हेमपुष्पा सिरप के फायदे और नुकसान, हेमपुष्पा सेवन करने का तरीका

Hempushpa Syrup Benefits In Hindi के बारे में: हेमपुष्पा सिरप महिलाओं के उपयोग के लिए बना एक आयुर्वेदिक सिरप है। यह महिलाओं में कमजोरी, मासिक धर्म की अनियमितता, वजन न बढ़ने की समस्या, गर्भावस्था के बाद कमजोरी, जल्दी थकान होना, त्वचा विकार आदि कई समस्याओं को ठीक करता है।

हेमपुष्पा एक सस्ता, प्राकृतिक और आसानी से उपलब्ध होने वाला आयुर्वेदिक सिरप है। इस लेख में हम हेमपुष्पा सिरप के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।

हेमपुष्पा सिरप के फायदे और नुकसान

हेमपुष्पा सिरप के फायदे (Hempushpa Syrup Ke Fayde)

चलिए Hempushpa Syrup Benefits In Hindi में जानते है।

  • मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करता है

जिन महिलाओं के पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, यानी उनका मासिक धर्म गड़बड़ा जाता है, मासिक धर्म के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा होती है और इस दौरान जिन महिलाओं को ऐंठन और पेट में ज्यादा दर्द होता है, ऐसी महिलाओं को हेमपुष्पा सिरप को अपने दैनिक जीवन में जरूर शामिल करना चाहिए।

  • मानसिक और शारीरिक कमजोरी को दूर करता है

गर्भवती महिला की डीलिवरी के बाद उनके शरीर में कमजोरी होना आम बात है इस कमजोरी को दूर करने के लिए यह फायदेमंद है और इसके आलावा इसमें प्रयुक्त जड़ीबूटिया किसी भी महिला की मानसिक और शारीरिक दुर्बलता को दूर करने में कारगर है। महिलाओ को हेमपुष्पा सिरप का इस्तेमाल जरुर से जरुर करना चाहिए ताकि वह बच्चे की देखरेख करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बन सकेI 

  • हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी भी महिला में हार्मोनल असंतुलन होना आम बात हो गई है और यह असंतुलन भी नई-नई बीमारियों को जन्म देने का एक कारक है इसलिए महिलाओं को हेमपुष्पा सिरप का सेवन जरूर करना चाहिए यह हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है और स्त्री को स्वस्थ और सुंदर बनाता है।

  • वजन बढ़ाने में मददगार

ऐसी महिलाएं जिन्हें वजन कम होने की समस्या होती है, कई तरीके अपनाने के बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ रहा है, शरीर कमजोर रहता है, शरीर में हमेशा दर्द बना रहता है, महिलाओं को कुछ देर काम करने के बाद ही कमजोरी का अनुभव होता है उन्हें विशेषकर हेमपुष्पा का प्रयोग करना चाहिए, इसे उनका वजन बढ़ने लगता है।

  • पिंपल्स दूर करें चेहरे को खूबसूरत बनाएं

खून में गंदगी होने के कारण महिलाओं में कई तरह के त्वचा संबंधी रोग हो जाते हैं और पिंपल्स के कारण किसी भी महिला का चेहरा भद्दा दिखने लगता है, चेहरे की चमक चली जाती है, जिससे आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाता है। इसके सेवन से रक्त शुद्ध होता है, जिससे त्वचा संबंधी रोग भी दूर रहते हैं, मुंहासे भी ठीक होते हैं और किसी भी महिला को स्वस्थ और सुंदर चेहरा मिलता है, जिससे उसका आत्मविश्वास भी वापस आ जाता है।

ये भी पढ़े: गिलोय घनवटी के फायदे

हेमपुष्पा सिरप के नुकसान

हेमपुष्पा सिरप कई जड़ी बूटियों से बना एक पूर्ण आयुर्वेदिक सिरप है, और क्योंकि यह एक आयुर्वेदिक सिरप है, इसका कोई खास साइड इफेक्ट भी नहीं है। लेकिन स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

हेमपुष्पा के परहेज

हेमपुष्पा सिरप का प्रयोग करने वाली महिलाओं को अधिक तेल, घी, खटाई, दही और चिकनाई वाली चीजों से परहेज करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं जो आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट का उपयोग कर रही हैं, उन्हें इसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

हेमपुष्पा का सेवन कैसे करे?

हेमपुष्पा सिरप को भोजन के बाद यानी 10 मिली सिरप सुबह नाश्ते के बाद और रात को खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़े:

इस लेख में हमने हेमपुष्पा के फायदे(Hempushpa Ke Fayde) और हेमपुष्पा के नुकसान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा की है। अब हमे उम्मीद है की इस लेख में साझा की गई जानकारी आपको सही लगी होगी।

हेमपुष्पा सिरप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

हेमपुष्पा कब पीना चाहिए?

महिलाओं को शरीर में कमजोरी महसूस होने पर, मासिक धर्म अनियमित होने पर, चेहरे पर मुंहासे और फुंसियां होने पर, पेशाब में जलन होने पर, वजन न बढ़ने पर और खासतौर पर न भूख लगने में हेमपुष्पा सिरप का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

हेमपुष्पा के फायदे क्या है?

हेमपुष्पा के फायदे कुछ इस प्रकार है।
मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करना
मानसिक और शारीरिक कमजोरी को दूर करना
हार्मोनल असंतुलन को ठीक करना
वजन बढ़ाने में मदद करना
पिंपल्स दूर करके चेहरे को खूबसूरत बनाना

हेमपुष्पा सिरप कैसे पीना चाहिए?

भोजन के बाद हेमपुष्पा सिरप का उपयोग करने की सलाह दी जाती है यानी सुबह नाश्ते के बाद और रात को खाने के बाद 10 मिली सिरप गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करे।

हेमपुष्पा कितनी बोतल पीनी चाहिए?

किसी भी महिला को कम से कम 1 से 2 महीने तक हेमपुष्पा सिरप का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। हेमपुष्पा सिरप का असर किसी भी स्वस्थ शरीर में एक हफ्ते से पंद्रह दिनों में दिखना शुरू हो जाता है, इसकी एक बोतल आराम से 1 महीने तक चलती है।

Leave a Comment