मेरा भारत महान निबंध – Mera Bharat Mahan Essay In Hindi

आज के इस लेख में हम मेरा भारत महान निबंध (Essay On Mera Bharat Mahan In Hindi) शेयर करेंगे।

Mera Bharat Mahan Essay In Hindi | मेरा भारत महान निबंध

भारत एक महान देश है, यहाँ अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं और अलग अलग धर्म के लोग मिल झूल कर रहेत है। भारत आज सभी विकासशील देशों की तरह अपने कदम आगे बढ़ा रहा है, इसके साथ यहां के लोगो में प्राचीन सभ्यता और संस्कृति कूट कूट कर भरी है।

यहां हमने Hindi Essay Mera Bharat Mahan पर अलग अलग कक्षा के अनुसार साझा किया है।

कक्षा 1 से 2 के लिए मेरा भारत महान निबंध 150 Words

1947 में अंग्रेज़ो से आजाद हुए हमारे भारत देश के अन्य 8 और नामो से जाना जाता है। भारतीय सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से के है। हमारे भारत देश मे कई महातपस्वी ऋषियों और विश्वविजेता राजाओ का जन्म हुआ है। भारत को प्राचीनकाल में विश्वगुरु के रूप में जाना जाता था।

हमारे भारत देश मे भिन्न-भिन्न धर्मो को मानने वाले और भिन्न-भिन्न संस्कृतियों का पालन करने वाले लोग शांतिपूर्वक निवास करते है, जो इस वाक्य को सत्य साबित करता है कि भारत विविधताओं से भरा देश है। हमारे भारत देश मे कई नदिया बहती है जिनमे गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कावेरी आदि प्रमुख है।

ये नदिया भारत भूमि को शीतल करती है और देश की भूमि को उपजाऊ बनाती है। यह भारत की भूमि वीरों की भूमि है जो भगत सिंह और उधम सिंह जैसे वीरों की देशभक्ति के लिए जानी जाती है। एक पंक्ति में कहूं तो वीरता, दान, बलिदान, समर्पण, ज्ञान, विज्ञान और आपसी सहयोग की भावना से परिपूर्ण है हमारा देश, इसलिए मेरा भारत महान है।

कक्षा 3 से 5 के लिए मेरा भारत महान निबंध 250 Words

भारत सिर्फ एक देश नही हमारी मातृभूमि है जिसने अपनी गोदी में हमे पाल पोसकर बड़ा किया, भूख लगने पर हमें अन्न दिया और प्यास लगने पर जल, इसकी मिट्टी से हमारे शरीर का निर्माण हुआ है। इसलिए यह देश हमारे लिए प्राणों से बढ़कर है।

इस देश मे ऐसे कई अवतारों ने जन्म लिया है जिन्होंने अपने समयकाल में दुनिया को राह दिखाई है। भारत ने दुनिया को सत्य, अहिंसा के बल पर दुनिया जीतने वाला बुद्ध दिया, गीता का ज्ञान देने वाला श्री कृष्ण दिया, स्त्री के सम्मान के लिए लड़ जाने वाला श्री राम दिया, वसुधैव कुटुंबकम के जनक सम्राट अशोक दिया।

प्राचीनकाल से ही भारत मे शिक्षा प्रणाली बहुत उच्चतम स्तर की थी, दुनिया भर से लोग भारत के विश्वविद्यालयों मे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते थे। वो भारत ही था जिसने 0 की खोज की थी।

भारत की सभ्यताएं दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक रही है, यहां की हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यता दुनिया की सबसे आधुनिक सभ्यता मानी जाती थी।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक प्रकृति कदम कदम पर पने रंग बदलती है। कल-कल बहती नदियां इस देश की प्यास बुझाती है और हमारे भारत की संस्कृति इकलौती ऐसी संस्कृति है जहां प्रकृति की पूजा की जाती है। नदियों को माँ के समान दर्जा दिया जाता है।

भारत मे कई महापुरुषों और सन्तो का जन्म हुआ जिन्होंने अपने सिद्धांतों और कलम के दम पर दुनिया मे अमिट छाप छोड़ी। महात्मा गांधी जी ने अपने सत्य अहिंसा के सिद्धांत पर चलते हुए अंग्रेज़ो को इस देश से बाहर खदेड़ दिया तो भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु मुस्कुराते हुए फाँसी के फंदे पर चढ़कर ये बता गए कि वो भारत की आजादी को अपने प्राणों से अधिक चाहते है।

कक्षा 6 से 8 के लिए मेरा भारत महान पर निबंध

प्रस्तावना

भारत हमारी मातृभूमि है, हम सब इस देश के नागरिक है। विवधताओं से भरे हमारे देश मे हजारों बोलियां बोली जाती है और विभिन्न धर्मों को मानने वाले भिन्न भिन्न संस्कृति वाले लोग रहते है। इतनी विविधताएं होने के बावजूद भी यहां सभी लोग शांति से रहते है।

ऐतिहासिकता

आज से सदियों पीछे जाए तो एक वक्त ऐसा था जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था और आज जिस अखंड भारत की परिकल्पना हम करते है वह उसी स्वर्णकाल के साम्राज्य का हिस्सा था। भारत की तरह ही भारत का इतिहास भी स्वर्णिम रहा है। जिस सिकन्दर और चंगेज़ खान ने पूरी दुनिया तहस नहस कर दी थी वो भारत की भूमि पर एक पैर तक रखने में सफल नही हो पाए थे।

