डीवीडी का अविष्कार किसने किया और इसकी स्टोरेज क्षमता कितनी है

दोस्तों क्या आप जानते है की डीवीडी का अविष्कार किसने किया था और इसकी स्टोरेज क्षमता कितनी होती है अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योंकी यहां हम डीवीडी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा करने वाले है।

डीवीडी का अविष्कार किसने किया था (DVD Ka Avishkar Kisne Kiya)

डीवीडी को हम Digital Versatile Disc कहते है इसका आविष्कार 4 कंपनी Sony, Toshiba, Panasonic और Philips ने किया था। इसका उपयोग पहले समय में बहुत ज्यादा किया जाता था और यह हर घर में मनोरंजन का माध्यम था।

अभी के समय में इंटरनेट की मदद से हर कोई जो देखना चाहे वह लाइव देख सकता है पर पहले के समय में वीडियो को स्टोर करके डीवीडी में रखा जाता था और कभी भी उसे आप चला कर देख सकते थे। डीवीडी ना केवल पुराने समय बल्कि आज भी कई जगह मौजूद है और लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।

डीवीडी का अविष्कार कब हुआ था

सन् 1997 को डीवीडी का आविष्कार किया गया था। चार कंपनी ने मिलकर इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खोज की इसमें ना केवल आपको वीडियो स्टार कर सकते हैं बल्कि आप इसमें सॉफ्टवेयर प्रोग्राम और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे सॉफ्टवेयर को भी स्टोर कर सकते हैं।

20 वीं सदी का यह बहुत ही अच्छा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रहा था जिसका इस्तेमाल हर क्षेत्र में किया जाता था। डीवीडी के आविष्कार के पहले सीडी का आविष्कार हो चुका था जो डीवीडी से कम फीचर वाला था।

डीवीडी की स्टोरेज क्षमता कितनी होती है?

डीवीडी की स्टोरेज क्षमता को हम अलग अलग माध्यम से समझ सकते है जैसे सिंगल साइड और सिंगल लेयर के लिए स्टोरेज 4.7GB होती है यह सबसे कम कैपिसिटी होती है।

उसके अलावा 8.5 GB स्टोरेज का सिंगल स्लाइड और डबल लेयर, 9.4 GB डबल स्लाइड और सिंगल लेयर स्टोरेज डीवीडी और सबसे अधिकतम कैपिसिटी वाला डीवीडी जिसका स्टोरेज क्षमता 17.08 GB होता है।

इस हिसाब से आप चाहे तो कम से कम या ज्यादा से ज्यादा स्टोरेज क्षमता वाला डीवीडी ले सकते हैं। आविष्कारक द्वारा बनाया गया डीवीडी अपनी स्टोरेज क्षमता से ही विख्यात होता है।

डीवीडी का पूरा नाम क्या है?

DVD का पूरा नाम Digital Versatile Disc होता है बहुत लोग इसे Digital Video Disc भी बोलते है परंतु इसका सही पूरा नाम Digital Versatile Disc होता है। यह ना केवल वीडियो स्टोर करता है बल्कि वीडियो के साथ बहुत सारे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम को भी स्टोर करने की क्षमता रखता है।

सीडी और डीवीडी में क्या अंतर है ?

CD और DVD दोनों ही डाटा स्टोर करता है पर इसमें काफी अंतर होता है CD काफी कम डाटा स्टोर करता है पर DVD इसके मुकाबले काफी ज्यादा स्टोरेज रख सकता है। CD में अधिकतम कैपेसिटी 700 एमबी होती है पर DVD में 17.8 जीबी होती है। DVD के मुकाबले CD की कीमत कम होती है। CD में ऑडियो स्टोर कर सकते है डीवीडी में वीडियो फाइल स्टोर किया जा सकता है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment