भौतिक विज्ञान की खोज किसने की, आखिरकार भौतिकी का जनक किसे कहा जाता है

भौतिक विज्ञान क्या है?

भौतिक शास्त्र विज्ञान की एक बड़ी शाखाओं में से एक है। इस विषय के अंतर्गत हमें ऊर्जा और द्रव्य क्रियाओं के बारे में समझाया जाता है। हमारे प्राकृतिक जगत में मौजूद सभी क्रियाओं का अध्ययन हम भौतिक विज्ञान में करते हैं। विज्ञान का यह एक कठिन शाखा है जिस को समझाने के लिए कई सारे वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था।

भौतिक विज्ञान से यह समझा जाता है कि हमारा पूरा ब्रह्मांड द्रव्य और ऊर्जा से मिलकर बना है हमारे वातावरण में हर एक वस्तु भी इसी प्रकार बनी हुई है। यहां तक कि हमारे पृथ्वी में गुरुत्वाकर्षण होता है इसका पता भी भौतिक विज्ञान से ही लगाया गया है।

Physics ki khoj kisne ki (भौतिक विज्ञान की खोज किसने की)

भौतिक विज्ञान का जनक गैलीलियो गैलीली को कहा जाता है वैसे तो इसकी खोज का श्रेय एक विज्ञानिक को नहीं जाता है। बहुत सारे जगहों पर आपको यह भी सुनने को मिलेगा की भौतिक विज्ञान का खोज आइज़क न्यूटन ने किया है।

यह दोनों उत्तर अपने क्षेत्र में बिल्कुल सही है। दोनों वैज्ञानिकों के द्वारा खोजे गए भौतिक विज्ञान के आविष्कार से फिजिक्स की रूपरेखा ही पूरी बदल गई थी। और आज भी हम फिजिक्स में जो भी पढ़ते आए हैं इनके जैसे ही वैज्ञानिकों द्वारा सिद्ध किए गए हैं।

भौतिक विज्ञान की खोज कब हुई थी?

भौतिक विज्ञान की खोज वैसे तो प्राचीन काल में ही हो गई थी पांचवी शताब्दी में ही आर्यभट्ट ने हमारी पृथ्वी और सूर्य के बारे में सिद्धांत दे दिए थे परंतु यह हमारे अध्ययन क्षेत्र में नहीं आए थे।

भौतिक विज्ञान के जनक Galileo Galilei ने 1610 में अपने आविष्कार से भौतिक विज्ञान का संक्षिप्त वर्णन किया था। उसके बाद सबसे बड़ी खोज हमारे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का Isaac Newton ने 1687 में किया था, उसके साथ गति के तीन नियम को भी बताए थे जो आज भी भौतिक विज्ञान में सर्वश्रेष्ठ विषय है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment