MBA Chai Wala Net Worth और Franchise Cost

MBA Chai Wala Net Worth के बारे में: भारत भर में लगभग हर घर में चाय का सेवन किया जाता है, हर छोटे से लेकर बड़े शहर और गावं से लेकार गली कुचो में कहीं न कहीं छोटी सी चाय की टपरी मिल ही जाती है, चाय एक बहुत ही लोकप्रिय, आसानी से उपलब्ध और सस्ता पेय है। आज हम ऐसे इन्शान के बारे में बताने वाले है जिसने इस चाय से ही अपना नाम और करोड़ो की कंपनी बना दी।

MBA Chai Wala Net Worth और Franchise Cost

MBA Chai Wala Net Worth

MBA चाय वाले के नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिलोरी यानि MBA Chai Wala Net Worth 2022 के अनुशार यही कोई तकरीबन 4 करोड़ के आसपास है। वह अपने चाय के बिज़नेस से रोज का लगभग 1.5 लाख और महीने का 45 लाख की आय अर्जित करते है। फिलहाल देश के 50 से ज्यादा शहरों में उनके 200 से ज्यादा आउटलेट है, जहाँ रोज के तकरीबन 1 लाख लोग चाय पीते है।

MBA Chaiwala कौन है? 

2017 में अचानक से एंटरप्रेन्योर की दुनिया में इक नाम उभर के सामने आया वह नाम था प्रफुल्ल बिलोरी, यह वही प्रफुल्ल बिलोरी थे जिन्होंने मात्र 8000 रुपये से 2017 में IIM अहमदाबाद(Indian Institute of Management Ahmedabad) के सामने एक चाय की दूकान की शुरुआत की। आपको बता दे, MBA चाय वाला का पहला स्टॉल 25 जुलाई 2017 को लगा था।

प्रफुल्ल बिल्लोर एक भारतीय व्यवसायी और YouTuber हैं जिन्होंने अपना स्वयं का चाय वितरण उद्यम स्थापित किया है। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा आज वह एक सफल बिजनेसमैन के साथ साथ युवाओ को प्रोत्साहित करने वाले मोटिवेशनल स्पीकर भी है।

उनका दावा है कि वे मुख्य रूप से अपनी चाय पूरे भारत में बेचना चाहते हैं। उनका जन्म इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था और अब वे अहमदाबाद, गुजरात में रहते हैं। 2023 तक MBA Chai Wala Net Worth करीब 4 करोड़ है।

MBA Chaiwala Menu क्या है ?

MBA चाय वाला स्पेशल मेनू

  • मसाला चाय 
  • अदरक चाय 
  • तुलसी चाय 
  • रेगुलर चाय 

ये चाय के साथ-साथ कॉफी, मोजिटो, ग्रीन टी और तरह-तरह के शेक जैसे हॉर्लिक्स, बॉर्नविटा, कोल्ड कॉफी, हॉट कॉफी आदि भी परोसते हैं इन सब चीजो के साथ साथ यह नास्ते में या स्नैक्स के तौर पर सैंडविच, पैटीज़, पफ्स आदि।

MBA Chai Wala Franchise Cost

MBA चाय वाले की वेबसाइट के अनुसार MBA चाय वाले के फ्रेंचाईजी की कीमत 3 लाख रुपये है जिसमे दुकानदार के द्वारा कम से कम 3 साल का अग्रीमेंट किया जाता है, इसके साथ ही कम से कम आपके पास 150 sq ft. की दूकान और बेसिक जरुरत का सामान होना चाहिए।

  • निवेश: 8-10 लाख रुपए (उपकरण सहित)
  • MBA Chai Wala Franchise Cost: 3 लाख रुपए
  • दुकान की लागत: 2 से 3 लाख रुपए
  • अन्य लागत: 1 लाख रुपए
  • कमीशन और राजस्व हिस्सा: 40 से 50%
  • अनुबंध कार्यकाल: 3 वर्ष

MBA Chai Wala Franchise कैसे प्राप्त करे?

MBA चाय वाला की फ्रेन्चैजी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको उनकी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होता है, उसके बाद बेसिक डिटेल भरनी होती है फिर फ्रेंचाइजी वाले आपको कांटेक्ट करते है जपनी सारी जरुरत की चीजो को देखते है जिनमे दूकान, बर्तन और अन्य फर्नीचर के सामान के रिव्यु करने के बाद फ्रेंचिसी फीस जमा करवाने के बाद आप से अग्रीमेंट किया जाता है यह अग्रीमेंट 3 साल, 5 साल और 10 साल के लिए हो सकता है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment