Gramophone Ka Avishkar Kisne Kiya | Who Invented Gramophone

ग्रामोफ़ोन का अविष्कार | Gramophone ki khoj | Gramophone Ka Avishkar

दोस्तों क्या आप जानते है की ग्रामोफ़ोन का अविष्कार किसने और कब किया था अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े, इस लेख में हम Gramophone ki khoj kisne ki इसके बारे में विस्कार से बताएंगे।

ग्रामोफोन क्या होता है ?

ग्रामोफोन एक प्रकार का ध्वनि उत्पन्न करने वाला यंत्र या उपकरण है जिसे दूसरे शब्दों में फोनोग्राफ भी कह सकते हैं। ये वैज्ञानिकों द्वारा बड़े ही सुंदर आविष्कार का एक नमूना है। ग्रामोफोन ध्वनि को रिकॉर्ड करके दोबारा ध्वनि उत्पन्न करता है।

ग्रामोफोन वैसे तो 19वीं सदी से चलता आ रहा है पुराने समय में इसका उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता था पर आज के समय में यह विलुप्त सा हो गया है ,लोग ग्रामोफोन को देखने के लिए म्यूजियम में जाते हैं। आज के जनरेशन को तो ग्रामोफोन के बारे में पता भी नहीं है।

Gramophone Ka Avishkar Kisne Kiya (ग्रामोफोन का आविष्कार किसने किया)

ग्रामोफोन का आविष्कार और इसका जनक थॉमस अल्वा एडीसन को माना जाता है। थॉमस अल्वा एडिसन ने कई सारे वैज्ञानिकों की सहायता से ग्रामोफोन की खोज की थी, उन वैज्ञानिक का नाम एमिली बर्लिनर, चार्ल्स क्रॉस, जोसेफ सांडर्स , एल्ड्रिज आर जॉनसन है।

जब थॉमस अल्वा एडिसन ने ग्रामोफोन का आविष्कार किया था तो उसमें कई सारी त्रुटि रह गई थी उन सबको दूर करके एमिली बर्लिनर ने ग्रामोफोन का नया अविष्कार किया था। फिर उसके बाद दुनिया में 19वीं सदी से ग्रामोफोन चलने लगा।

ग्रामोफोन का आविष्कार कब हुआ

ग्रामोफोन का आविष्कार सन् 1877 में हुआ था। उसके बाद सन् 1887 में एमिली बर्लिनर ने इसको दुबारा सुधार के बनाया और ग्रामोफोन को नया रूप दिया।

ग्रामोफोन का कार्य

ग्रामोफोन एक रिकॉर्ड प्रिंट डिवाइस होता है जिसमें एक सुई लगी होती है जब वह ग्रामोफोन के रिकॉर्डिंग प्लेट पर रखा जाता है तो वह उसमें से ध्वनि उत्पन्न करती है। पुराने समय में संगीत म्यूजिक बजाने के लिए ग्रामोफोन का ही इस्तेमाल किया जाता था। इसमें संगीत को रिकॉर्ड करने के बाद सुनने का तरीका बाद में बदल दिया गया था।

थोड़ी बहुत त्रुटि के कारण इसे पूरे देश और विदेश में भेजा नहीं गया परंतु जब इसका नया रूप सामने आया तो रिकॉर्डिंग में कई सारे बदलाव देखे गए जो की सर्वश्रेष्ठ थे, उसके बाद अमेरिका देश से और भी लोग ग्रामोफोन को इस्तेमाल में लाने रखें और इसका प्रचलन बढ़ता गया।

ग्रामोफोन का इतिहास

सन 1877 में ही ग्रामोफोन का आविष्कार हो गया था और यह आविष्कार पूरी दुनिया के लिए इतिहास बन गया। साइंटिस्ट थॉमस अल्वा एडिसन ने बल्ब का अविष्कार भी किया था और उसके साथ साथ कई सारे अनोखे आविष्कार को इस दुनिया में लाए।

शुरुआत में इसका नाम फोनोग्राफ रखा गया उसके बाद जिस तरह से इसमें बदलाव लाए गए इसके बाद इसका नाम ग्रामोफोन रखा गया।अमेरिका में रखी गई प्रतियोगिता में इस संगीत यंत्र को रखा गया जिसके बाद से यह प्रसिद्ध होने लगा ,लोगों ने इसे बहुत पसंद किया और धीरे-धीरे इसके कई सारे कॉपी बनाकर बेचा गया और घर में लोग इसका इस्तेमाल करने लगे।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment