Flipkart Ka Avishkar Kisne Kiya

आज जितने भी लोग सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े हुए हैं वह सब फ्लिपकार्ट के बारे जानते है, लेकिन क्या आपको पता है फ्लिपकार्ट का आविष्कार किसने किया था, अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं।

Flipkart Ka Avishkar Kisne Kiya

फ्लिपकार्ट का आविष्कार दिल्ली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से शिक्षित कंप्यूटर इंजीनियर सचिन बंसल और बिनी बंसल द्वारा किया गया था। आज फ्लिपकार्ड की वेबसाइट से लाखों लोग घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं और यह लाखों लोगों का भरोसा भी बन गया है।

फ्लिपकार्ट की स्थापना कब हुई

Flipkart एक ऑनलाइन e-commerc वेबसाइट है जिसकी स्थापना 2007 में हुई थी। इस कंपनी की स्थापना हुए 15 साल हो चुके हैं और इन सालों में फ्लिपकार्ट द्वारा कई सारे लोगों को घर बैठे सुविधा मिली है, आप इस वेबसाइट की मदद से अपने जरूरत के कुछ भी सामान घर बैठे मंगा सकते हैं और आपको इसमें कई सारे ऑफर भी दिए जाते हैं।

फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है

फ्लिपकार्ट के मालिक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल है। दोनों एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो सबसे पहले अमेजॉन कंपनी में काम करते थे, ऐमेज़ॉन भी एक ई-कॉमर्स कंपनी है। जिसमें काम करते-करते इन्हें अच्छा खासा तजुर्बा हो गया जिसके बाद इन्होंने अपनी खुद का एक ई-कॉमर्स कंपनी खोली और flipkart.com वेबसाइट को इंटरनेट पर लांच किया।

फ्लिपकार्ट का मुख्यालय कहाँ है?

फ्लिपकार्ट का मुख्यालय या हेडक्वार्टर भारत के बेंगलुरु में है। वर्तमान समय में इस कंपनी के CEO कल्याण कृष्णामूर्ति है। वैसे तो Flipkart के बहुत सारे ब्रांच है जो भारत में फैले हुए हैं, लेकिन इसका प्रमुख मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है।

क्या फ्लिपकार्ट इंडियन कंपनी है?

हाँ, Flipkart भारत की एक ई कॉमर्स कंपनी है, Flipkart को भारत के ही इंजीनियर द्वारा बनाया गया था और भारत में ही इसके मुख्यालय स्थित है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment