GPS Kya Hota Hai | GPS Full Form In Hindi | GPS का आविष्कार

इस लेख में आप जानेंगे की GPS Kya Hota Hai और साथ ही GPS Full Form In Hindi के बारे में भी जानेंगे। 

GPS Kya Hota Hai

GPS एक सिस्टम होता है जिसके माध्यम से एक विशेष उपकरण को उपग्रहों द्वारा संकेत भेजे जाते हैं। इसका उपयोग पृथ्वी की सतह पर किसी व्यक्ति या वस्तु की सटीक स्थिति को दिखाने के लिए किया जाता है।

GPS Full Form In Hindi

यदि आपको पता नहीं है कि GPS Ka Full Form Kya Hai तो जान लीजिए कि जीपीएस का फुल फॉर्म Global ositioning system (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) है जिसका इस्तेमाल किसी वस्तु की जमीनी स्थिति की पहचान करने के लिए किया जाता है।

GPS कैसे काम करता है?

GPS पृथ्वी का चक्कर काटने वाले30 से अधिक नेविगेशन उपग्रहों का एक सिस्टम है। हम उन उपग्रहों के वर्तमान स्थान को भी जान सकते हैं क्योंकि ये लगातार सिग्नल भेजते हैं। आपके फोन या अन्य डिवाइस में एक जीपीएस रिसीवर लगा होता है जो इन संकेतों को सुनता है। एक बार जब रिसीवर चार या अधिक जीपीएस उपग्रहों से अपनी दूरी की गणना कर लेता है, तो यह पता लगा सकता है कि आप कहां हैं।

GPS का उपयोग

हम GPS का उपयोग हमारे दैनिक जिंदगी में कई जगहों पर करते हैं जैसे-

  1. सटीक स्थिति निर्धारित करने के लिए जीपीएस का उपयोग किया जाता है। इसलिए वाहनों को ट्रैक करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
  2. एक स्थान से दूसरे स्थान पर नेविगेट करने के लिए खासतौर पर Google Maps में GPS Ka Use किया जाता है।
  3. GPS द्वारा किसी व्यक्ति या वस्तु की गति को ट्रैक किया जा सकता है।
  4. दुनिया के नक्शे बनाने के लिए GPS का प्रयोग किया जाता है।
  5. GPS ही संपूर्ण विश्व को सटीक समय देता है। बिना GPS के पृथ्वी के विभिन्न क्षेत्रों में समय की सटीक गणना करना अत्यधिक कठिन होता है।

जीपीएस का आविष्कार किसने किया था?

टेक्नोलॉजी के बढ़ते विकास के कारण हमें प्रतिदिन कोई न कोई नया उपकरण देखने को मिलता है। इसी तरह आज से 27 वर्षों पहले 27 अप्रैल 1995 को अमेरिकी रक्षा विभाग के तीन वैज्ञानिकों इवान ए गेटिंग, रोजर एल ईस्टन और ब्रैडफोर्ड पार्किंसन ने जीपीएस का आविष्कार किया था।

पहला जीपीएस सैटेलाइट 1960 में अमेरिकी नौसेना द्वारा इस्तेमाल किया गया था। शुरुआती दौर में, जीपीएस सिस्टम का इस्तेमाल सेना के लिए किया जाता था, लेकिन बाद में इसे नागरिक कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाने लगा। GPS का आविष्कार करने की मुख्य वजह सैनिकों और सैन्य वाहनों, विमानों और पानी के जहाजों की दुनिया भर में स्थिति पता करने में मदद करना था।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment