भारत में सबसे ज्यादा खाने वाला समोसा का आविष्कार किसने किया और इसे खाने से क्या लाभ मिलते है

दोस्तों समोसा हमारे देश के सबसे ज्यादा खाए जाने वाला व्यंजन है, लोग सुबह की चाय या शाम के नाश्ते में इसका सेवन जरूर करते है लेकिन क्या आपको मालूम है की समोसा का आविष्कार किसने किया था और समोसा भारत में कैसे आया अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि इस लेख में हम समोसा से जुडी जानकारी देने वाले है।

समोसा का आविष्कार किसने किया था?

वैसे तो समोसे के आविष्कारक के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं है। परंतु सबसे पहले समोसे का जिक्र 11 वीं शताब्दी के दौरान एक फारसी इतिहासकार अबुल-फज़ल बेहाक़ी नामक व्यक्ति के लेख में देखने को मिलता है और इतिहासकारों द्वारा कहा जाता है कि करीबन 13 से 14 वीं शताब्दी के दौरान भारत में समोसा व्यापारियों के माध्यम से पहुंचा था।

ऐसा भी माना जाता है कि भारत में समोसे का आविष्कार उत्तरीय भारत से शुरू हुआ था, उसके बाद यह एक स्वादिष्ट व्यंजन के रूप में उभरा, जो कि धीरे धीरे भारत के साथ साथ आसपास के सभी देशों में फैल गया।

Samosa Ko Hindi Me Kya Kehte

समोसा का उल्लेख सबसे पहले फारसी इतिहासकार के लेख में देखने को मिलता था, और समोसा एक फारसी शब्द यानी कि संबोसह से ही मिलकर बना है। जिसका हिंदी में अर्थ समोसा होता है। परंतु समोसे को हिंदी में त्रिकोण आकार का नमकीन या व्यंजन भी कहा जा सकता है।

Samosa History in Hindi

समोसे का इतिहास प्राचीन काल के गजनवी साम्राज्य के शाही दरबार में स्वादिष्ट व्यंजन के रूप में पेश किये जाने वाले नमकीन चीज से जुड़ा हुआ है। समोसे का उल्लेख सबसे पहले 11वीं शताब्दी के दौरान एक फारसी इतिहासकार अबुल-फज़ल बेहाक़ी के लेख में देखने को मिलता है।

जिसके बाद यह माना जाता है कि समोसा व्यापारियों के माध्यम से 13 से 14 वी शताब्दी के दौरान भारत आया। उसके बाद अभी के समय में समोसा सबसे ज्यादा खाए जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजन में से एक बन चुका है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment