वर्नियर कैलिपर का आविष्कार किसने किया था और इससे क्या मापा जाता है

दोस्तों क्या आप जानते है की वर्नियर कैलिपर का आविष्कार किसने किया था और वर्नियर कैलीपर्स से क्या मापा जाता है अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि यहां हम वर्नियर कैलिपर के बारे विस्तार से जानकारी साझा करने वाले है।

वर्नियर कैलीपर्स क्या होता है?

वर्नियर कैलीपर एक सूक्ष्ममापी यंत्र होता है, जिसकी मदद से किसी जॉब का बाहरी व्यास, अंदरूनी व्यास और गहराई तीनों को मापा जाता है। वर्नियर कैलीपर एक सटीक माप लेने वाला उपकरण (Measuring instrument) है, जो कि किसी अन्य उपकरणों की तुलना में काफी सटीक परिणाम देता है। इसीलिए वर्तमान समय में वर्नियर कैलीपर्स का इस्तेमाल अधिक जटिल और सटीक माप लेने के लिए किया जाता है।

वर्तमान समय में कई सारे मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में डिजिटल वर्नियर कैलिपर का इस्तेमाल बारीक चीजों को सटीकता से मापने के लिए किया जाता है। और आज के समय में अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग तरह के काम करने के लिए विभिन्न प्रकार के वर्नियर कैलीपर्स का उपयोग किया जाता है।

जैसे कि- Dial vernier calipers, Digital vernier calipers, Vernier height gauge, Vernier depth gauge।

वर्नियर कैलिपर का आविष्कार किसने किया

वर्नियर कैलिपर का आविष्कार एक अच्छे फ्रेंड गणितज्ञ एवं उपकरण निर्माता पियरे वर्नियर (Pierre Vernier) द्वारा सन 1631 में किया गया था। चुंकि वर्नियर कैलिपर का आविष्कार पियरे वर्नियर द्वारा किया गया है, इसीलिए इस यंत्र का नाम इनके नाम पर हि रखा गया है।

वर्नियर कैलिपर की खोज कब हुई थी?

वर्नियर कैलीपर की खोज सन 1631 में एक महान फ्रेंच गणितज्ञ और उपकरण निर्माता पियरे वर्नियर द्वारा किया गया है। और उनके ही नाम पर इस कैलिपर्स का नाम बर्नियर कैलीपर्स रखा गया है।

वर्नियर कैलिपर की न्यूनतम संख्या क्या है?

वर्नियर कैलिपर का न्यूनतम संख्या यानी कि least count 0.02 mm होता है। और आज के समय में और भी सटीक मापने के लिए डिजिटल वर्नियर कैलिपर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका न्यूनतम संख्या यानी कि least count 0.01 mm होता है।

किसी भी वस्तु का सटीकता से मेजरमेंट करने के लिए लिस्ट काउंट फार्मूले का उपयोग किया जाता है। वर्नियर कैलिपर्स के लिस्ट काउंट फार्मूले को दो प्रकार से लिखा जाता है। जोकि निम्नलिखित है-

V.C. least count = value of smallest division on main scale ÷ total no. Of division on Vernier scale
V.C. least count = 1 main scale division – 1 Vernier scale division

वर्नियर कैलीपर्स से क्या मापा जाता है ?

वर्नियर कैलीपर का उपयोग किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज या किसी कार्यशाला में सटीक मेजरमेंट करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही साथ इसका उपयोग किसी भी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में जॉब या फिर किसी वस्तु के मेजरमेंट के लिए और पैरामीटर मेजरमेंट के लिए किया जाता है। वर्नियर कैलिपर्स की मदद से किसी भी जॉब का बाहरी व्यास, अंदरूनी व्यास और गहराई तीनों को सटीकता से मापने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment