गैस स्टोव का आविष्कार किसने किया था? | Gas Stove Ka Avishkar

दोस्तों क्या आप जानते है की गैस का चूल्हा यानि गैस स्टोव का अविष्कार किसने किया था अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े यहां हम गैस स्टोव की खोज से जुडी सभी जानकारी साझा करेंगे।

गैस स्टोव क्या होता है ?

गैस स्टोव आधुनिक युग में इस्तेमाल किया जाने वाला वह स्टोव है, जिसके माध्यम से खाना पकाया जाता है। गैस स्टोव से आग जलाने के लिए प्राकृतिक गैस, प्रोपेन, ब्यूटेन, द्रविकृत पेट्रोल गैस, और इसके अलावा भी कई अन्य तरह के ज्वलनशील गैसों का प्रयोग किया जाता है।

बढ़ती हुई आधुनिकता के साथ साथ गैस स्टोव में भी काफी ज्यादा बदलाव किए गए, और आज के समय में लगभग सभी लोगों द्वारा गैस स्टोव का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले गैस स्टोव को उपयोग करने की शुरुआत सन 1820 के दशक में हुआ है।

गैस स्टोव का आविष्कार किसने किया था? (Gas Stove Ka Avishkar Kisne Kiya Tha)

दुनिया के सबसे पहले गैस स्टोव का अविष्कार ज़ाचॉस विंज़लर ने 8 मार्च 1802 को विकसित किया गया था। परंतु इसके बाद इसमें अलग अलग तरह के बदलाव देखने को मिले। उसके बाद पहला गैस स्टोव 1820 के दशक की शुरुआत में विकसित किया गया था।

जेम्स शार्प द्वारा 1826 में इंग्लैंड के नॉर्थम्प्टन में एक गैस स्टोव का पेटेंट कराया गया और 1836 के दशक में एक गैस स्टोव का कारखाना भी खोला गया। इस आविष्कार को 1828 से फर्म स्मिथ एंड फिलिप्स द्वारा आगे बढ़ाया गया था।

गैस स्टोव का इतिहास

इस नई तकनीकी की प्रारंभिक स्वीकृति में लंदन के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति एलेक्सिस सोयर का हाथ था। इन्होंने 1841 में अपनी रसोई को पाइप के माध्यम से गैस का उपयोग करने के अनुसार परिवर्तित कर दिया था। उसके बाद बढ़ते हुए समय के साथ 1880 के दशक में यह तकनीकी इंग्लैंड का व्यावसायिक सफलता बन गया था।

फिर 20 वी शताब्दी के शुरुआत में ही गैस स्टोव का उपयोग यूरोप और अमेरिका शहर में व्यापक रूप से होने लगा। उसके बाद लोगों की सुविधाओं को देखते हुए स्टोव के आकार पर काम किया गया, और स्टोव का आकार काफी हद तक छोटा कर दिया गया। जो कि लोगों के लिए काफी ज्यादा सुविधाजनक बन गया।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment