छोले बनाने की विधि । Dhaba Style Chole Recipe In Hindi

Dhaba Style Chole Recipe In Hindiके बारे में: नमस्कार दोस्तों अगर आप भी बहुत दिनों से घर का वही सादा खाना खा खाकर बोर हो चुके हैं और यदि आपको अब कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है क्योंकि आज की इस लेख में हम आपको Chola Banane Ki Vidhi बताने वाले हैं।

जिससे आप अपने घर पर ही आसानी से ढाबे जैसे छोला बनाकर खा सकते हैं और अपना रोज रोज के खाने से एक दिन बच सकते हैं। छोला बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर आप हमारे द्वारा बताए गए कुछ तरीकों को फोलो करेंगे तो आप जरूर ही स्वादिस्ट छोले घर पर बना सकते हैं।

छोला एक ऐसा डिश है, जिसे सभी के द्वारा पसंद किया जाता है। अधिकतर लोग छोले को ठेले पर ही खाए होंगे क्योंकि जो मजा छोला खाने का ठेले में है वह और कहीं नहीं है तो चलिए जानते है Chhole Banane Ki Recipe और छोला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री।

छोला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • सफेद चने – 250 ग्राम
  • प्याज का पेस्ट 2 चम्मच
  • अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
  • 2 टमाटर की प्यूरी
  • दालचीनी 2 टुकड़े
  • तेज़पत्ता – 2
  • बड़ी इलायची – 1
  • हरी इलायची 2
  • जीरा 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर 1 चम्मच
  • तेल 4 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया 1 कप
  • चाय पत्ती 1 चम्मच
  • छोले मसाला
  • अमचूर पाउडर 1 चम्मच  
  • नमक स्वादानुसार

छोले बनाने की विधि (Dhaba Style Chole Recipe In Hindi)

शादी जैसे छोले बनाने की विधि यहां साझा की है, कृपया सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करे।

• सबसे पहले आपको 8-10 घंटे पहले छोले पानी में भिगो देने है ताकि वह अच्छे से फूल जाए। अब 8-10 घंटे बाद एक कुकर में छोले, नमक, हल्दी, इसके साथ चाय पत्ती एक पोटली में बंधकर डाल लीजिए।

• अब इसे 3 से 4 सिटी आने तक कुकर में रहने दे। जब 3 से 4 सीट आजाये तो कुकर के ढक्कन खोलेंगे तो छोला उबाल कर तैयार हो चूका होगा।

अब छोले और पानी को अलग अलग कर दीजिए।

• अब एक पैन में तेल गरम कर लीजिए, जब आपका तेल गर्म हो जाए तब इसमें दालचीनी, इलायची, काली मिर्च पाउडर अच्छे से चटकना लगा लीजिए।

• अब प्याज का पेस्ट डालकर भून लीजिए। जब प्याज का पेस्ट का रंग भूरा हो जाए तब इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालकर एक मिनट तक भून लीजिए।

• अब इसमें टमाटर प्यूरी को डाल दीजिए और इसके तुरंत बाद नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर कुछ समय तक पका लीजिए।

• जब कढ़ाई के किनारे से तेल छूटने जैसा दिखाई दे तब उसमें उबले हुआ छोलो को डालकर उबला हुआ छोले का पानी डाल दीजिए।

• अब इसके बाद छोला मसाला और अमचूर पाउडर को डालकर 3 से 4 मिनट तक मीडियम आंच पर पका लीजिए और उसके ऊपर कोई ढक्कन ढक दीजिये।

• अब ढक्कन को खोल कर देखिए यदि आप का छोला मस्त गाढ़ा बन गया है, तो अब गैस को बंद कर दीजिए।

• अब बारी है तड़का लगाने की, इसके लिए अब एक मीडियम साइज का चम्मच में तेल डाल दीजिए जब तेल गरम हो जाए तब इसमें लाल मिर्च और लहसुन को डालकर तड़का लगा लीजिए।

• अब आपका गरमा गरम छोला बनकर तैयार है। अब आप इसे आराम से घर पर बैठ कर खा सकते हैं।

निष्कर्ष:

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्बारा साझा की गई छोले बनाने की विधि पसंद आई होगी। यदि आपको इस पोस्ट से कुछ सीखने को मिले तो आप इसे अपने दोस्तों या परिजनों के साथ जरूर शेयर करे ताकि वह भी अपने घर पर भी Dhaba Style Chole का आनंद ले सकें।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment