washing machine ka avishkar kisne kiya

पुराने समय में सभी लोग हाथो से कपडे धोते थे, लेकिन आज के समय में कई घरो में कपडे धोने के लिए Washing Machine का उपयोग किया जाता है I

Washing Machine के माध्यम से आप बिना किसी मेहनत के कपडे आसानी से धो सकते है I आज की इस पोस्ट में हम आपको वाशिंग मशीन का आविष्कार किसने किया (washing machine ka avishkar kisne kiya) और वाशिंग मशीन के बारे में जानकारी साझा करने वाले हैI 

वाशिंग मशीन का आविष्कार किसने किया? (washing machine ka avishkar kisne kiya)

वाशिंग मशीन कपडे धोने के लिए बनाई गयी एक मशीन है, वाशिंग मशीन के आविष्कार का श्रेय जैकब क्रिश्चियन शेफ़र को दिया जाता है I

उन्होंने वाशिंग मशीन का अविष्कार 1767 में किया था I लेकिन इसके 30 साल बाद, एक अमेरिकी नागरिक नथानिएल ब्रिग्स द्वारा वॉशिंग मशीन के लिए पहला पेटेंट प्राप्त किया था।

उन्होंने जिस वाशिंग मशीन का पेटेंट करवाया था, उसमे एक टैंक में गर्म पानी डालना होता था, उसके बाद उसमे कपड़े धोने के लिए लगे लीवर को मोड़ना और फिर उन्हें दो रोलर्स के बीच लपेटना शामिल था। इस तरह से उसमे कपडे धोये जाते थे I 

वाशिंग मशीन के बारे में जानकारी

  • पहली Washing Machine को Scurb Board Washing machine कहा जाता था I जिसका अविष्कार जर्मन के विज्ञानिक Jacob Christian Schaffer ने साल 1767 में किया था I 
  • उसके बाद The Drum Washing Machine Ka Avishkar हुआ, जिसको अमेरिका के James King ने 1851 में बनाया था I इसको आधुनिक मशीन के समान बनाया गया था, यह एक इंजन की मदद से उपयोग की जाती थी I 
  • 19 वी शताब्दी के शुरू में बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का आविष्कार हुआ, जिसका नाम Mighty Thor था, इसको 1901 मैं पेटेंट करवाया गया, उसके बाद से आज तक कई तरह की वाशिंग मशीन के अविष्कार होने आए है I 

washing machine kis siddhant par karya karti hai

Washing machine के कार्य करने का सिधांत दूध से मक्खन निकालने जेसा होता है I वाशिंग मशीन केन्द्रापसारण के सिद्धांत पर काम करती है।

जिसमे कपडे धोने के चक्र के दौरान उसमे लगे पैडल साबुन के पानी में कपड़े को घोलता है, जब कपड़े Washing machine में लगे ड्रम में घूम रहे होते हैं उस समय केन्द्रापसारक बल उसमे मोजूद मिटटी और गंदगी को छोटे छेद के माध्यम से पानी के साथ फेंकता है, उसके बाद उसमे लगे निकाशी नल से उस गंदे पानी को बाहर कर दिया जाता है I 

ये भी पढ़े:

दोस्तों हमे उम्मीद है की आपको लेख में साझा की हुई जानकरी पसंद आई होगी।

Leave a Comment