दोस्तों क्या आपको पता है की सीटी स्कैन की खोज किसने की और यह किस काम आता है अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े यहां हमने CT-Scan के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है।
CT Scan Ki Khoj Kisne Ki (सीटी स्कैन की खोज किसने की)
CT स्कैन जो आज के समय में हर चिकित्सा क्षेत्र एवं अस्पतालों में जरूर रहता है। सीटी स्कैन का आविष्कार ब्रिटिश निवासी गॉडफ्रे हॉन्सफील्ड ने 1972 को किया था, और इस आविष्कार में इनका साथ दक्षिण अफ्रीका के फिजिसिस्ट एलेन कोर्माक ने दिया था। आविष्कार के बाद इसे व्यवसायिक क्षेत्रों में लाया गया जिससे चिकित्सको को काफी सुविधा प्राप्त हुई।
सिटी स्कैन में कौन सा किरण प्रयोग किया जाता है?
सीटी स्कैन की मदद से शरीर के अंगो में बदलाव का पता लगाया जाता है इसके आलवा इससे मरीज के शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों के रोगों को भी जाना जा सकता है। सीटी स्कैन में X-RAY किरण का प्रयोग किया जाता है जिससे हम अंगो की तस्वीर अच्छे से दिखाई देती है।
सीटी स्कैन का फुल फॉर्म क्या है?
CT scan का फुल फॉर्म Computed Tomography Scan होता है। इसके अलावा CT स्कैन को CAT स्कैन भी कहते है जिसका फुल फॉर्म Computerized Axial Tomography होता है। इन स्कैन में कंप्यूटर और x-ray के जरिए परिणाम आता है।
सिटी स्कैन का प्रयोग कहा किया जाता है ?
सीटी स्कैन का प्रयोग अस्पतालों में शरीर के अंदर अंगो की 3d इमेज लेने के लिए किया जाता है, इससे डॉक्टर को हड्डी, मांसपेशियों और अन्य हिस्सों की बीमारियों का पता लगाने में आसानी होती है।
ये भी पढ़े: