श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान क्या है, इस्तेमाल कैसे करे

श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान के बारे में: दोस्तों आजकल लोग इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपने खान पान को लेकर सतर्क नही रहते हैं। इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या अधिक होने लगी हैं। आज के समय में काफी सारे लोग श्वांस – प्रणाली की समस्यायें से ग्रसित हो रहे हैं।

इस समस्या को दूर करने के लिए आप श्वासारि वटी का प्रयोग कर सकते हैं। यह एक आयुर्वेदिक औषधि हैं, जिसका सेवन करने से आपकी श्वसन और फेफड़े जैसी समस्या दूर हो जाती हैं। लेकिन श्वासारि वटी का प्रयोग कैसे करें, श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान क्या है, इसके लिए आपको लेख को पूरा पढ़ना होगा। चलिए जानते है।  

श्वासारि वटी के फायदे और नुकसान

श्वासारि वटी के फायदे (Swasari Vati Ke Fayde)

Swasari Vati के निम्न फायदे हैं। 

  • सर्दी या जुकाम में फायदेमंद: सर्दी, जुकाम तो मौसम बदलने के कारण सभी लोगों को हो जाता हैं। ऐसे में श्वासारि वटी का इस्तेमाल करके सर्दी और जुकाम को दूर कर सकते हैं। 
  • टी.बी मरीज और श्वास मरीज के लिए उपयोगी: जो लोग टीबी या सांस लेने जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें श्वासारि वटी से बहुत लाभ मिलता है। श्वासारि वटी के सेवन से फेफड़े मजबूत होते हैं, जिससे उन्हें टीबी और अस्थमा जैसी बीमारियां नहीं होती हैं। 
  • पेट के लिए लाभकारी: जिन लोगों को पेट में गैस आदि की समस्या रहती है तो वे श्वासारि वटी का प्रयोग कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
  • सूखी खांसी में मददगार: कई लोगों को सूखी खांसी होती है जिससे उन्हें सिरदर्द होता है। श्वसारी वटी की एक-एक गोली सुबह और शाम को खाने से सूखी खांसी ठीक हो जाती है।
  • सर्दी और कफ के लिए: कुछ लोगों को जुकाम होने पर कफ की मात्रा बहुत बढ़ जाती है जिससे उन्हें परेशानी होने लगती है लेकिन गर्म पानी के साथ श्वासारि वटी का प्रयोग करने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक: अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आपको इसका सेवन करना चाहिए, आपको इससे लाभ अवश्य मिलेगा।
  • शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ाना: शरीर का ब्लड प्रेशर लो हो तो उस व्यक्ति को भी आयुर्वेदिक वटी का प्रयोग करना चाहिए, जिससे उसे काफी फायदा होता है।
  • अस्थमा की बीमारी में असरदार: अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति को एक बार इस वटी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
  • गीली खासी में उपयोगी: जिन लोगों को खांसी होने पर बार-बार थूकने जाना पड़ता है उन्हें श्वासारि वटी के प्रयोग से इस रोग में लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़े: Chyawanprash Ke Fayde

श्वासारि वटी के नुकसान 

श्वासारि वटी से आपको कई सारे फायदे होते है लेकिन श्वासारि वटी के नुकसान भी होते हैं, जो निम्न प्रकार से हैं। 

  • अगर आपको किसी भी चीज से एलर्जी है तो आप इसका सेवन बिलकुल नहीं करें। इससे आपको और भी ज्यादा एलर्जी हो सकती हैं। 
  • अगर आप धूम्रपान या मदिरा का सेवन करते है तो आप इसका इस्तेमा बिल्कुल मत करे।  
  • यदि आप एक गर्भवती महिला है तो आप इसका सेवन बिलकुल न करें। इस दशा में आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। 

श्वासारि वटी के कुछ महत्वपूर्ण बातें 

  • श्वासारि वटी के एक पैकेट में करीब 80 टैबलेट होती है जिसकी कीमत 120 रुपए के आस पास हैं। 
  • श्वासारि वटी का सेवन करने से अभी तक कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला हैं। वैसे भी यह एक आयुर्वेदिक दवा हैं तो इसमें साइड इफेक्ट देखने के कम चांस रहते हैं। 
  • यदि आपको सर्दी जुकाम, या फिर स्वास संबंधी कोई भी समस्या रहती है तो एक बार इसका प्रयोग जरूर करें। लेकिन यदि आपको अन्य कोई बीमारी है तो प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

श्वासारि वटी का इस्तेमाल कैसे करे?

श्वासारि वटी का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, आपको नीचे बताए गए तरीके से ही श्वासारि वटी का इस्तेमाल करना है।

  • आप श्वासारि वटी का उपयोग गर्म दूध या गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। श्वासारि वटी की एक गोली गर्म पानी के साथ खाना चाहिए, इसके तुरंत बाद पानी पीना चाहिए।
  • यदि आप वयस्क हैं तो आप श्वासारि वटी की दो गोली एक दिन में ले सकते हैं। वहीं जिन बच्चों की उम्र 5 साल से 15 साल के बीच है, उन्हें श्वासारि वटी की एक गोली दी जा सकती है।

ये भी पढ़े:

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको Swasari Vati Ke Fayde और नुकसान क्या है, इसके साथ साथ इसका इस्तेमाल कैसे करना है इसके बारे में भी पूरी जानकारी दी है, ताकि आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें। मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

Leave a Comment