सोडियम की खोज किसने की थी ?

दोस्तों सोडियम जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है लेकिन क्या आपको पता है की सोडियम की खोज किसने की थी और इसका उपयोग कहा होता है, अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि यहां हम सोडियम के बारे में सम्पूर्ण जानकरी देने जा रहे है।

सोडियम क्या है ?

सोडियम एक रसायनिक तत्व है, जो कि Periodic Table के आवर्त सारणी के प्रथम मुख्य समूह का दूसरा Element है। सोडियम को Na से प्रदर्शित किया जाता है।

सोडियम एक बहुत ही रिएक्टिव धातु है, इसीलिए यह कभी भी मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है। सोडियम पृथ्वी पर मौजूद छठा सबसे प्रचुर तत्व है और सोडियम पृथ्वी की पपड़ी पर लगभग 2.6% में मौजूद है।

सोडियम का सूत्र

सोडियम को Na से दर्शाया जाता है। और सोडियम का सूत्र Na ही होता है। और सोडियम का दूसरा नाम सोडियम क्लोराइड होता है, जिसका सूत्र NaCl होता है। जिसे साधारण नमक के नामों से जाना जाता है।

सोडियम की खोज किसने की थी ?

सोडियम की खोज सबसे पहले सन 1807 ईस्वी में इंग्लैंड के एक वैज्ञानिक Humphry Davy (हंफ्री डेवी) ने की थी। इन्होंने तरल सोडियम हाइड्रोक्साइड के वैद्युत अपघटन के माध्यम से इस तत्व की खोज की थी। सोडियम नाम की उत्पत्ति लेटिन शब्द नैट्रियम से हुआ है।

सोडियम की खोज कैसे हुई ?

सोडियम की खोज सबसे पहले 1807 ईस्वी में इंग्लैंड के वैज्ञानिक सर हंफ्री डेवी द्वारा किया गया था। इन्होंने कास्टिक सोडा (NaOH) के इलेक्ट्रोलिसिस के माध्यम से सोडियम की खोज की थी। यह बहुत ही अभिक्रियाशील धातु है, इसीलिए इसे कभी भी मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है।

सोडियम का दूसरा नाम क्या है ?

सोडियम का दूसरा नाम सोडियम क्लोराइड (NaCl) अथवा नमक है। यह दोनों सोडियम का सबसे सामान्य योगिक है। और समुद्र के पानी में घुले योगिको में सोडियम की 80% मात्रा मौजूद है।

सोडियम का एक और नाम सोडियम कार्बोनेट (Na2CO3) भी होता है। जिसे क्षार रसायन और वाशिंग सोडा के नाम से भी जाना जाता है। यह सफेद रंग के पाउडर जैसी होती है।

सोडियम का परमाणु द्रव्यमान ?

सोडियम का परमाणु द्रव्यमान 23 होता है। यह periodic table के आवर्त सारणी के प्रथम मुख्य समूह का दूसरा एलिमेंट होता है। इसे Na से दर्शाया जाता है।

सोडियम का उपयोग ?

सोडियम के निम्नलिखित उपयोग होते हैं:

  1. सोडियम का उपयोग अपचायक तत्व के रूप में किया जाता है।
  2. सोडियम का उपयोग सोडियम पराक्साइड (Na2O2), सोडियम सायनाइड (NaCN), और सोडेमाइड (NaNH2) के निर्माण में किया जाता है।
  3. सोडियम का उपयोग परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में हीट एक्सचेंजर के रूप में किया जाता है।
  4. सोडियम का उपयोग कार्बनिक क्रियाओं में भी किया जाता है।
  5. सोडियम का उपयोग टाइटेनियम टेट्रा क्लोराइड (TiCl4) से टाइटेनियम धातु बनाने के लिए किया जाता है।
  6. सोडियम का उपयोग कृतिम रबर के निर्माण में उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।

सोडियम का क्या काम है?

सोडियम मानव शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह व्यक्ति के अंदर पानी की कमी को पूरा करता है और इसके अलावा शरीर में ताकत देने का भी कार्य करता है। यह दिमाग में चल रही नसो को शक्ति प्रदान करता है जिससे पूरे शरीर में हो रहे संचालन सही ढंग से चल सके। हम सभी को पता है सोडियम के रूप में हम रोजाना नमक का सेवन करते हैं। नामक हमारे जीवन के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसका सेवन ना करने से व्यक्ति के शरीर में ताकत कम हो जाती है और कई सारे रोगों का सामना करना पड़ जाता है।

शरीर में सोडियम की कमी से क्या होता है?

शरीर में सोडियम की कमी होने से कई सारी बीमारियां व्यक्ति के शरीर में उत्पन्न होने लग जाती है जैसे लो ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, डायरिया ,हाइपरटेंशन आदि के साथ-साथ अगर रक्त में सोडियम का संचार कम हो जाए तो इससे हाइपोनेट्रिमिया की बीमारी हो सकती है। इसलिए पर्याप्त रूप में नमक का सेवन करना जरूरी है।

ये भी पढ़े:

दोस्तों उम्मीद करते है सोडियम और सोडियम की खोज से जुडी सभी जानकरी आपको इस लेख के माध्यम से प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment