Pyaj Khane Ke Fayde और नुकसान | प्याज रास के गुण और कैसे ले लाभ

Pyaj Khane Ke Fayde के बारे में: प्याज़ हमारे किचन में सबसे बड़ी आवश्यकता सब्जी है मतलब बिना प्याज़ के कुछ भी स्वादिष्ट बनाना तकरीबन नामुनकिन ही है।

हमें भरपूर रुलाने वाला ये प्याज़ असल में एक वनस्पति है। प्याज़ का इस्तेमाल सब्ज़ी, ग्रेवी, आचार,नाश्ता बनाने में किया जाता है। भारतीय भोजन, इटेलियन, चायनीज़, स्पेनिश तो जैसे प्याज़ के बिना अधूरे हैं।

तो चलिए आज के इस लेख में प्याज खाने के फायदे और नुकसान में जानते है इसके साथ प्याज़ का भरपूर लाभ कैसे ले इसके बारे में चर्चा करेंगे। 

प्याज खाने के फायदे और नुकसान

प्याज खाने के फायदे और नुकसान के बारे में यहां हम विस्तार से जानेंगे। 

पयाज खाने के फायदे (Pyaj Khane Ke Fayde)

  • इम्‍युनिटी बूस्‍टर: प्याज़ खाने से आपकी इम्युनिटी मतलब बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है, यह आपके लिए रक्षा कवच की तरह काम करती है।  
  • ब्‍लड शुगर कंट्रोल: प्याज़ में मौजूद Chromium आपके शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।
  • हृदय स्‍वास्‍थ्‍य: प्याज़ आपके हार्ट के लिए काफी लाभकारी है।
  • PCOS में राहत: प्याज़ महिलाओं के हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करता है और जिससे PCOS में काफी लाभ होता है। 
  • पेट के लिए लाभकारी: प्याज़ में फ़ाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे खाना पचाने में मदद होती है और कब्ज़ व गैस जैसी परेशानियां नही होती।
  • हड्डियों के लिए: प्याज क्वेरसेटिन होता है जिससे हड्डियां मज़बूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। 
  • आंखों के लिये: प्याज खाने से शरीर में Glutathione बनता है जो आपको आंखों के रोगों से बचाता है
  • एलर्जी में लाभकारी प्याज़: प्याज़ में क्वेरसेटिन होता है जो एलर्जी को दूर करता है। 

कुल मिलाकर अगर कहें कि Pyaj Khane Ke Fayde क्या है तो आप पाएंगे कि प्याज Anti-inflammatory, Antiseptic, Antimicrobial और Antibacterial गुणों से लबरेज़ होता है।

प्याज़ जिस तरह गुणों से भरपूर है उसी तरह प्याज खाने के नुकसान भी हैं खासकर कच्चा प्याज खाने पर ये नुकसान बढ़ जाते हैं। चलिए अब प्याज के नुकसान के बारे में जानते है। 

प्याज खाने के नुकसान (Side Effects Of Onion In Hindi)

  • मुंह से बदबू आने की समस्या : कच्चा प्याज़ खाने से आपके मुँह से बदबू आती है क्योंकि उसमें अधिक मात्रा में सल्फर होता है।
  • एसिडिटी की समस्या : कच्चा प्याज़ कई बार जलन और एसिडिटी का कारण भी बनता है क्योंकि इसमें मौजूद ग्लूकोज़ खाना पचाने में वक़्त लगाता है।
  • ब्लड शुगर लेवल कम : अधिक प्याज़ के सेवन से कई बार ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा कम हो जाने का खतरा भी बना रहता है।
  • इंटेस्टाइन से जुड़ी तकलीफ : कच्चा प्याज कई बार पाचन शक्ति कम कर देता है जिससे आंत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
  • त्वचा से सम्बधित समस्या : प्याज़ में सल्फर अधिक होता है और कई बार एलर्जीक होने की वजह से प्याज़ से त्वचा सम्बंधित रोग होने का खतरा होता है।
  • प्रीग्नेंसी और ब्रेस्टफीड में समस्या : प्याज़ में कई प्रकार के केमिकल तत्व होते है जिसकी वजह से प्रीग्नेंसी और ब्रेस्फीड के दौरान उसे ना खाने की सलाह दी जाती है।

प्याज़ सलाद, सब्ज़ी की तरह खाने के साथ साथ अपने रस के उपयोग के लिए भी जाना जाता है। आयुर्वेद में प्याज के रस के कई फायदे बताए गए हैं आइये जानते है क्यों है प्याज़ का रस इतना फायदेमंद क्यों है।

प्याज के रस के फायदे (Pyaj Ke Ras Ke Fayde)

  • मुंहासों से दिलाए राहत : प्याज़ का रस मुहांसों पर लगाने से मुहांसों से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद एंटीबायोटिक तत्व आपके स्किन इंफेक्शन को दूर करते हैं
  • सूजन को कम करता है : सूजन होने पर प्याज़ का रस  लगाने पर सूजन और दर्द में राहत मिलती है।
  • नाखून के फंगस में राहत : नाखूनों के फंगल इंफेक्शन में उनपर प्याज़ का रस लगाने पर प्याज़ में मौजूद एंटीफंगल तत्व आपके इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते  हैं।
  • कान के इन्फेक्शन में राहत : कान में दर्द होने पर प्याज़ का रस कान में डालने से दर्द से राहत मिल जाती है।
  • बालों को घना और डेंड्रफ मुक्त बनाये : प्याज़ बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसका रस लगाने से बाल घने और स्केल्प डेंड्रफ मुक्त होता है।

बालों में प्याज लगाने के नुकसान

इसमें सल्फर की मात्रा अधिक होती है जिससे आपकी त्वचा और स्केल्प में जलन हो सकती है। प्याज़ का रस स्किन या स्केल्प पर लगाने के बाद उसे अच्छी तरह ना धोने पर आपको खुजली की समस्या हो सकती है।

चेहरे पर मौजूद मुहांसों पर लगाने के बाद आपको अपनी त्वचा में रूखापन महसूस हो सकता है। जिससे त्वचा में खिंचाव और खुजली भी हो सकती है।

अंतिम शब्द

इस प्रस्तुत लेख में हमने benefits of onion in hindi के बारे में जाना। इससे पता चलता है की कुल मिलाकर प्याज़ के नुकसान कम और फायदे ज्यादा हैं और आसानी से उपलब्ध इस गुणों से भरी वनस्पति का सेवन हमें स्वस्थ और सुंदर बनाने में मदद करता है। 

ये भी पढ़े:

FAQs

प्याज़ में क्या पाया जाता है? 

प्याज़ में साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड नाम का केमिकल पाया जाता है इस केमिकल की वजह से हमारी आंखों में इसे काटते वक़्त पानी आता है। इसके साथ प्याज का इस्तमाल अपने आप में बहुत गुण कारी है। 

प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है ?

प्याज़ में ढेर सारे विटामिन्स पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन A, विटामिन B6, विटामिन B कॉम्प्लेक्स और विटामिन C, इसके साथ ही प्याज़ में आयरन अर्थात लौह तत्व, फोलेट और पोटेशियम भी भरपुर मात्रा में होता है। प्याज में Sulphuric compound और flavonoids भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होते हैं। यदि आप रोज प्याज का सेवन करते है तो आपको इसके सभी गुण मिलते है।

Leave a Comment