2022 में भाई दूज कब है और भाई दूज का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj Shubh Muhurat के बारे में: भाई दूज भाई-बहनों के प्रेम और स्नेह का दिन है। इस दिन भाई अपनी बहन के घर भोजन करने के लिए जाता है और बहन को गिफ्ट देता है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इसे भाऊ बीज और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

भाई दूज एक हिन्दू पर्व है इसलिए इसकी तिथि विक्रम संवत पर आधारित होती है जिसके अनुसार भाई दूज प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है।

लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर में इसकी तिथि हर साल अलग अलग होती है। तो आइए जानते हैं कि 2022 में भाई दूज कब है और साथ ही 2022 भाई दूज शुभ मुहूर्त के बारे में भी जानेंगे।

2022 में भाई दूज कब है?

इस साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 02:42 बजे से शुरू होकर 27 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी लेकिन दोनों दिनों को भाई दूज का त्यौहार नहीं मनाया जा सकता है। इस प्रकार 2022 में भाई दूज 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

2022 भाई दूज शुभ मुहूर्त

2022 में भाई दूज शुभ मुहूर्त 26 नवंबर दोपहर 01:12 बजे से 03:27 बजे तक है। इस दौरान बहन भाई को तिलक लगा सकती है।

भाई दूज क्यों मनाई जाती है?

भारतीय पुराण में ऐसा कहा जाता है कि यमुना ने एक बार अपने भाई यमराज को तिलक लगाकर भोजन कराया था और उन्हें तिलक लगाया था। यमराज ने बहन की सेवा से खुश होकर उसे वरदान दिया कि इस शुभ तिथि के दिन जो भाई-बहिन यमुना नदी के जल मे स्नान करेंगे, उन्हे अंत समय में यम की पीड़ा का सामना नहीं करना पड़ेगा और जीवन के सभी सुख मिलेंगे। उस दिन कार्तिक शुक्ल शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी। इसी कारण भाई दूज मनाई जाती है और इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment