Chumbak ki khoj kisne ki | Magnet in Hindi

Who Discovered Magnet | Chumbak Kya hai | Chumbak ki khoj

दोस्तों क्या आप जानते है की, Chumbak ki khoj kisne ki और इसका प्रयोग कहा होता है, अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े, इस लेख में हमने चुम्बक के बारे में विस्तार से बताया है।

हम लोगों ने अपने जीवन में चुंबक तो जरूर ही देखा है। तो आइए आपको बताते हैं चुंबक क्या होता है?

Chumbak Kya hai ?

चुंबक एक ऐसा पदार्थ है जो लोहे और लोहे से बनी हुई किसी भी चीज को अपनी और आकर्षित करता है। इसके अंदर की परमाणु संरचना कुछ इस प्रकार होती है की इसके आसपास अगर किसी भी लोहे का सामान रखा जाए तो यह अपनी और उसे आकर्षित कर लेती है।

Chumbak ki khoj kisne ki ? (Who Discovered Magnet)

सबसे पहले चुंबक की खोज क्रेटन नामक एक बुजुर्ग ने की थी। चुंबक की खोज के पीछे एक पुरानी कहानी है, कहा जाता है कि जब क्रेटन ग्रीस की क्षेत्रों में भेड़ों को चरा रहे थे तो वहां उन्हें मैग्नेट की पत्थर मिली जो उनके जूते में चिपक रही थी।

क्योंकि ग्रीस के चरवाहे लोग जब जानवर चराने जाते थे तो ऐसा जूता पहनते थे जिसके नीचे में लोहे की मात्रा होती थी।ये बात आज से चार हजार साल पुरानी है जब मैग्नेट का आविष्कार हुआ था।

चुम्बक कैसे बनाते है?

चुम्बक बनाने की अलग अलग प्रक्रिया होती है हम आपको सबसे साधारण प्रक्रिया बताने वाले है। किसी ठोंस चुम्बक के आस पास किसी भी लोहे की वस्तु को थोड़े समय के लिए रखा जाए तो उसके अंदर भी चुंबक के गुण शामिल होने लगते है।धातु अपने गुण कुछ समय के लिए भूल के चुंबक के गुणों को अपनाने लगता है।

चुंबक्तव किसे कहते है?

चुंबक्तव को हम कुछ इस प्रकार समझ सकते है – यह एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें एक वस्तु दूसरे वस्तु पर आकर्षण लगती है। में हम चुंबक और लोहे को ले सकते है, चुंबक जब लोहे को अपने प्रति आकर्षित करता है तो उस गुण को चुंबक्तव कहते है।

चुम्बक कितने प्रकार के होते है?

आज के समय में चुंबक को कई प्रकार में बांट दिया गया है पर मुख रूप से चुंबक दो प्रकार के होते है।

  • प्राकृतिक चुम्बक :- जब मैग्नीशिया शहर में एक प्रकार का ऐसा धातु पाया गया था जिसके अंदर ऑक्साइड, फेरिक ऑक्साइड और मैग्नेटाइट की मात्रा पाई गई और वह लोहे की छोटे छोटे कंड को अपनी तरह आकर्षित कर रहा था तो उस प्राकृतिक चुम्बक का नाम दे दिया गया।
  • कृत्रिम चुम्बक :- प्राकृतिक चुंबक तो प्रकृति द्वारा निर्मित है परंतु कृत्रिम चुंबक को मनुष्य द्वारा बनाया गया है। यह चुम्बक अलग अलग प्रकार से बनाए जाते है इसलिए इसको कृत्रिम चुम्बक कहते है।

ये भी पढ़े:

तो दोस्तों उम्मीद करते है की Chumbak ki khoj के बारे में आपको इस लेख में सम्पूर्ण जानकारी मिल गई होगी।

Leave a Comment