क्योंकि भारत की धरती पर प्राचीनकाल में सम्राट पोरस, सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे शक्तिशाली शासक थे। वहीं बाद के वर्षों में महाराणा प्रताप, सूरजमल जाट और पृथ्वीराज चौहान जैसे राजाओ ने भारत भूमि की हिफाजत की।

इस माटी पर प्रभु श्री राम, कृष्ण ने जन्म लिया, इसी माटी से बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। कबीर, कालिदास जैसे सन्तो ने साहित्य को नया आयाम दिया, गुरुगोबिंद सिंह और उनके पुत्रो ने बलिदान का महत्व बताया।

भगौलिक विस्तार

आज हमारे देश का जैसा नक्शा दिखाई देता है ये हमेशा से ऐसे नही रहा है। एक समय था जब हमारे पड़ोसी देश भारत का ही हिस्सा हुआ करते थे और ये दौर था सम्राट अशोक का जब भारत की सीमाएं पूर्व में म्यामांर, और उत्तर में हिंदुकुश से लगती थी लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतता गया, विदेशी आक्रमण होने लगे भारत की सीमाएं सिकुड़ती गयी।

आज भारत उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी, पूर्व में असम से लेकर पश्चिम में गुजरात राज्य तक फैला हुआ है। उत्तर में हिमालय पर्वत सफेद बर्फ के साथ भारत माता के सिर पर मुकुट के समान प्रतीत होता है।

संस्कृतियों के अलावा भगौलिक परिस्थितियों में भी भारत विवधताओं से भरा पड़ा है। जहां लद्दाख में पानी बर्फ बन जाता है वहीं राजस्थान में पानी भाप बनकर उड़ जाता है। भारत में पठारी भूमि और बंजर रेगिस्तान का भी बड़े क्षेत्र पर विस्तार है। यहां बारिश इतनी कम होती है कि धरती की भी प्यास नही बुझ पाती। वहीं दूसरी तरफ भारत मे कुछ ऐसे भी राज्य है जो बारिश के मौसम में भारी बाढ़ का शिकार रहते है। 

सांस्कृतिक महत्व

दुनिया को ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा भारत से ही मिली है, ये कहा जाए कि शिक्षा का सूर्योदय सबसे पहले भारत मे हुआ था तो गलत नही होगा। भारत में कदम कदम पर संस्कृत्या बदल जाती है, लोगो के धर्म बदल जाते है।लेकिन हमारे देश की खासियत यही है कि यहां हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इशाई सब साथ और प्रेम से रहते है।

हमारे देश की संस्कृति हमेशा से अपनाने वाली रही, कई विदेशी आक्रांता भारत को लूटने के उद्देश्य से आये, चहै वो शक हो, कुषाण हो या मुग़ल लेकिन वो यही के बनकर रह गए और हमारे देश ने अपने रंग में ढाल लिया। हमने दुनिया को शांति दी, जीवन जीने का तरीका दिया, वसुधैव कुटुंबकम का सिद्धान्त दिया।

भारतीय कला

भारत अपने राजा रजवाड़ो के लिए भी जाना जाता है। इन राजाओ महाराजाओं ने ऐसे कई स्तूप, मकबरा, मंदिर और गुफाएं बनवाई जो भारतीय वास्तुकला के शानदार नमूने है। अजंता एलोरा की पत्थरो को काटकर बनाई गई गुफाएं, प्राचीन मौर्य काल का प्रतिनिधित्व करता मध्य प्रदेश का सांची स्तूप, दक्षिण भारत के अनोखे मंदिर जो आज भी अपनी कला से दुनिया को रोमांचित कर देते है भारत देश की शान बढ़ाती है।

मोहब्बत की निशानियां कहा जाने वाला दुनिया के सात अजूबो में से एक आगरा के ताजमहल जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था

हमारे देश भारत पर हजारों आक्रमण हुए, गजनी, गौरी ने भी भरकर भारत को लूटा, 500 सालों तक हम मुघलो के गुलाम रहे, 200 सालों तक अंग्रेज़ो ने न सिर्फ हमारा बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था का भी खूब शोषण किया लेकिन इन सब के बावजूद यदि आज हम दुनिया के विकासशील देशों में कई पंक्ति में अग्रिम स्थान पर खड़े है तो सचमुच् Mera Bharat Mahan है।

ये भी पढ़े:

यहां हमने Essay On Mera Bharat Mahan In Hindi में शेयर किया है। हमें उम्मीद है यहां साझा किये गए Mera Bharat Mahan पर निबंध आपको पसंद आये होंगे।

भारत के बारे में कुछ महत्पूर्ण सवाल

भारत के कितने नाम है?

भारत के 9 नाम है।

1. जम्बूद्वीप
2. भारतखण्ड
3. हिमवर्ष
4. अजनाभवर्ष
5. भारतवर्ष
6. आर्यावर्त
7. हिन्द
8. हिन्दुस्तान
9. इंडिया

Leave a Comment