता है।
  6. लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन भी बहुत जल्दी मिल जाता है।

ये भी पढ़े: UPSC Full Form In Hindi

MSME और SME के बीच अंतर?

2006 में MSMED अधिनियम के तहत MSME को पहले SME के नाम से जाना जाता था। SME और MSME इन दोनों में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है।

SME (Small To Medium Enterprise)

SME का अर्थ लघु और मध्यम उद्योग होता है। SME एक मौलिक धारणा होता है। SME के अंतर्गत कर्मचारियों की संख्या सीमित होती है। SME ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है। SME बिजनेस के लिए लोन जरूरत को पूरा करने में मदद करता है।

MSME (Micro Small and Medium Enterprise)

MSME का अर्थ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग होता है। MSME एक भारतीय परिभाषा होता है।  इसके अंतर्गत कर्मचारियों के पहलू को अनदेखा किया जाता है। यह एक प्रकार का व्यवसाय ऋण है, जोकि व्यापार प्रारंभ करने के लिए पूंजी या अन्य जरूरत की चीजों के माध्यम से अपने बिजनेस का विस्तार करने में मदद करता है।

MSME के बारे में रोचक तथ्य

MSME से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य हैं, जो कि निम्नलिखित है-

  1. MSME भारत भर में लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
  2. MSME के माध्यम से ही भारत में करीबन 6 करोड़ लोग कार्य करते हैं।
  3. MSME का भारत के जीडीपी में बहुत बड़ा योगदान है।
  4. सरकार की मदद से आज के समय में बहुत सारे MSME की शुरुआत की जा रही है।

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए MSME Full Form In Hindi के बारे में बताया है। आशा करते हैं कि आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस विषय के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment