च्यवनप्राश के फायदे और नुकसान क्या है, खाने का समय और तरीका

च्यवनप्राश के फायदे और नुकसान के बारे में: दोस्तों भारत में सर्दी आ चुकी है और अब ज्यादातर लोग ठंड से बचने के उपाय खोजने लगेंगे। आपको बता दें कि च्यवनप्राश खाने से आपको ठंडक कम महसूस होती है और आपको जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं।

च्यवनप्राश के फायदे और नुकसान

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको च्यवनप्राश के चमत्कारी फायदों (Chyawanprash Ke Fayde) की जानकारी देंगे, साथ ही च्यवनप्राश खाने का समय और तरीका भी बताएंगे।

च्यवनप्राश के घटक

सबसे पहले च्यवनप्राश में मौजूद सामग्री के बारे में जानते है।

  1. आंवला
  2. वसाका
  3. अश्वगंधा
  4. तुलसी
  5. नीम
  6. केसर
  7. पिप्पली
  8. ब्राह्मी
  9. घी
  10. शहद
  11. लौंग
  12. इलायची
  13. दालचीनी
  14. बेल
  15. अगुरु
  16. तेजपत्ता
  17. पुनर्नवा
  18. हल्दी
  19. नाग केसर
  20. शतावरी
  21. तिल का तेल

चलिए अब हम च्यवनप्राश के फायदे और नुकसान के बारे में जानते है।

च्यवनप्राश के फायदे और नुकसान

दोस्तों च्यवनप्राश का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज का यह आर्टिकल पढ़कर आपको च्यवनप्राश के बारे में बहुत सी जानकारियां मिलने वाली है, चलिए अब जानते है च्यवनप्राश के फायदे और नुकसान के बारे में। 

च्यवनप्राश के फायदे (Chyawanprash Ke Fayde)

1. शरीर में गर्माहट पैदा करना: दोस्तों च्यवनप्राश का सेवन करने से शरीर में गरमाहट पैदा होती है, और हमें ठंड के प्रभाव से बचाती है। 

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता: अगर आप नियमित रूप से चवनप्राश का सेवन कर रहे हैं तो आपके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और अनेक रोगों से लड़ने मैं मदद करती है।  

3. ठंडी से होने वाली बीमारियों से लड़ने में मदद: सर्दी, खांसी और कफ जैसी ठंडी बीमारियों में च्यवनप्राश का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों के दिनों में सुबह और शाम च्यवनप्राश का सेवन करने से शरीर पर ठंडी का प्रभाव देखने को नहीं मिलता।  

4. पाचन तंत्र को मजबूत बनाना: दोस्तों च्यवनप्राश का सेवन करने से पाचन से जुड़ी सभी प्रकार की परेशानियां खत्म होती है। इसका सेवन नियमित रूप से रोजाना करने पर पाचन तंत्र मजबूत रहता है।  

5. त्वचा को साफ और चमकदार बनाना: च्यवनप्राश में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन सी की मात्रा उपस्थित होने की वजह से यह त्वचा को काफी निखरता है जिससे त्वचा चमकदार और साफ हो जाती है। 

6. मस्तिष्क संबंधी बीमारियां ठीक करना: च्यवनप्राश मानसिक क्षमताओं को बढ़ाने के साथ-साथ मस्तिष्क संबंधी कई बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद है।  

7. हृदय रोग होने से बचाना: दोस्तों आजकल खाने में बहुत ही ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो दिल को नुकसान पहुंचाता है और देखा जाए तो आजकल युवकों में बहुत ही ज्यादा हृदय की समस्या देखने को मिल रही है, इसलिए दोस्तों अगर आप चमनप्राश का सेवन करते हैं तो आप को हृदय की समस्या नहीं रहती है। 

8. कोशिकाओं को रिपेयर करना: दोस्तों चमनप्राश को एंटी-एजिंग औषधि माना जाता है, यह शरीर में कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद करता है और त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है जिससे इंसान की उम्र देखने में काफी स्थिर रहती है और वह हमेशा जवान बना रहता है।  

9. तनाव थकान दूर करना और शरीर मजबूत बनाना: दोस्तों इस रोजमर्रा की जिंदगी में नौजवान हमेशा परेशान रहता है कभी काम का टेंशन तो कभी परिवार का टेंशन को लेकर, इस तरह दोस्तों वह काफी तनाव का सामना करता है, उसके लिए च्यवनप्राश का सेवन काफी फायदेमंद होता है, यहां थकान को दूर करता है और शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

च्यवनप्राश के नुकसान

च्यवनप्राश को अगर सही से इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे इसके अधिक सेवन से पेट फूलना, अधिक सेवन करने से अपच होना, पेट में सूजन और लूज मोशन की समस्या हो सकती है। च्यवनप्राश की तासीर गर्म होती है अगर आप पित्त प्रकृति के हैं तो आपको इसका कम मात्रा में सेवन करना चाहिए।

च्यवनप्राश की सही खुराक

च्यवनप्राश लेने की सही खुराक व्यस्त रोजाना सुबह शाम 1 चम्मच गुनगुने पानी या दूध के साथ ले सकते हैं। वही बच्चों को रोजाना सुबह 1/2 चम्मच से ज्यादा च्यवनप्राश नहीं खिलाना चाहिए।  

च्यवनप्राश लेने से पहले सावधानियां

च्यवनप्राश लेने से पहले सावधानियां जरूर रखनी चाहिए। 

  • अस्थमा या सांस वाले मरीजों को च्यवनप्राश का सेवन दूध और दही के साथ नहीं करना चाहिए।  
  • शुगर और हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को चवनप्राश का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।  

च्यवनप्राश का सेवन कैसे करें

  • च्यवनप्राश का सेवन व्यस्क ऐसे भी कर सकते हैं लेकिन सही तरीका यही है कि सुबह और शाम एक चम्मच रोजाना दूध के साथ ले। 
  • च्यवनप्राश का सेवन करने के खट्टे और अम्लीय चीजों को आधे घंटे बाद ही खाना चाहिए। 
  • बच्चों को आधा चम्मच या बड़े बच्चों को एक चम्मच से ज्यादा च्यवनप्राश का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • गर्भवती महिलाओं के लिए आधा चम्मच च्यवनप्राश ही काफी होता है और उन्हें डॉक्टर की सलहा के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।  

ये भी पढ़े:

तो दोस्तों इस लेख में हमने Chyawanprash Ke Fayde और नुकसान के साथ-साथ च्यवनप्राश का सेवन कैसे करें और सावधानियों के बारे में भी जानकारी साझा की है। अब हम उम्मीद करते हैं कि अगर आपको इस लेख में साझा की गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करें।

Leave a Comment