नाइट्रोजन की खोज से जुड़े कुछ तथ्य, जिन्हें जानना बहुत जरूरी है

दोस्तों नाइट्रोजन का इस्तमाल बहुत से जगहों पर होता है लेकिन क्या आपको पता है की नाइट्रोजन की खोज किसने की थी, अगर नहीं तो आज हम आपको नाइट्रोजन के अविष्कार के बारे में यहां विस्तार से बताने वाले है।

नाइट्रोजन क्या है?

नाइट्रोजन वायु का एक प्रमुख अवयव है।आयतन की दृष्टि से वायुमंडल में लगभग 78% भाग नाइट्रोजन उपस्थित है। इसका संकेत N है।

यह आवर्त सारणी के समूह 15 का तत्व है तथा इसका परमाणु क्रमांक 7 है।  संयुक्त अवस्था में नाइट्रोजन की थोड़ी मात्रा नाइट्रेट के रूप में भी पाई जाती है। अमोनिया एवम् अमोनियम लवणों के रूप में भी नाइट्रोजन की उपस्थिति होती है।

नाइट्रोजन प्रोटीन नमक जटिल कार्बनिक यौगिक में भी उपस्थित रहता है । पेड़ – पौधे मिट्टी से नाइट्रोजन नाइट्रेटस के रूप में प्राप्त करते हैं।

और हम जैसे जीवधारी नाइट्रोजन को पेड़ – पौधे  से प्रोटीन के रूप में प्राप्त करते हैं। इतना सब कुछ जानने के बाद आप सभी के मन में ये ख्याल आता होगा की आखिर, नाइट्रोजन का अविष्कार या खोज किसने की थी।

नाइट्रोजन की खोज किसने की थी?

इस तत्व की पहचान सर्वप्रथम स्कॉटलैंड के केमिस्ट और चिकित्सक रदरफोर्ड ने 1772 ई• में स्वतंत्र रूप से  किया था। इस तरह नाइट्रोजन की खोज Daniel Rutherford (डेनियल रदरफोर्ड) ने किया था और इसका आविष्कार 1772 ई• में किया गया।

प्रयोगशाला में अमोनियम क्लोराइड और सोडियम नाइट्रेट के मिश्रित घोल को 700°C  तक गर्म करके नाइट्रोजन गैस बनाई जाती है।

नाइट्रोजन के उपयोग कहा होता है?

(i) सर्वप्रथम नाइट्रोजन का व्यापारिक उपयोग अमोनिया के उत्पादन में होता है, जो अमोनियम सल्फेट नमक उर्वरक बनाने के दौरान उसमे प्रयुक्त होता है। 

(ii) नाइट्रोजन का उपयोग धातुकर्म एवम् रसायनिक कार्यों में निष्क्रिय माध्यम प्रदान करने के लिए भी होता है।

(iii) विद्युत् बल्ब में उच्च ताप मापने वाले तापमापी में नाइट्रोजन गैस ही भरा जाता है।

(iv) जानवरों के कृत्रिम गर्भ धारण (Artificial Insemination) के लिए उनका वीर्य (Semen) को द्रव नाइट्रोजन(Liquid Nitrogen) में रखा जाता है।

वायुमंडलीय नाइट्रोजन से उसके उपयोगी यौगीकों के बनने की प्रक्रिया को नाइट्रोजन का यौगिकीकरण कहते हैं। नाइट्रोजन का दो तरीके से यौगिकीकरण किया जाता है।

  1. प्राकृतिक विधि
  2. कृत्रिम विधि

नाइट्रोजन में प्रमुख यौगिक अमोनिया, नौसदार, नाइट्रस ऑक्साइड( लाफिंग गैस ), नाइट्रिक अम्ल, अम्लराज तथा नाइट्रस अम्ल हैं।

ये भी पढ़े:

आज हमने क्या सीखा

दोस्तों हमने अपने सीखा की नाइट्रोजन क्या होती है और इसका अविष्कार किसने किया था। दोस्तों हमे उम्मीद है की इस लेख में साझा की हुई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Leave a Comment