Coca-cola Ka Avishkar Kisne Kiya Tha

कोका कोला का जनक | Coca-cola Ka Avishkar | कोका कोला का मालिक | कोका कोला का पीएच मान

सालों से चलता आ रहा एक फ्रेश ड्रिंक जिसे हम कोका कोला के नाम से जानते हैं। हर व्यक्ति कोका कोला पीने का शौकीन है पर क्या आपको पता है की कोका कोला का जनक कौन है या कोका कोला का आविष्कार किसने किया था, अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं कोका कोला का अविष्कारक कौन था।

Coca-cola Ka Avishkar Kisne Kiya Tha

डॉक्टर जॉन स्टिथ पेंबर्टन को कोका कोला का आविष्कारक माना जाता है यह एक केमिस्ट के साथ-साथ फार्मेसिस्ट भी थे। आविष्कार के बाद से कोका कोला वर्तमान समय में भी लोकप्रिय बना हुआ है जिसकी मार्किट में भरी डिमांड है।

कोका कोला का आविष्कार कब हुआ था?

कोका कोला का आविष्कार 8 मई 1886 को हुआ था। इसका आविष्कार जॉर्जिया अमेरिका में किया गया था। इस ड्रिंक को चखने के बाद दूसरे केमिस्ट द्वारा यह साबित किया गया कि यह बहुत ही स्वादिष्ट और सुरक्षित ड्रिंक है जिसे कोई भी व्यक्ति पी सकता है।

उसके बाद धीरे धीरे कोका कोला की मांग बढ़ती गई और यह देश विदेश में फेमस हो गई। आज हर देश में कोका कोला ड्रिंक मौजूद होता है और यह लोगों को पसंद भी आता है।

कोका कोला का आविष्कार कैसे हुआ?

कोका कोला का आविष्कार अमेरिका में पेंबर्टन ने किया था।

एक रोज़ वह अपने लैब में कुछ ऐसा पदार्थ बना रहे थे जो लोगो की आम बीमारियों में काम करे, क्युकी उस समय लोग सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन भी सर दर्द भागने के लिए करते थे।

पेंबर्टन ने अपने लैब में एक सिरप बनाया जिसमें कोका की पत्तियां और कोला के नट शामिल थे जिससे इसका नाम कोका कोला रखा गया और यह एक मात्र ऐसा ड्रिंक था जिसमें Alcohol की मात्रा नहीं थी, हालाकि इसमें सोडा की मात्रा होती है जिससे लोगों को पीने से ताज़गी मिलती है।

Coca-cola Kis Desh Ki Company Hai

जैसा कि हमें बताया कोका कोला का आविष्कार जॉर्जिया के अटलांटा, अमेरिका में हुआ था। उसी प्रकार कोका कोला कंपनी यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) देश की है। इस देश से ही कोका कोला की शुरुआत हुई बाद में जाकर यह दूसरे देश भी प्रसिद्ध हो गई।

कोका कोला कंपनी का मालिक कौन है?

कोका कोला कंपनी के मालिक या फाउंडर की बात करें तो उनका नाम Asa Griggs Candler है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कोका कोला के मालिक है इसके अलावा कोका कोला कंपनी के CEO का नाम जेम्स क्विंसी है।

कोका कोला का पीएच मान क्या है?

कोका कोला का पीएच मान 2.3 से 3 होता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो कोका कोला अम्लीय माना जाता है। कोका कोला सॉफ्ट ड्रिंक के रूप में लोग सेवन करते हैं पर इसका सेवन कभी कभी हानिकारक है साबित हो जाता है। अगर अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह व्यक्ति के शरीर पर बुरा असर डाल सकता है और व्यक्ति किसी रोग का भागीदारी भी बन सकता है। इसीलिए कोका कोला का सेवन कम करना फायदेमंद है।

कोका कोला में कौन सा पदार्थ पाया जाता है?

कोका कोला को बनाने के लिए इसमें फास्फोरिक एसिड और कैफ़ीन कि मात्रा डाली जाती है जो कोका कोला के असली स्वाद का जिम्मेदार होता है। इसके अलावा हर सॉफ्ट ड्रिंक में कार्बन डाइऑक्साइड डाला जाता है उसी प्रकार कोका कोला में भी कार्बन डाइऑक्साइड गैस की मात्रा होती है।

ये भी पढ़े:

तो दोस्तों अपने इस लेख की मदद से जाना की कोका कोला का आविष्कार किसने और कैसे किया, यदि आपको इस लेख में साझा की हुई जानकारी महत्पूर्ण लगी तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करे।

Leave a Comment