लहसुन खाने के फायदे और नुकसान क्या है, खाने का सही समय

दोस्तों आज हम हर किचन में इस्तेमाल होने वाली एक ऐसी सामग्री के बारे में बात करने जा रहे हैं जो खाने के स्वाद को बढ़ा देता है और साथ ही हम इसके औषधीय गुणों के बारे में भी चर्चा करेंगे। दोस्तों भारत में ज्यादातर घरों में यह चीज पाई जाती है जिसका नाम है लहसुन आज हम इस लेख में लहसुन खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

Lahsun Khane Ke Fayde Or Nuksan (लहसुन खाने के फायदे और नुकसान)

जैसा हमने ऊपर बताया है लहसुन रसोई में उपयोग होने वाली सामग्री है जो अपने स्वाद और गुणों के लिए जाना जाता है, चलिए इसके खाने से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते है।

लहसुन खाने के फायदे (Lahasun Ke Fayde)

लहसुन एक कन्द है जो अपने औषधिय गुणों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है तो आइए इन्हीं औषधीय गुणों के बारे में बात करते हैं कि यह कैसे हमारे लिए लाभदायक है-

  1. वजन घटाने मैं लहसुन का जवाब नहीं यह वजन बखूबी घटाता है तो अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप दिन में एक बार गुनगुने पानी से एक काली लहसुन कहा सकते है। 
  2. लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करता है और ब्लड प्रेशर नार्मल करता है जिससे हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। हमारा हृदय बहुत सेंसिटिव होता है इसलिए हमे अपने दिल का बहुत ख्याल रखना पड़ता है।  
  3. अस्थमा जैसे रोगों के लिए भी लहसुन बहुत ही कारगर है अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति को अगर उचित मात्रा में लहसुन दी जाए तो यह बड़े ही कारगर तरीके से काम करते हुए रोग को दूर करने की क्षमता रखता है।
  4. एंटी-कैंसर जैसे गुण लहसुन में पाया जाता है जो कि कैंसर तक को प्रभावित कर सकता है परंतु हम कैंसर रोग के लिए केवल लहसुन के उपयोग को ही सलाह नहीं देते इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 
  5. हड्डियों की समस्या में लाभकारी माना जाता है। लहसुन खाना अपने आप में बहुत सारे फायदे दिलाता है इसका प्रमुख फायदा हड्डियों की समस्या को दूर करना है। लहसुन खाने से माना जाता है कि यह कैल्शियम को अच्छे से अवशोषित करने में शरीर की सहायता करता है जिससे हड्डियों को मजबूती मिल सके। 

लहसुन खाने से क्या फायदा है इसके बारे में बहुत बड़ा लिस्ट हो सकता है, हमने बस कुछ फायदों की ही चर्चा की है।

लहसुन खाने के नुकसान 

  1. इसके सेवन से मुंह या शरीर से दुर्गंध की समस्या शुरू हो जाती है तो आप उसका विशेष ध्यान रखें कि जब भी आप लहसून खाएं मान के चलिए की लहसुन का एक अपना अलग सुगंध होता है जिसे हमारी नाक को दुर्गंध जैसा लगता है। 
  2. जब सर्जरी होने वाली हो तो लहसुन के सेवन से बचना चाहिए डॉक्टर द्वारा दिए जाने वाले यह महत्वपूर्ण सलाह है। कृपया आप इसका जरूर ध्यान रखिए, सर्जरी के पहले लहसुन का सेवन ना करें।

ये भी पढ़े: प्याज़ खाने के फायदे

Lahsun Khane Se Kya Hota Hai

दोस्तों लहसुन खाने के बहुत से फायदे है लकिन कुछ इसके नुकशान भी है जिनके बारे में हमने ऊपर चर्चा भी की है, आपको बता दे, लहसुन वजन कम करने, जल्दी घाव ठीक करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और रोज पेट साफ करने के लिए फायदे मंद है। इसके साथ लहसुन खाने के एलर्जी भी हो सकती है।

लहसुन खाने से होने वाली एलर्जी की चेतावनी

दूध के साथ लहसुन खाना एलर्जी ला सकती है और जब आप खाली पेट हैं तो लहसुन का सेवन ना करें क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है इस बात का विशेष ध्यान रखें।

ये भी पढ़े:

दोस्तों इस लेख में हमने जाना की लहसुन खाने से क्या फायदा है और लहसुन खाने के नुकसान क्या है। हमे उम्मीद है इस लेख में साझा की हुई जानकारी आपको सही लगी होगी।

लहसुन के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खाली पेट लहसुन कितना खाना चाहिए?

ऐसा माना जाता है कि अगर आप खाली पेट एक कली कच्चा लहसुन खाते हैं तो आपको बीमारी छू भी नहीं सकती और आपका वजन भी कम हो जाता है।

कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है?

कच्चा लहसुन सीने में जलन और पेट संबंधी समस्याएं ला सकता हैं तो कृपया इसका विशेष ध्यान रखिए और खाली पेट लहसून खाने से बचिए।

Subah Khali Pet Lahsun Khane Ke Fayde

अल्जाइमर जैसे रोग में सुबह खाली पेट लहसुन खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

Leave a Comment