कॉफी का आविष्कार किसने किया और कॉफी पीने के फायदे और नुकसान

दोस्तों क्या आप जानते है की कॉफी का आविष्कार किसने किया और कॉफी पिने के फायदे व नुकसान क्या है अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि यहां हम कॉफ़ी के बार में विस्तार से जानकारी साझा करने वाले है।

कॉफी क्या है ?

कॉफी सुबह सुबह पिया जाने वाला सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थ है। कॉफी दुनिया में चाय के बाद सबसे ज्यादा पिए जाने वाले पदार्थ में से एक है। कॉफी में कैफीन की मात्रा मौजूद होती है, जिसके कारण इसे पीने से शरीर में उर्जा का अनुभव होता है, इसीलिए कॉफी को उत्तेजक पेय पदार्थ के नाम से भी जाना जाता है। इसे कॉफी प्लांट में उगने वाले कॉफी बींस को भूनकर तैयार किया जाता है।

कॉफी का आविष्कार किसने किया?

जानकारियों के मुताबिक ऐसा माना जाता है, कि कॉफी का आविष्कार Kaldi नामक एक गडरिया द्वारा किया गया है जो कि बकरी चराया करता था। वह इथियोपिया का रहने वाला था। इसी के द्वारा सबसे पहले कॉफी बींस का इस्तेमाल सबसे पहले किया गया था।

कॉफी का आविष्कार कब हुआ?

जानकारियों के मुताबिक कॉफी का आविष्कार करीबन 9वि सदी के दौरान Kaldi नामक एक गडरिया द्वारा बकरी चराते हुए किया गया था।

कॉफी पिने के फायदे और नुकसान (Points)

कॉफी पीने के वैसे तो बहुत सारे फायदे होते हैं, परंतु कॉफी के अधिक सेवन के कारण इसके कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं-

कॉफी पिने के फायदे

  1. थकान दूर करने में सहायक होता है।
  2. वजन घटाने में मदद करती है।
  3. स्टेमिना बढ़ने में लाभदायक होता है।
  4. डायबिटीज, कैंसर, लीवर और दिल की बीमारी के लिए अच्छा होता है।
  5. Concentration शक्ति बढ़ता है।
  6. त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।
  7. Depression को दूर करने में भी मदद करता है।

कॉफी पिने के नुकसान

  1. घबराहट होना।
  2. नींद ना आने की समस्या होना।
  3. शरीर के नसों को कमजोर करना।
  4. अधिक सेवन से गर्भावस्था के दौरान समस्याएं उत्पन्न होना।
  5. अधिक सेवन से हृदय, कैंसर, से जुड़ी हुई समस्याएं होना।
  6. सिर दर्द, चिंता, और धड़कनों का तेज होना।
  7. पेट खराब होना या जी मचलना, इत्यादि।

कॉफी का दूसरा नाम क्या है?

कॉफी का दूसरा नाम यानी कि साइंटिफिक नाम कॉफिया अरेबिका होता है। इसके अलावा कॉफ़ी का नाम अरबिक शब्द ‘क़हवा‘ से लिया गया, जिसका हिंदी में अर्थ पिने वाला पदार्थ होता है। इसीलिए कॉफी को हिंदी में कहवा नाम से भी जाना जाता हैं।

कॉफी कहाँ से उत्पन्न हुई है?

ऐसा माना जाता है कि कॉफी की उत्पत्ति सबसे पहले यमन और इथियोपिया की पहाड़ियों से हुआ है, जोकि लाल सागर के दक्षिणी छोर पर स्थित है। और यमन और इथियोपिया की पहाड़ियों के पठार में रहने वाले एक गड़रिया द्वारा सबसे पहले कॉफी का इस्तेमाल किया गया।

सबसे ज्यादा कॉफ़ी कहा पी जाती है?

दुनिया में सबसे ज्यादा कॉफी फिनलैंड देश में पी जाती है। फिनलैंड देश की कॉफी एसोसिएशन के मुताबिक कॉफी फिनलैंड देश कि लोकप्रिय पेय पदार्थ में से एक है, और फिनलैंड में कॉफी का साल में करीबन 12 किलो प्रति व्यक्ति खपत होता है।

यहां कि लूथरन कार्य नैतिकता सबसे ज्यादा कॉफी खपत का एकमात्र कारण हैं। यही कारण है कि फिनलैंड देश को सबसे ज्यादा कॉफी पिए जाने वाले देशों की लिस्ट में गीना जाता है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment