प्रेशर कुकर का आविष्कार के पीछे की कहानी और रहस्य

दोस्तों क्या आप जानते है की प्रेशर कुकर का आविष्कार किसने किया था और इसके अविष्कार के पीछे क्या रहस्य है अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि यह हमने प्रेशर कुकर के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है।

प्रेशर कुकर क्या हैं?

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल मुख्य रूप से खाना बनाने के लिए किया जाता है। इस कुकर में खाना हाई प्रेशर, भांप और हीट के साथ पकता है, जिससे कम समय में खाना अच्छी तरह प्रेशर कुकर में पक जाता है। आज के समय में हर घर में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है क्युकी इसमें खाना आसानी से 100 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक ताप में जल्दी पक जाता है।

प्रेशर कुकर का आविष्कार किसने किया?

प्रेशर कुकर का आविष्कार डेनिस पापिन ने किया था। यह एक फ्रांसिस भौतिक विज्ञानिक थे, जिनका जन्म सन् 1647 को फ्रांस में हुआ था। प्रेशर कुकर का आविष्कार करने के बाद इसका नाम स्टीम डाइजेस्टर रखा गया था और इस अविष्कर को पूरा करने के बाद डेनिस ने डाइजेस्टर को लंदन की रॉयल सोसाइटी के प्रदर्शनी में सबके सामने इंट्रोड्यूज किया था। उसके बाद सभी को इस आविष्कार के बारे में पता चला और इनका ये आविष्कार सफल साबित हुआ।

प्रेशर कुकर का आविष्कार कब हुआ था?

प्रेशर कुकर का आविष्कार सन् 1679 को किया गया था। यह प्रेशर कुकर का सबसे पहला अविष्कार था जिसमें खाना पकाने के लिए भट्टी की जरूरत होती थी। उस समय हर कोई इसमें खाना नहीं बनते थे क्युकी बहुत लोगो को इसका इस्तेमाल करना नहीं आता था।

धीरे धीरे प्रेशर कुकर का डिजाइन बदला गया और सन् 1915 में इसे प्रेशर कुकर का नाम दिया गया, उसके बाद से हर घर में लगभग प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाने लगा।

प्रेशर कुकर कितने प्रकार के होते है?

प्रेशर कुकर के प्रकार की बात करे तो आपको हर जगह अलग अलग नाम सुनने को मिलेगा और इसके प्रकार भी 17 वीं सदी के बाद अलग अलग बनने लगे।चलिए आपको इसके मुख्य दो प्रकार के बारे में बताते है।

  • सिंगल पर्पस प्रेशर कुकर:- इस प्रेशर कुकर में सिर्फ साधारण तरीके से खाना बनाने का कार्य ही होता था और हाई प्रेशर और हीट से खाना पकाया जाता था। पहले और दूसरे जेनरेशन के प्रेशर कुकर सिंगल पर्पस प्रेशर कुकर कहलाते है। आज भी इस प्रेशर कुकर का इस्तेमाल घर में किया जाता है।
  • मल्टी पर्पस प्रेशर कुकर:- मल्टी पर्पस कुकर का उपयोग तीसरे जेनरेशन द्वारा किया जाने लगा, यह कुकर मुख रूप से इलेक्ट्रिसिटी द्वारा चलती है। इस कुकर की ये खासियत है को आप अपने द्वारा इसमें खाना पकाने के समय को सेट कर सकते है और इसमें आपको अलग अलग प्रकार के ऑप्शन भी दिए जाते है। नॉर्मल प्रेशर कुकर के मुकाबले आप इसमें खाना जल्दी या धीरे भी पका सकते है।

प्रेशर कुकर के फायदे क्या है?

प्रेशर कुकर के फायदे निम्न है :-

  • प्रेशर कुकर में खाना पकाने से समय की बचत होती है
  • कम पानी में खाना पक जाता है।
  • तापमान अधिक होने के कारण खाना अच्छी तरह पक जाता है और मौजूद कीटाणु मर जाते है।
  • जल्दी पकने के कारण ईंधन का खर्च कम होता है।
  • खाना पकाने में ज्यादा आसानी होती है।

प्रेशर कुकर को हिंदी में क्या कहते हैं?

प्रेशर कुकर का दूसरा नाम अर्थात उसे हिंदी मे दाब पाचक कहते है।

प्रेशर कुकर भारत में कब आया?

प्रेशर कुकर भारत में 20 वीं शताब्दी तक आ गया था और इसका उपयोग धीरे धीरे पुरे भारत में फैलने लगा। आज हर घर में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल होता है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment