हॉकी का आविष्कार किसने किया, इसके नियम, कितने खिलाडी खेलते है और इसकी सुरुबात कैसे हुई

दोस्तों यह तो हम जानते है की हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है लेकिन क्या आपको पता है की हॉकी का आविष्कार किसने किया था और हॉकी का पहला टूर्नामेंट कब और कहां खेला गया था अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि इस लेख में हम हॉकी के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करेंगे।

हॉकी का आविष्कार किसने किया?

हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है और ऐसा भी माना जाता है कि हॉकी का आविष्कार भारत में ही हुआ था। हॉकी का जनक जयपाल सिंह मुंडा को माना जाता है और इन्हें भारत को हॉकी में पहचान दिलाने वाले खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है।

हॉकी की खोज कब हुई?

2010 से करीबन 4000 साल पहले हॉकी की खोज मिस्र में हुई थी। उसके बाद एक मत के अनुसार ईशा से करीबन 2000 साल पहले हॉकी को फारस में खेला जाता था। उस समय जो हॉकी फारस में खेला जाता था, वह सामान्य हॉकी से थोड़ा अलग होता था।

उसके बाद हॉकी के खेल में कुछ परिवर्तन करके अलग अलग देशों द्वारा खेला जाने लगा। बहुत से देशों द्वारा हॉकी खेल को अपनाया गया, परंतु हॉकी को उचित स्थान भारत में ही मिला।

भारत में हॉकी का आरंभ कब हुआ?

यह माना जाता है कि भारत देश में हॉकी खेल की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा करीबन 1895 में आरंभ हुई थी। उसके बाद करीबन 1928 में भारतीय हॉकी टीम का संगठन किया गया और भारत का पहला टूर्नामेंट खेला गया। ओलिंपिक के इतिहास में भारत नें हॉकी में कुल 8 स्वर्ण पदक हासिल किये है, जोकि अपने आप में हि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करता है।

हॉकी का खेल कैसे शुरू होता है?

हॉकी को दो टीमों द्वारा खेला जाता है और उन दोनों टीमों में 11-11 प्लेयर होते है, जिनमें से 1 प्लेयर कैप्टन होता है। इस खेल को महिला और पुरुष दोनों द्वारा खेला जाता है। इस खेल को पूरे नियम के साथ खेला जाता है। इस खेल में मौजूद सभी 11 प्लेयर्स की अपनी अलग अलग भूमिका होती है।

इस खेल में टीम के किसी खिलाड़ी द्वारा हॉकी स्टिक से बॉल को मारकर गोल पोस्ट हॉकी किया जाता है, और टीम में मौजूद गोलकीपर द्वारा उस गोल को रोकने की कोशिश की जाती है। यह गेम इसी तरह दोनों टीमों के बीच समय समाप्ति होने तक चलती रहती है और जो टीम सबसे ज्यादा गोल करती है, वह टीम विजेता बन जाती है।

हॉकी का पहला टूर्नामेंट कब और कहां खेला गया था?

भारत में हॉकी का पहला टूर्नामेंट 26 मई सन 1928 में कोलकाता में खेला गया था। उसी दौरान भारतीय हॉकी टीम का सर्वप्रथम संगठन हुआ था। और भारतीय टीम पहली बार ओलंपिक खेलों में सम्मिलित हुई थी और विजय प्राप्त की थी।

हॉकी को ओलंपिक खेलों में कब शामिल किया गया?

हॉकी को पहली बार ओलिंपिक खेलो में सन 1908 में शामिल किया गया था, जिसमें कुल 6 टीमों नें हिस्सा लिया था। और उन छह टीमों में से इंग्लैंड विजेता बनकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया था।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment