लिफ्ट का आविष्कार किसने किया था और कब किया था

दोस्तों क्या आप जानते है की लिफ्ट का आविष्कार किसने किया था और कब किया था अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े इस लेख में हम लिफ्ट के बारे में बताएंगे।

लिफ्ट क्या होती है?

लिफ्ट एक ऐसा परिवहन वाहन होता है, जो की लोगों और सामान को एक बिल्डिंग के अलग अलग फ्लोर्स में चढ़ने उतरने के लिए काम आता है। और इसे मॉडर्न सेफ्टी लिफ्ट भी कहा जाता है। लिफ्ट के माध्यम से कितने भी ऊंचे बिल्डिंग पर बड़े ही कम समय में चढ़ा और उतरा जा सकता है। यह लोगो के लिए काफी अच्छा ऊर्ध्वाधर परिवहन सुविधा है, जो कि लोगों के मेहनत और समय को बचाने में मदद करता है।

लिफ्ट का आविष्कार किसने किया था?

लिफ्ट की खोज अमेरिका के वैज्ञानिक एलिसा ग्रेव ओटिस द्वारा 1852 ईस्वी में किया गया था। इनके द्वारा आविष्कार किया गया लिफ्ट काफी ज्यादा सेफ और सुविधाजनक था। जिसमें किसी भी प्रकार के खतरे का अनुभव नहीं होता था। इसी कारण से इस लिफ्ट को सबसे पहले कमर्शियल कामों के लिए इस्तेमाल किया गया।

लिफ्ट का आविष्कार कब हुआ?

लिफ्ट का आविष्कार 1852 ईस्वी में अमेरिका के वैज्ञानिक एलिसा ग्रेव ओटिस किया गया था। जिसे लोगों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए बनाया गया था। तब से लेकर आज तक लिफ्ट के अंतर्गत काफी बदलाव देखने को मिले हैं। और वर्तमान समय में लिफ्ट को बिजली के माध्यम से संचालित किया जाता है।

लिफ्ट का आविष्कार क्यों हुआ?

हम सभी जानते ही हैं कि वर्तमान समय में लिफ्ट का उपयोग लोग और सामान को बड़ी बड़ी बिल्डिंग के अलग अलग फ्लोर तक लाने ले जाने के लिए किया जाता है। पहले के समय में जब लिफ्ट नहीं हुआ करता था, तब किसी भी सामान को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

पहले के समय में ऊंचाइयों पर सामान को पहुंचाने के लिए रस्सी का इस्तेमाल किया जाता था, जो कि काफी जोखिम भरा और मेहनत वाला काम होता था। इसीलिए इस समस्या का समाधान निकालने के लिए लिफ्ट का आविष्कार किया गया।

सबसे पहली बिजली से चलने वाली लिफ्ट का आविष्कार किसने किया?

करीबन 19वीं शताब्दी के अंत में इलेक्ट्रिक लिफ्ट का आविष्कार शुरू हुआ। और सबसे पहले बिजली से चलने वाले लिफ्ट का आविष्कार जर्मन आविष्कारक वर्नर वॉन सीमेंस द्वारा सन् 1880 में किया गया था।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment