स्पिनिंग जेनी क्या होता है और स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किसने किया?

दोस्तों क्या आप जानते है की स्पिनिंग जेनी क्या होता है और स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किसने किया अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि इस लेख में हमने Spinning jenny के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है।

स्पिनिंग जेनी क्या होता है?

Spinning jenny

स्पिनिंग जेनी एक मल्टी स्पिंडल स्पिनिंग फ्रेम मशीन होता है। जिसका इस्तेमाल कताई और बुनाई के क्षेत्र में किया जाता है। इस मशीन के माध्यम से धागों का निर्माण किया जाता है, जोकि औद्योगिकरण के क्षेत्र में होने वाले कामों को काफी सरल बनाता है।

सरल शब्दों में कहें तो स्पिनिंग जेनी एक तरह का सूत काटने वाला मशीन होता है, जोकि एक बार में सुत के आठ धागे काटने में सक्षम होता है।

स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किसने किया?

स्पिनिंग जेनी का आविष्कार इंग्लैंड के जेम्स हरग्रीव्ज द्वारा सन 1764 से 1770 ईं के मध्य में किया गया था। जेम्स हरग्रीव्ज ओसवाल्डविस्टल, लंकाशायर के एक कपास बुनकर है। इन्होंने पहले प्रयास में हि सफलता पूर्वक मल्टी-स्पिंडल स्पिनिंग जेनी मशीन का आविष्कार किया, जोकि बुनाई के कामों को आसान करने में काफी ज्यादा मददगार साबित हुआ।

स्पिनिंग जेनी का आविष्कार कब हुआ?

स्पिनिंग जेनी का आविष्कार सन 1764 से लेकर के 1770 ईसवी के मध्य में जेम्स हरग्रीव्ज द्वारा किया गया है। उसके बाद इनके द्वारा डिजाइन किए गए स्पिनिंग जेनी मशीन में कई सुधार किए गए।

स्पिनिंग जेनी क्या काम करता है?

Spinning jenny मुख्य रूप से सुत काटकर धागा बनाने का काम करता है। और स्पिनिंग जेनी मशीन मोटे धागे का उत्पादन करने में भी सक्षम होता है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment