Resume Kaise Banaye Step By Step | Resume, Bio-Data और CV में अंतर

Guide Resume Kaise Banaye: वर्तमान समय में नौकरी पाने की भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है। एक तरफ सरकारी नौकरी के लिए लोग अपनी आधी जिंदगी बिता देते है, तो दूसरी तरफ लोग प्राइवेट नौकरी के लिए इधर उधर भटकते रहते है बहुत कोशिश करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिलती…ऐसा क्यों?

हम आपको बताते है कि ऐसा इसलिए होता है क्युकी उनके पास एक सही Resume नहीं होता है और तो और हम में से कई लोगो को resume के बारे में पता भी नहीं होता जिसका परिणाम यह होता है कि उन्हें समय पर जॉब नहीं मिलती और वह अपने हुनर को सबके सामने पेश नहीं कर पाते।

Resume के बारे में अगर पता भी हो तो सबको Resume Banane Ka Tarika मालूम नहीं होता, लेकिन यह दिकत इस आर्टिकल की मदद से दूर हो सकती है क्योकि हम आपको Resume Kya Hota Hai, Resume Kaise Banaye, और Resume, Bio-Data और CV में क्या अंतर है इसके बारे में बताने वाले है।

Resume Kya Hota Hai

Resume एक ऐसा जरूरी डॉक्यूमेंट होता है यह आपके अभी तक के जीवन का सारांश होता है, यानी कि इसमें आपके प्रोफेशनल बैकग्राउंड से संबंधित सभी जानकारियां होती है। Resume से आपके शिक्षा, योग्यता, कार्य अनुभव, उपलब्धि, सम्मान, आदि के बारे में पता चलता है।

Resume शब्द का अर्थ हिंदी में सारांश ही होता है और फ्रांसीसी में इसे CV कहते है। Resume का एक पन्ना आपके बारे में सबकुछ बता देता है और जब कोई कंपनी का manager आपका resume देखता है तो वह इससे समझ जाता है कि आप कितने पोस्ट पे काम करने के योग्य है, या आप इस जॉब के योग्य हैं भी या नहीं।

जॉब इंटरव्यू में सबसे पहले आपका resume ही मांगा जाता है और जब आप एक अच्छा resume बना कर ले जाएंगे जिसमें सभी जानकारियां प्राप्त हो तो आपकी जॉब लगनी कुछ हद तक पक्की हो जाती है।

HR Manager रिज्यूमे में आपकी योग्यता देखते है और कार्य अनुभव के बारे में पता करते है, क्युकी किताबी ज्ञान से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आप कैसा काम कर चुके है अपना एक्सपेरिएंस भी रिज्यूमे में जरूर जोड़े जिससे आपके नौकरी मिलने की चांसेस बढ़ जाएगी।

Resume में क्या-क्या लिखना होता है?

Resume को सही तरीके से बनाने के लिए ये जानना जरूरी है कि resume में क्या क्या लिखें।

Resume में हर चीज को लिखने का एक तरीका होता है अगर आप सभी जानकारी को एक पेज में भर देंगे तो वह resume बिल्कुल भी accept नहीं की जाती। Resume में जानकारी इतनी दी जाती है जो की सामने वाले के लिए पर्याप्त हो और जिससे उन्हें आपको और आपके काम को समझने में परेशानी ना हो।

जो लोग अभी अभी कॉलेज से जॉब के लिए निकले हो उनके लिए तो resume बनाना सीखना बहुत जरूरी है क्युकी उनमें से अधिकतर लोगों को नहीं पता होता कि Resume Kaise Banta Hai।

तो चलिए हम आपको resume में क्या क्या लिखते है और Resume Kaise Banate Hain बताते हैं। सभी जानकारी को ध्यान से पढे और अपना एक अच्छा resume तैयार करें।

Resume में निम्न लिखित जानकारी लिखना बहुत जरूरी है :-

  • Name :- रिज्यूमे में सबसे पहले अपना नाम लिखना चाहिए क्युकी किसी भी निजी दस्तावेज में सबसे पहले नाम लिखना बहुत जरूरी होता है। नाम में आप अपना पूरा नाम लिखेंगे। जैसे:- अपना first name फिर last name।
  • Contact information:- नाम लिखने के बाद आप अपना निजी डिटेल डालें। जैसे – आपका मोबाइल नंबर, स्थानीय एड्रेस, email ID आदि। यह सब आपके contact info में आयेगा जिससे आपसे कॉन्टैक्ट करने में आसानी हो।
  • Career objective:- आप जॉब क्यों करना चाहते है या आपके इस जॉब करने का उद्देश्य क्या है यह सब कैरियर ऑब्जेक्टिव के अन्तर्गत आता है। आप इसमें कुछ ऐसा लिखे जो डायरेक्ट इंटरव्यू लेने वाले पर अच्छा प्रभाव डाले और वह आपकी मानसिकता से आपको जॉब में रख लें।
  • Qualification:- आपने अपने जीवन में कितनी योग्यता प्राप्त की है वहीं सब आपको इसमें लिखना होगा। इसमें आप अपनी शिक्षा के बारे में और डिग्री के बारे में लिखेंगे। इसके अलावा किसी दूसरे फील्ड से भी हासिल की गई योग्यताओं के बारे में भी लिख सकते है।
  • Skill:-  आपकी योग्यता के साथ आपके पास जितनी भी स्किल है उन सब को भी resume में जरूर मेंशन करें। क्युकी स्किल से आपका जॉब लगना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा।
  • Experience :-  अगर आप कहीं internship कर चुके हो तो उसको अपने एक्सपीरियंस में जोड़ सकते है। या फिर अगर कहीं और जॉब कर चुके हो उसका अनुभव भी रिज्यूमे में लिखे। यदि आप फ्रेशर्स हो तो आपको experience जोड़ने की जरूरत नहीं है।
  • Award and achievements:- आपको अपने जीवन में किसी भी प्रकार का अवार्ड मिला हो चाहे वह किसी एक्टिविटी का हो या पढ़ाई का आप उसे अचीवमेंट और अवार्ड में ऐड कर सकते हैं।इसके अलावा आपके अनुभव और स्किल से जुड़े भी अवॉर्ड हो तो आप उसे भी लिख सकते है।
  • Personal data:- पर्सनल डाटा में आप की जन्म तिथि और हॉबी और काम करने का स्ट्रेंथ आदि लिख सकते हैं।

Resume में क्या क्या लिखना है ये तो आपको पता चल ही गया होगा पर resume को बनाने का तरीका क्या है या Resume Kaise Banta Hai चलिए आपको बताते है।

Resume Kaise Banaye

Resume बनाने के लिए मुख्य कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आप अपना resume MS word में बना सकते है। MS word में resume बनाते समय निम्न बातों पर ध्यान दें।

  • अपने resume में font color को dark color यानी कि काले रंग में ही रखे।
  • लेटर्स के font size को एक बराबर रखें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अपने नाम के साथ सबसे ऊपर लिखे।
  • साधारण तरह से अपना रिज्यूमे बनाए, ज्यादा सजावट ना करें।
  • कम शब्दों में सभी महत्वपूर्ण जानकारी को लिखें।
  • बड़े पैराग्राफ ना लिख कर उसके जगह बुलेट पॉइंट्स का इस्तेमाल करें।
  • महत्वपूर्ण बातों को बोल्ड अक्षरों में लिखें।
  • अगर आप कहीं और काम कर चुके है तो वहा का अनुभव लिखना ना भूलें।
  • और ऊपर बताए गए सभी बातों को ध्यान में रखकर resume में सारे points add करें।
  • Resume को ऑनलाइन भेजने के लिए PDF की मदद लें।इसके अलावा hard copy को डायरेक्ट HR manager को भेज सकते है।
  • Resume की लंबाई ज्यादा से ज्यादा दो पत्र तक ही बनाएं।
  • ध्यान रखे जितना ज्यादा आपका resume साधारण और प्रोफेशनल दिखेगा उतना ही यह आकर्षित लगेगा।

Resume Kaise Banaye Step By Step Guide:

Resume बनाने के लिए MS word की मदद ली जा सकती है। MS word की मदद से resume तैयार करने का तरीका नीचे बताया गया है।

चलिए जानते है की Resume Kaise Banaye Step By Step Guide के माध्यम से।

1. सबसे पहले आपको कंप्यूटर में MS Word ओपन करना होगा और उसमे new file ओपन करनी है।

2. अब अगर आप चाहे तो MS word में पहले से ही कई सारे टेंपलेट मौजूद रहते हैं, उस फॉर्मेट में आप अपना रिज्यूमे बना सकते हैं या नया चुन सकते है।

3. टेंपलेट को चुनने के बाद उसमें अपने डिटेल एडिट करके अपना रिज्यूमे तैयार कर सकते हैं।

4. इसके अलावा अगर आप चाहे तो अपने से भी रिज्यूमे का फॉर्मेट बना सकते हैं और सारे डिटेल डाल सकते हैं।

5. रिज्यूमे में सबसे ऊपर अपना नाम ,मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें।

6. उसके बाद ऊपर बताए गए सभी जानकारी को रिज्यूमे में एक एक कर के लिखें।

7. रिज्यूमे फॉर्मेट तैयार होने के बाद पेज मार्जिन लाइन को अर्जेस्ट कर ले।

8. फिर आप रिज्यूमे हार्ड कॉपी में प्रिंट कर सकते हैं या फिर PDF बनाकर सॉफ्ट कॉपी में रख सकते हैं।

तो यह था Resume Banane Ka Tarika, अब आप अपने Resume को Job search के लिए भेज सकते हो।

ये भी पढ़े: Computer Ka Full Form Kya Hai

बहुत से लोगो को Resume, Bio-Data और CV में बहुत Confusion होता है चलिए इसे भी जान लेते है।

Resume, Bio-Data और CV में क्या अंतर है?

Resume में एक प्रकार से आप अपने कैरियर के लिए अपने जीवन का सारांश लिखते है। जिसमें शिक्षा, योग्यता, कार्य अनुभव, उपलब्धि, सम्मान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी को संक्षिप्त भाषा में लिखना होता है। आईटी सेक्टर और फैक्टरीज में ज्यादातर resume की मांग होती है। Resume 2 पेज से अधिक नहीं बनाया जा सकता।

CV ( curriculum vitae) दो से अधिक पेज का बनाया जाता है और इसमें पूरी जानकारी लंबे भाषा में दी जाती हैं। CV की मांग ज्यादातर शैक्षणिक विभाग और कंपनी मैनेजर के लिए किया जाता है। इसमें अपने जीवन से जुड़े सभी कार्यों का एक्सपीरियंस लिखा जाता है।

और Bio data में आपकी सभी पर्सनल डिटेल इंक्लूड होती है। इसमें आपका नाम, जन्म तिथि, माता पिता का नाम, स्थानीय एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि लिखा जाता है। Bio data सरकारी कार्यों में काम आता है।

निष्कर्ष:- 

अगर आप फ्रेशर्स है और कहीं नई जगह जॉब ढूंढना चाहते हैं तो उसके लिए resume बनाना आपको आना ही चाहिए या फिर अगर आपको resume बनाना सही तरीके से नहीं आता है तो इस आर्टिकल में दी गई बातों को ध्यान में रखकर अपना रिज्यूमे तैयार करें।

इस आर्टिकल में हमने Resume Kya Hota Hai और Resume Kaise Banaye इन सब की जानकारी संक्षिप्त भाषा में दी है, आशा है की यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण होगी।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment