Pudin Hara Tablet Uses In Hindi | पुदीन हरा के फायदे और नुकसान

Pudin Hara Tablet Uses के बारे में: आज हम एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में जानने जा रहे हैं जिसे भारत में बहुत से लोग इस्तेमाल करते हैं और शायद आप में से कई लोगों ने कभी न कभी इसका इस्तेमाल किया होगा। हम बात कर रहे हैं पुदीन हरा की, जो अपच, गैस और एसिडिटी के लिए आयुर्वेदिक दवा है।

इसका मुख्य घटक पुदीना सत्व होता है। भारतीय आयुर्वेद में भी पुदीना सत्व को पेट दर्द, गैस और अपच जैसी पेट की बीमारियों से राहत दिलाने वाला बताया गया है। तो चलिए जानते हैं Pudin Hara Tablet Uses In Hindi के बारे में।

पुदीन हरा के फायदे (Pudin Hara Tablet Uses In Hindi)

पुदीन हरा के फायदे (Pudin Hara Tablet Benefits) कुछ इस प्रकार हैं:-

1. कब्ज के लिए पुदीन हरा के फायदे

कब्ज का मुख्य कारण गलत खान-पान है। कब्ज में पेट की ठीक से सफाई नहीं हो पाती है जिससे कब्ज के रोगी को दिन भर कष्ट झेलना पड़ता है। ऐसे में पुदीन हरा कब्ज की समस्या के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि यह कब्ज का स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन यह कब्ज में बहुत उपयोगी है।

2. एसिडिटी व गैस के लिए पुदीन हरा टैबलेट के फायदे

पेट में गैस बनने का मुख्य कारण भी उल्टा-सीधा खाना और एक्सरसाइज की कमी है। पेट में गैस बनना एक आम बीमारी लगती है, लेकिन कभी-कभी गैस की वजह से पेट में तेज दर्द होता है, जिससे मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। ऐसे में डाबर पुदीन हरा पेट की गैस के लिए एक बेहतरीन उपाय है और इसके सेवन से गैस में तुरंत आराम मिलता है।

3. दस्त व उल्टी के लिए पुदीन हरा टेबलेट और सिरप के फायदे

गलत खानपान के कारण दस्त और उल्टी की समस्या भी आम बात है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए पुदीन हरा के फायदे बहुत ही अच्छे हैं। पुदीने का सेवन करने से पेट को आराम मिलता है और दस्त और उल्टी की समस्या से राहत मिलती है। 

4. पेट में जलन के लिए पुदीन हरा गोली के फायदे

फास्ट फूड, ऑयली फूड या मसालेदार खाना खाने से कभी-कभी गंभीर जलन हो सकती है। ऐसे में पुदीन हरा सिरप या पुदीन हरा गोली लेने से जलन से राहत मिल सकती है। जब भी पेट में तेज सूजन हो तो पुदीन हरा लिक्विड का इस्तेमाल करें। साथ ही मसालेदार भोजन से परहेज करें।

5. पाचन शक्ति के लिए पुदीन हरा के लाभ

इसके सेवन से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है और खाना ठीक से पचता है।  पाचन शक्ति मजबूत होने से पेट से जुड़े आधे से ज्यादा रोग दूर हो जाते हैं और शरीर में मोटापा नहीं बढ़ता है।

6. पेट की गर्मी को दूर करे पुदीन हरा

पुदीने का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है और पेट स्वस्थ रहता है। पुदीन हरा भी पेट को अंदर से ठंडक प्रदान करता है जिससे पेट में जलन, चेहरे पर कील-मुंहासे, मुंह में छाले, पेशाब में जलन, पेट का भारी रहना, जी मचलाना जैसी कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं।

Pudin Hara की सामग्री

पुदीन हरा दो जड़ी बूटियों का उपयोग करके बनाई जाती है जो विभिन्न पाचन संबंधी विकारों के इलाज में मदद करती हैं। 

मेंथा पिपेरिटा – यह पानी और पुदीना को मिलाकर बनाया जाता है। यह शरीर में ताजगी प्रदान करता है।

मेंथा स्पाइकेटा – यह आम पुदीने का वैज्ञानिक नाम है, जिसका उपयोग विभिन्न पाचन विकारों और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।

पुदीन हरा Tablet कैसे खाएं

अगर Pudin Hara Uses in Hindi की बात करें तो यह टेबलेट, कैप्सूल और लिक्विड के रूप में आता है। इसे भोजन से पहले या भोजन के बाद लिया जा सकता है।

पुदीन हरा टैबलेट को बिना चबाए सीधे पानी के साथ लेना चाहिए। यदि आप वयस्क है तो पुदीन हरा की दो या तीन गोलियां प्रतिदिन ले सकते हैं अथवा एक या दो बड़े चम्मच पुदीन हरा सिरप का सेवन कर सकते हैं।

पुदीन हरा के नुकसान, दुष्प्रभाव और साइड इफेक्ट्स

पुदीन हरा एक आयुर्वेदिक दवा है जो मेंथा पिपेरिटा और मेंथा स्पाइकेटा जैसी जड़ी-बूटियों को मिलाकर बनाई जाती है इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह हमारे पाचन तंत्र को बढ़ावा देने में उपयोगी है।

हालांकि, कुछ मरीज़ पुदीन हरा लेने के बाद सिरदर्द, चक्कर आना और बार-बार सूजन की शिकायत करते हैं लेकिन पुदीन हरा का उपयोग करना 100% सुरक्षित है क्योंकि यह प्राकृतिक चीजों से बना है।

पुदीन हरा से संबंधित चेतावनी

इस दवा को लेते समय हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें। इस दवा के ओवरडोज से बचें। 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पुदीन हरा का सेवन नहीं करना चाहिए। किडनी की समस्या और प्रेगनेंसी के दौरान भी पुदीन हरा का अधिक सेवन करने से मना किया जाता है।

पुदीन हरा टेबलेट को कौन कौन ले सकता है?

पुदीन हरा मार्केट में सिरप, टैबलेट और पाउडर के रूप में मिलता है। यह वयस्कों के लिए एक अच्छा हर्बल सप्लीमेंट है। 12 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति डॉक्टर की सलाह पर पुदीन हरा का सेवन कर सकता है।

पुदीन हरा टेबलेट और सिरप कहा से खरीदे

Dabur Pudin Hara Activeयहां क्लिक करके खरीदे
Dabur Pudin Hara Pearlsयहां क्लिक करके खरीदे

Final Word

इस लेख में हमने जाना कि Pudin Hara Uses in Hindi और Pudin Hara Ke Fayde क्या है। आशा करता हूँ कि मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment