इसबगोल भूसी के फायदे, नुकसान और इसबगोल खाने का सही तरीका

इसबगोल भूसी के फायदे और नुकसान के बारे में: वर्तमान में जैसे जैसे जीवन में परिवर्तन होता जा रहा है, वैसे वैसे लोगों के रहन सहन और खाने में भी परिवर्तन हो रहा है। आज कल लोगों की डेली लाइफ में अगर फास्ट फूड न हो तो, उनके लिए जैसे भोजन घास पत्तों की तरह है। लेकिन क्या आज जानते हैं कि इसबगोल की भूसी आपके लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है।

इसबगोल भूसी के फायदे और नुकसान

तो आज हम अपने इस आर्टिकल में बात करेंगे इसबगोल की भूसी की। जहां आपको बताएंगे कि इसबगोल की भूसी आपके लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक। वहीं इसे खाने का क्या तरीका है और किस समय इसका सेवन करना बेहतर होता है.

अगर आप भी खाते हैं इसबगोल की भूसी, तो चलिए जानते हैं इसबगोल भूसी के फायदे और नुकसान

इसबगोल भूसी के फायदे (Isabgol Ki Bhusi Ke Fayde)

अगर आप इसबगोल की भूसी खाते हैं, तो ये आपके लिए बेहद फायदेमंद होगी। बता दें कि इसबगोल की भूसी प्लांटागो ओवाटा नामक पौधे की डालियों में जो बीज लगे होते हैं, उनके ऊपर सफ़ेद रंग का पदार्थ चिपका होती है। वह बेहद फायदेमंद साबित होती है यही कारण है कि इसकी कीमत लगातार बढ़ती जा रही है।

  • इसबगोल की भूसी खाने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है। दरअसल पेट से जुड़ी कई समस्याएं कब्ज की वजह से होती हैं, अगर कब्ज का सही समय पर सटीक इलाज कर लिया जाए। तो कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। बता दें कि अगर आपको भी कब्ज की समस्या है, तो आप खाना खाने के एक घंटे बाद इसबगोल की भूसी पानी के साथ मिलाकर खा लें। वहीं इसके बाद एक या दो गिलास पानी और पी लें। अगर आप इसबगोल की भूसी का सेवन प्रतिदिन करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपके पेट की समस्या खत्म हो जाएगी।
  • अगर आपको डायबिटीज, डायरिया, दिल आदि की समस्या है, तो भी आपके लिए इसबगोल की भूसी बहुत फायदेमंद होगी। बता दें कि इसबगोल में जिलेटिन पाया जाता है, जो कि डायबिटीज को सही करने में काफी मदद करता है। वहीं इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो दिल से संबंधित बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं डायरिया के इलाज के लिए ही डॉक्टर इसबगोल की भूसी खाने की सलाह देते हैं।

इसबगोल भूसी खाने के नुकसान

अगर आप ये सोच रहे हैं कि इसबगोल की भूसी खाने से सिर्फ फायदे ही होते हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं। बता दें कि इसबगोल की भूसी खाने से कई तरह के नुकसान भी होते हैं। अगर आप इसबगोल की भूसी का सेवन निर्धारित मात्रा से अधिक करते हैं, तो आपके लिए बड़ी दिक्कत हो सकती है। तो आइए जानते हैं इसबगोल की भूसी खाने के नुकसान –

  • इसबगोल की भूसी खाने से आप की वर्तमान दवा का असर खत्म हो जाता है। बता दें कि यदि आपका पेट से संबंधित किसी समस्या को लेकर इलाज चल रहा है और वहीं दवा के साथ आप इसबगोल की भूसी का भी सेवन कर रहे हैं, तो ऐसा करने से दवा का असर कम हो जायेगा और दवा काम नहीं करेगी।
  • अगर आप इसबगोल की भूसी का प्रतिदिन सेवन करते हैं, तो इससे आपकी भूख प्रभावित हो सकती है। इसबगोल की भूसी का लगातार सेवन करने से भूख कम हो सकती है। वहीं इसका सेवन करने वालों के पेट में मरोड़ या सूजन भी होने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको इसका सेवन तुरंत बंद करके अच्छे डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए।
  • अगर आपको मोटापे की समस्या है, तो आपके मोटापे को कम करने के लिए भी इसबगोल की भूसी बेहद फायदेमंद साबित होगी। इसबगोल की भूसी खाने से व्यक्ति का मोटापा खत्म होने के साथ साथ वजन भी कम हो जाता है। वजन कम होने के लिए इसबगोल की भूसी इस तरह काम करती है कि, इसे खाने के बाद पेट भरा भरा सा लगता है, जिससे व्यक्ति को सीमित भूख लगती है और वजन कम होने लगता है।
  • इसबगोल की भूसी पेट से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं में फायदेमंद होती है। अगर आपको बार बार एसिडिटी की समस्या होती है और पेट में गैस तथा खट्टी डकारें आती हैं। तो इसमें भी इसबगोल की भूसी फायदेमंद है। इसबगोल की भूसी खाने से एसिडिटी की समस्या खत्म हो जाती है।
  • इसबगोल की भूसी खाने से बवासीर और फिशर जैसी समस्याएं भी लगभग खत्म हो जाती हैं। अगर आप भी बवासीर और फिशर जैसी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेकर एक सीमित मात्रा में इसबगोल की भूसी का सेवन करना चाहिए।

इसबगोल खाने का सही तरीका

अगर आप इसबगोल की भूसी का सेवन करते हैं और आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका नहीं पता है, तो आप इसका सेवन तुरंत बंद कर दीजिए। क्योंकि अगर आप इसबगोल की भूसी का सेवन बिना उसका सही तरीका जाने करेंगे, तो आपके लिए ये बेहद खतरनाक हो सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है इसबगोल की भूसी खाने का सही तरीका –

  • अगर आप किसी बीमारी के इलाज के लिए इसबगोल की भूसी का सेवन कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको ये याद रखना चाहिए कि इसका सेवन रात में खाना खाने के बाद ही करना चाहिए।
  • वहीं इसबगोल की भूसी का सेवन करने के लिए आपको कम से कम 1 गिलास पानी में एक से दो चम्मच इसबगोल की भूसी मिलाकर पीना चाहिए।
  • अगर आप इसका इस्तेमाल दस्त के समय करते हैं, तो आपको दही के साथ इसका सेवन करना चाहिए। बता दें कि अगर आप दही (मीठा हो तो भी चलेगा) के साथ एक दो चम्मच इसबगोल की भूसी मिलाकर खाते हैं, तो आपको जल्द ही दस्त में आराम मिलेगा।

इसबगोल की भूसी ठंडी होती है या गर्म

इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल ज्यादातर पेट की गर्मी को शांत करने के लिए किया जाता है। हालांकि इसके इस्तेमाल की वजह से ही आप जान गए होंगे कि ये ठंडी होती है या गर्म। बता दें कि इसबगोल की भूसी ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करके बीमारी को सही करती है।

ये भी पढ़े:

दोस्तों यहां हमने Isabgol Benefits In Hindi में साझा किये है इसके साथ आपको बताया है की आप इसबगोल की भूसी का सही तरिके से इस्तमाल कैसे कर सकते है। तो दोस्तों हमे उम्मीद है की आपको Isabgol Ki Bhusi Ke Fayde के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल गई होगी।

Leave a Comment