जींस का आविष्कार किसने किया और सबसे पहले जींस कहा पहनी जाती थी

दोस्तों क्या आप जानते है की जींस का आविष्कार किसने किया और सबसे पहले जींस कहा पहनी जाती थी अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े यहां हमने आपको जींस की खोज के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

जींस का आविष्कार किसने किया (who invented jeans)

जींस के आविष्कार का श्रेय Jacob Davis और Levi Strauss को जाता है। आज के समय में लगभग हर कोई जींस पहनने का शौकीन होता है परंतु आपको बता दें कि जींस का आविष्कार मजदूरों के लिए किया गया था। एक वुड कटर की वाइफ थी जो डेविस से अपने हस्बैंड के लिए ऐसी पेंट सिलवाना चाहती थी जो जल्दी ना फटे।

Jacob Davis ने levi strauss से डेनिम का कपड़ा खरीदा और उससे जींस का आविष्कार किया। फिर जींस में कुछ बदलाव करके levi strauss ने पॉकेट के पास कॉपर रिवेट्स का इस्तेमाल करके और मजबूत बना दिया था। फिर इन दोनों ने अपने आविष्कार 1873 को पेटेंट करवाया।

जींस को डेनिम क्यों कहते है ?

सबसे पहले जींस को बनाने वाला कपड़ा इटली के जेनोआ क्षेत्र से आता था इसलिए इसे आमतौर पे जीन (jean) कहां जाने लगा जिसके बाद, फ्रांस के Nimes क्षेत्र से इस कपड़े का कच्चा माल आता था, और इस कपड़े का नाम Serge होता था।

क्षेत्र और स्थानीय जगह के नाम पर इसका नाम डेनिम हो गया। जिसके बाद इसको डेनिम (denim) कहां जाने लगा। क्षेत्र के नाम से इस कपड़े का नाम denime हो गया। आज डेनिम के कपड़े अलग-अलग रंग के आते हैं ज्यादातर डेनिम की जींस पहले नीले रंग के हुआ करते थे अब काले व ग्रे रंग के भी आते है।

सबसे पहली जींस कोनसी कंपनी ने बनाई थी?

जींस का आविष्कार और पेटेंट करवाने वाले levi strauss के नाम पर ही जींस का सबसे पहला ब्रांड बनाया गया। अर्थात सबसे पहली जींस कंपनी का नाम Levi’s Strauss & company था।

यह कंपनी जींस के लिए आज भी मशहूर है। हालांकि पहले समय में यह मजदूरी करने वाले लोगों के लिए बनाया गया था परंतु आज के समय में हर कोई जींस पहनता है। धीरे-धीरे अलग अलग डिजाइन के जींस निकाले जाने लगे और इसका फैशन बढ़ गया।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment