चॉकलेट का आविष्कार किसने किया था और इसके फायदे और नुकसान

दोस्तों क्या आपको पता है की चॉकलेट का आविष्कार किसने किया था और इस खाने से क्या फायदे और नुकसान होते है अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े यहां हम चॉकलेट के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करेंगे।

चॉकलेट का आविष्कार किसने किया था

चॉकलेट का आविष्कार करीबन 12 वीं शताब्दी के दौरान मेक्सिको और मध्य अमेरिका के लोगों द्वारा किया गया था। दरअसल मैक्सिको में एक पेड़ पाया जाता है, जिससे coco tree के नाम से जाना जाता है। और इसी पेड़ के फल का उपयोग करके चॉकलेट बनाया गया था।

उसके बाद सन 1850 में एक अंग्रेजी व्यक्ति द्वारा पहली सॉलिड चॉकलेट बनाई गई। जिसे कोको पाउडर में कोको बटर और शुगर मिला करके बनाया गया और यहीं से चॉकलेट के उस रूप का जन्म हुआ, जिसे आज के समय में पूरी दुनिया द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

चॉकलेट की खोज कैसे हुई?

चॉकलेट की खोज मेक्सिको और मध्‍य अमेरिका के लोगों द्वारा की थी। जब 1528 में स्‍पेन ने मैक्‍सिको को अपने कब्‍जे में लिया, तब मेक्सिको के राजा वापिस स्‍पेन गए और वे अपने साथ कोको के बीज और सामग्री लेके गए। वहां के लोगों को ये चीज़ बहुत पसंद आई और बस तभी से यह अमीर लोगों का पसंदीदा पेय बन गया। और इस तरह से चॉकलेट की खोज हुई।

चॉकलेट को हिंदी में क्या कहते हैं?

वैसे तो चॉकलेट को हिंदी में चॉकलेट ही कहा जाता है, परंतु इसे कोको के बीजों से बनी एक प्रकार की मिठाई और गहरा भूरा रंग के नाम से भी जाना जाता है।

चॉकलेट के फायदे और नुकसान

चॉकलेट खाना आज के समय में लगभग सभी लोगों को पसंद होता है। परंतु चॉकलेट खाने के कुछ फायदे और नुकसान भी होते हैं, जिसके बारे में जानना जरूरी होता है। तो चलिए इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं-

चॉकलेट के फायदे:-

  • शरीर का गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
  • शरीर के रक्त प्रवाह में सुधार होता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्रोत होता है।
  • पौष्टिकता से भरपूर होता है।
  • चेहरे पर झुरिया नहीं आती है।
  • दिल की सेहत अच्छी रहती है।
  • मूड फ्रेश रहता है।
  • दिमाग तेज होता है, इत्यादि।

चॉकलेट के नुकसान :-

  • वजन बढ़ाता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है।
  • मधुमेह की सम्भावना होती है।
  • अनिद्रा और सिरदर्द का कारण बनता है।
  • वजन बढ़ना , और अनिद्रा की शिकायत होना, इत्यादि।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment