ट्रैक्टर का आविष्कार किसने किया और कब किया था?

दोस्तों ट्रेक्टर का उपयोग आज के युग में बहुत से कामो के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है की ट्रैक्टर का आविष्कार किसने किया था और सबसे पहले कोनसे देश में ट्रेक्टर की खोज हुई थी।

अगर आपको ट्रेक्टर की खोज किसने की इसके बारे में नहीं पता तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

ट्रैक्टर क्या है?

सबसे पुराना टैक्टर

ट्रैक्टर एक मैकेनिकल मशीन होता है। जिसका उपयोग आमतौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए कामों को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाता है।

पहले के समय में भाप इंजन वाले ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता था, परंतु जैसे-जैसे आधुनिकता बढ़ती गई वैसे-वैसे मेकेनिकल ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाने लगा।

खास तौर पर ट्रैक्टर का उपयोग जोताई और कृषि कार्यों को मशीनकृत करने के लिए ताकत और कर्षण प्रदान करता है। ट्रैक्टर के पीछे एक बड़ी सी ब्रॉली भी लगी होती है, जिसका उपयोग भारी सामानों को लादने के लिए किया जाता है।

टैक्टर पूरी तरह से किसानो के लिए एक महत्पूर्ण उपकरण है जो उनके अनेको कामो को सुबिधा जनक बनाता है।

ट्रैक्टर को हिंदी में क्या कहते हैं? 

ट्रैक्टर को हिंदी में कर्षित्र कहा जाता है। ट्रैक्टर एक ऐसा उपकरण है जो कि कृषि क्षेत्रों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी माना जाता है। यह खेतीबाड़ी से जुड़े हुए अधिक से अधिक कामो को कम समय में करने में मदद करता है।

ट्रैक्टर का आविष्कार किसने किया था? (Tractor Ka Avishkar Kisne Kiya Tha)

सबसे पहले ट्रैक्टर का आविष्कार दो अमेरिकी आविष्कारक ने 19वी शतब्दी में किया था, पहले ‘बेंजामिन लेरॉय होल्ट‘, और दूसरे आविष्कारक ‘चार्ल्स दिन्मूर’ है।

इन दोनों ने अपना-अपना अलग-अलग ट्रैक्टर का निर्माण किया है। बेंजामिन लेरॉय होल्ट ने अपने भाइयों के साथ मिलकर होल्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की स्थापना की, जहां पर इन्होंने ट्रैक्टर का निर्माण किया।

और चार्ल्स दिन्मूर पहले से ही पेंसिलवेनिया में शिक्षा से संबंधित अनेको सामुदायिक सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया है, जिसके बाद इन्होंने निरंतर ट्रैक्टर का आविष्कार में अपना अहम भूमिका निभाया।         

भारत में ट्रैक्टर का आविष्कार कब हुआ ? 

आप सभी तो जानते ही हैं कि भारत को सर्वाधिक कृषि क्षेत्र वाला देश कहा जाता है और ऐसे में जाहिर सी बात है कि भारत में ट्रैक्टर की उपयोगिता भी अधिक है।

भारत में ट्रैक्टर का उपयोग स्वतंत्रता के बाद शुरू हुई, जो कि ‘हरित क्रांति‘ के कारण हुई थी।

इस क्रांति के बाद भारत में ट्रैक्टर की उपयोगिता बढ़ती गई और भारत में ट्रैक्टरों का आविष्कार 1950 से लेकर के 1960 के दशक में शुरू हुआ।

भारत का पहला ट्रैक्टर कौन सा था ? 

भारत में जब 1950 से 1960 के दशक में ट्रैक्टर का उपयोग किया जाने लगा तो उस समय भारत में ट्रैक्टर उद्योग की आज की बड़ी कंपनियां शामिल है।

जैसे कि- भारत में सबसे पहले HMT, आयशर, एस्कॉर्ट्स, टेफे, और महिंद्रा कंपनियों के ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता था।

ये भी पढ़े:

दोस्तों इस लेख में हमने जाना की ट्रैक्टर का आविष्कार किसने किया और कब किया था हमे उम्मीद है को इस लेख में बताई हुई जानकारी सही लगी होगी।

Leave a Comment