Sarvangasana Benefits In Hindi | सर्वांगासन करने का सही तरीका

Sarvangasana Benefits In Hindi: योगा शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए बहुत ही सहायक होता है। आज के समय में स्वस्थ रहने और तरह-तरह की बीमारियों से बचने के लिए लोगों द्वारा अलग-अलग तरह के योगा अपनाए जाते हैं, जिनमें से एक है सर्वांगासन।

सर्वांगासन को सबसे महत्पूर्ण आसन माना जाता है। क्योंकि इसके बहुत सारे लाभ देखने को मिलते हैं। तो आइए सर्वांगासन के फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं।

Sarvangasana Benefits In Hindi | सर्वांगासन करने का सही तरीका

सर्वांगासन के फायदे और नुकसान

सर्वांगासन एक बहुत ही अच्छा योगा आसन है, जिसे करने से शरीर में बहुत सारे फायदे देखने को मिलते हैं। परंतु इसके कुछ नुकसान भी है। तो आइए Sarvangasana Benefits In Hindi और इसके कुछ नुकसान के बारे में जानते हैं- 

सर्वांगासन के फायदे (Sarvangasana Benefits In Hindi)

Sarvangasana Benefits In Hindi निम्नलिखित है-

1. त्वचा को खूबसूरत बनाएं:- 

सर्वांगासन करने से शरीर का ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिसके कारण चेहरे पर होने वाली पिंपल्स और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। और इसके साथ ही साथ चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है, जिसके कारण चेहरा सुंदर और आकर्षक दिखता है।

2. बालों का झड़ना रोके:- 

सर्वांगासन योगा करने से ब्लड फ्लो सिर तक अच्छी तरीके से पहुंचता है, जिसके कारण बालों को भरपूर पोषण मिलता है और बालों का झड़ना व टूटना कम होता है। और यह आसन बालों को मजबूत करने के लिए भी फायदेमंद होता है।

3. वजन नियंत्रण में रखें:- 

सर्वांगासन योगा शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिसके कारण वजन नियंत्रण में रहता है। ना ही वजन ज्यादा बढ़ता है और ना ही ज्यादा कम होता है। और यह आसन वजन बढ़ाने की प्रक्रिया को भी धीमा करता है।

4. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद:- 

सर्वांगासन करने से सिर की तरफ ब्लड का फ्लो अच्छी तरह से होता है, जो कि दिमाग के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से दिमाग तेज व स्वस्थ रहता है।

5. थायराइड की समस्या से राहत दिलाएं:- 

सर्वांगासन योगा करने से थायराइड की समस्या से भी राहत मिलता है। इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से थायराइड ग्रंथियां सक्रिय होती हैं। और उनके बढ़ने की रफ्तार धीमी होती है।

सर्वांगासन के नुकसान

सर्वांगासन से होने वाले नुकसान निम्नलिखित हैं:- 

  • इस आसन को विशेषज्ञ की देखरेख में ना करने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • अधिक समय तक करने पर कमर दर्द, गर्दन दर्द, इत्यादि के समस्या हो सकती है।
  • पीरियड के दौरान इस आसन को करने से बचें।
  • इस आसन को यदि सही तरीके से ना किया जाए तो रीड की हड्डी में समस्या हो सकती है।

सर्वांगासन करने का सही तरीका 

सर्वांगासन को करने का सही तरीका निम्नलिखित है-

  1. सबसे पहले जमीन कमर के बल सीधा लेट जाएं।
  2. अपने हाथों को जमीन पर सीधा रखके धीरे-धीरे अपने पैर, कूल्हों और कमर को उपर उठाए।
  3. अब अपने हाथों के माध्यम से कूल्हों और कमर को उपर एकदम सीधा उठा लें।
  4. इस आसन में पैर की उंगलियां बिल्कुल नाक की सीध में होनी चाहिए और आपकी ठोड़ी छाती के करीब होनी चाहिए।
  5. इस आसन को कम से कम 30 सेकंड तक करें।
  6. उसके बाद धीरे-धीरे अपने पैरों और हाथों को नीचे लाएं और विश्राम करें।

सर्वांगासन करने से पहले कौन से योगासन करें

सर्वांगासन के फायदे बहुत सारे देखने को मिलते हैं। परंतु इस आसन को करने से पहले शरीर को थोड़ा गर्म और मसल्स को स्ट्रेच करना जरूरी होता हैं। इसलिए आपको सर्वांगासन से पहले कुछ योगाएं करनी चाहिए जैसे कि-

  1. हलासना 
  2. बालासन
  3. उष्ट्रासन
  4. सेतुबंधासन
  5. वज्रासन

सर्वांगासन करने के बाद कौन से योगासन करें

Sarvangasana Ke Labh के रूप में शरीर में ब्लड फ्लो में वृद्धि देखने को मिलती हैं। परंतु सर्वांगासन को करने पर कंधों पर भी ज्यादा जोर पड़ता हैं, इसलिए सर्वांगासन करने के बाद कभी भी अचानक से नहीं उठना चाहिए। 

इसलिए सर्वांगासन करने के बाद लेटे हुए शवासन जरूर करना चाहिए और उसके बाद कमर के आराम के लिए बालासन भी जरूर करना चाहिए।

सर्वांगासन में सावधानियां

वैसे तो Sarvangasana Benefits बहुत सारे देखने को मिलते हैं, परंतु इस आसन को करने में कुछ सावधानियां बरतनी बहुत ही जरूरी होती है। जो कि निम्नलिखित है-

  1. गर्भवती महिलाएं इस आसन को ना करें।
  2. इस आसन को करते समय शरीर पर जोर जबरदस्ती ना करें।
  3. हाई ब्लड प्रेशर, कमर दर्द, या गर्दन दर्द से पीड़ित व्यक्ति इस आसन को ना करें।
  4. इस आसन का अभ्यास विशेषज्ञ की देखरेख मेंकरें।

तो दोस्तों उम्मीद करते है सर्वांगासन के फायदे और नुकसान के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में प्राप्त हो गई होगी।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment