पानी जहाज का आविष्कार किसने किया और इसकी स्पीड कितनी होती है

दोस्तों क्या आप जानते है की पानी जहाज का आविष्कार किसने किया और पानी के जहाज की स्पीड कितनी होती है अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि यहां हमने पानी के जहाज की खोज के बारे में जानकारी साझा की है।

पानी जहाज का आविष्कार किसने किया (Jahaj Ka Avishkar Kisne Kiya)

पानी का जहाज नाव का ही एक विशाल रूप है और पानी जहाज का आविष्कार नाव को देखकर ही किया गया है। जहाज के निर्माण के पीछे बहुत से व्यक्तियों का हाथ है। ऐसा कहा जाता है कि जहाज के निर्माण की खोज मिस्र वासियों द्वारा किया गया है।

परंतु फ्रांस के एक व्यक्ति डेनिस पपिन द्वारा सबसे पहले भाप से चलने वाले पानी के जहाज का सफलता पूर्वक निर्माण का प्रयास सैकड़ों वर्ष पहले किया था। उसके बाद बहुत से लोगों द्वारा जहाज में अलग-अलग तरह के निर्माण किए गए।

पानी के जहाज के पीछे बहुत से लोगों की कडी मेहनत के बाद 1802 में साइमिग्टन द्वारा पहला सफल व्यापारिक पानी के जहाज का निर्माण किया गया जिसका नाम चार्लोटी डुडास था।

इसके साथ ही साथ एक ब्रिटिश इंजीनियर आइसेम्बार्ड ब्रुनेल द्वारा ग्रेट ब्रिटेन नामक एक स्क्रू प्रोपेलर पानी के जहाज का निर्माण सन् 1845 में किया।

पानी के जहाज का आविष्कार कब हुआ

पानी के जहाज का आविष्कार सैकड़ों वर्ष पहले ही शुरू हो गया था। समय के साथ साथ पानी के जहाज के निर्माण में भी अलग-अलग लोगों द्वारा अलग-अलग बदलाव किए गए। इसीलिए पानी के जहाज का आविष्कार कब हुआ था इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है परंतु सन 1845 में एक ब्रिटिश इंजीनियर आइसेम्बार्ड ब्रुनेल द्वारा पानी के जहाज का निर्माण किया गया।

पानी के जहाज की स्पीड कितनी होती है?

पानी के जहाज की स्पीड करीबन 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास होती है। दरअसल पानी का जहाज पानी की तेज लहरों के कारण बहुत ही हिलता है, जिसकी वजह से जहाज के पलटने का डर बना रहता है। इसी कारण पानी के जहाज की स्पीड को मीडियम में रखकर चलाया जाता है, ताकि जहाज के पलटने की संभावना ना हो।

पानी के जहाज को चलाने वाले को क्या कहते हैं?

पानी के जहाज को चलाने वाले को आमतौर पर Captain कहा जाता है।

नाव और जहाज को कौन सा परिवहन कहते है?

नाव और जहाज को जल परिवहन कहते हैं। दरअसल किसी भी वस्तुओं तथा यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने की प्रक्रिया को परिवहन प्रक्रिया कहा जाता है। और जल के मार्ग से किसी भी वस्तु तथा यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की प्रक्रिया को जल परिवहन प्रक्रिया कहा जाता है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment