साबुन का आविष्कार किसने किया और सबसे पहले साबुन का इस्तमाल कहा हुआ था

दोस्तों क्या आप जानते है की साबुन का आविष्कार किसने किया और सबसे पहले साबुन का इस्तमाल कहा हुआ था अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि यहां हमने आपको साबुन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

साबुन का आविष्कार किसने किया

साबुन का आविष्कार बबीलोनियंस द्वारा करीबन 2800 BC में किया था। जिसका सबूत आज भी उस ज़माने के मिट्टी के बर्तन में देखने को मिलती है, जिसे साबुन के लिए इस्तेमाल की गयी थी।

और इस जमाने के मिट्टी से बनाए गए टेबलेट पर साबुन को बनाने का तरीखा भी लिखा गया था। परंतु साबुन का इस्तेमाल केवल कॉटन और वूल साफ करने के लिए किया जाता था।

उसके बाद रोम में भी साबुन का इस्तेमाल किया जाने लगा। जिसे रोम कि महिलाओं द्वारा नदी के किनारे कपड़े धोते समय डिस्कवर किया था।

भारत में साबुन का आविष्कार कब हुआ?

भारत में साबुन का आविष्कार करीबन 1897 में किया गया था। जोकि नॉर्थ वेस्‍ट सोप कंपनी द्वारा भारत में सबसे पहला साबुन का कारखाना लगाया। भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान लीबर ब्रदर्स इंग्‍लैंड द्वारा पहली बार आधुनिक साबुन बाजार में उतारने की कोशिश की। फिर कंपनी ने साबुन का आयात करके उनकी मार्केटिंग की।

उसके बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में साबुन का सबसे पहला कारखाना लगा। भारत में प्रथम विश्‍व युद्ध के बाद साबुन का कारोबार काफी अच्छा चला। उसके बाद धीरे-धीरे भारत में साबुन की जरूरत को समझते हुए साबुन के कारोबार में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। और आज के समय में पूरी दुनिया के साथ साथ भारत में भी काफी अलग-अलग तरह के साबुन का इस्तेमाल किया जाता है।

साबुन का सूत्र क्या होता है?

साबुनों के सामान्य सूत्र को RCOO-Na+ डिनोट किया जाता है, जहाँ पर R किसी भी लंबी श्रृंखला का एल्काइल समूह होता है जिसमें 12 से 18 कार्बन परमाणु होते हैं। और मृदु साबुन का सूत्र C17H35COOK होता है और कठोर साबुन का सूत्र C17H35COONa होता है।

साबुन का रासायनिक नाम क्या है?

साबुन 12 से 18 कार्बन परमाणुओं से युक्त लंबी श्रृंखला फैटी एसिड के सोडियम और पोटेशियम लवण हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो साबुन उच्च अणु भार वाले कार्बनिक फैटी एसिड के सोडियम या पोटैशियम लवण है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment