Protein Ki Khoj Kisne Ki The

दोस्तों क्या आप जानते है की Protein Ki Khoj Kisne Ki The अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े, इस लेख में हम आपको प्रोटीन से जुडी सभी जानकारी देंगे।

प्रोटीन क्या है? (Protein Kya Hai)

साइंटिफिक भाषा में कहें तो प्रोटीन एक बड़ा बायो मॉलिक्यूल और मैक्रोमोलीक्यूल होता है, जिनमें अमीनो एसिड अवशेषों की एक या एक से अधिक लंबी श्रृंखला होती है।

सरल शब्दों में कहें तो प्रोटीन एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो कि मानव शरीर के विकास और रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण होता है। पानी के अलावा प्रोटीन शरीर में मौजूद सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला अणु होता है, इसे शरीर की छोटी आंत द्वारा नहीं तोड़ा जा सकता है।

प्रोटीन शरीर के सभी कोशिकाओं का संरचनात्मक घटक है, खासतौर पर मांस पेशियों के लिए। प्रोटीन की कमी के कारण शरीर का विकास रुक जाता है। इसीलिए प्रोटीन को मानव शरीर के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रोटीन की खोज किसने की थी? (Protein Ki Khoj Kisne Ki)

प्रोटीन की खोज सन् 1838 में Jons Jacob Berzelius और Rardus Johannes Mulder द्वारा की थी। इन दोनों साइंटिस्ट द्वारा प्रोटीन की खोज करने के बाद इस तत्व पर काफी analysis भी किया गया। जिसके बाद प्रोटीन का सूत्र, प्रोटीन का काम, प्रोटीन की संरचना, प्रोटीन की महत्वता, इत्यादि के बारे में भी अलग अलग वैज्ञानिकों द्वारा खोज किया गया।

प्रोटीन का नाम किसने रखा ?

प्रोटीन की खोज करने के बाद Jons Jacob Berzelius द्वारा इस तत्व का नाम प्रोटीन रखा गया।

हमारे शरीर में कितना प्रोटीन होना चाहिए?

एक स्वस्थ मानव शरीर को उसके वजन के अनुसार प्रति किलोग्राम के हिसाब से हर रोज़ 0.75 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। प्रतिदिन एक पुरुष को कम से कम 55 ग्राम और महिलाओं को 45 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

प्रोटीन खाने से क्या होता है?

प्रोटीन का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और इम्यूनिटी स्ट्रांग होता है। इसके अलावा शरीर में कई तरह के एंजाइम, रसायन और हार्मोन को बनाने में भी प्रोटीन मदद करता है। और तो और प्रोटीन शरीर के कोशिकाओं द्वारा अंदर और बाहर होने वाली रासायनिक क्रियाओं में भी मदद करता है।

प्रोटीन की कमी कैसे दूर करें?

प्रोटीन की कमी को दूर करना बहुत ही आसान होता है। प्रोटीन बहुत से खाने की चीजों में पाया जाता हैं, तो उन सभी चीजों को अपने दैनिक आहार बनाकर प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अंडा, पनीर, बटर, सोयाबीन, दाल, चिकन, मछली, फल, हरी सब्जियां, इत्यादि का सेवन करना चाहिए।

प्रोटीन की कमी से कौन से रोग होते हैं?

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। प्रोटीन से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है, प्रोटीन की कमी से हमारे शरीर में कई तरह के लक्षण और बीमारियां देखने को मिलते हैं, जैसे कि-

  1. शरीर का कमजोर होना
  2. थकान महसूस करना
  3. बच्चों का ग्रोथ रुकना
  4. मांस पेशियों में दर्द होना
  5. चेहरे पर सूजन होना
  6. बालों का रूखा और बेजान हो ना
  7. इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होना
  8. शरीर का फूलना
  9. हड्डियों का कमजोर हो जाना
  10. नाखून से जुड़ी समस्या उत्पन्न होना, इत्यादि।

प्रोटीन कितने प्रकार का होता है?

प्रोटीन मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है, जो कि निम्नलिखित है-

  • सरल प्रोटीन
  • सयुक्त प्रोटीन
  • व्युप्तन्न प्रोटीन

प्रोटीन का सूत्र क्या है?

प्रोटीन की खोज Jons Jacob Berzelius और Rardus Johannes Mulder द्वारा कि गई। इसके बाद प्रोटीन पर शोध करने के बाद यह पता चला कि सभी प्रोटीन का सूत्र एक ही होता है। और वह C400H620N100O120P1S1 होता है।

प्रोटीन के मुख्य स्रोत कौन कौन से हैं?

प्रोटीन को मानव शरीर के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना गया है। हमारे शरीर में नए सेल्स का निर्माण करने और शरीर की क्रियाओं को नियंत्रण रखने में प्रोटीन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

इसीलिए हमें अपने दैनिक आहार के रूप में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा लेना चाहिए। प्रोटीन बहुत से खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जैसे कि-

पनीर, सोयाबीन, बादाम, दूध, बटर, मूंगफली, मूंग दाल, अंडा, मछली, चिकन, मटन, कटहल, किशमिश, अमरूद, कीवी, चेरी, हरी सब्जियां, इत्यादि।

प्रोटीन के फायदे

प्रोटीन हमारे शरीर के विकास और जैविक क्रियाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। प्रोटीन हमारे शरीर को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। प्रोटीन शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के साथ साथ इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा प्रोटीन शरीर के कोशिकाओं द्वारा अंदर और बाहर होने वाली रासायनिक क्रियाओं में भी मदद करता है। प्रोटीन के इस महत्वपूर्ण काम के कारण मानव शरीर तंदुरुस्त और ताकतवर रहता है। जिसके कारण मानव शरीर को किसी भी तरह के रोग संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

प्रोटीन के नुकसान

प्रोटीन मानव शरीर के लिए जितना ज्यादा फायदेमंद होता है, उतना ही ज्यादा नुकसानदायक भी होता है। क्योंकि कहा जाता है कि किसी भी चीज को अधिक मात्रा में लेने से वह नुकसानदायक ही होता है। ठीक इसी तरह से प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से हृदय, लिवर, किडनी, पथरी, इत्यादि से संबंधित बीमारियां होने का खतरा उत्पन्न होता है। इसीलिए जरूरत से अधिक प्रोटीन का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment