Sanskrit Numbers 1 To 100 | संस्कृत में 1 से 100 तक की गिनती

दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम Sanskrit Numbers 1 To 100 सीखने वाले है। एक से 100 तक संस्कृत गिनती सीखने के बाद इसके आगे की गिनती सीखना आसान हो जाता है। आइए संस्कृत गिनती से पहले संस्कृत के बारे में कुछ जानकारी लेते है-

संस्कृत एक क्लासिकल भाषा है जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी, इसका सबसे पहला ज्ञात साहित्य लगभग 1500 ईसा पूर्व का है। इसे दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे पवित्र भाषाओं में से एक माना जाता है, और आज भी इसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों, साहित्य और शैक्षणिक मामले में किया जाता है। चलिए अब Sanskrit Counting 1 To 100 तक जानते है।

संस्कृत में 1 से 100 तक की गिनती (Sanskrit Numbers 1 To 100)

English NumbersSanskrit Counting 1 To 100
1एकः
2द्वितीयः
3त्रयः
4        चत्वारः
5          पञ्च
6षट्
7      सप्त
8      अष्ट
नव
10        दश
11  एकादश
12 द्वादश
13त्रयोदश
14चतुर्दश
15पञ्चदश
16षोडश
17   सप्तदश
18अष्टादश
19नवदश
20    विंशति:
21       एकविंशति:
22द्वाविंशति:
23त्रयोविंशति:
24चतुर्विंशतिः
25पञ्चविंशति:
26षड्विंशति:
27सप्तविंशति:
28अष्टाविंशति:
29नवविंशति:
30त्रिंशत्
31एकत्रिंशत्
32द्वात्रिंशत्
33त्रयस्त्रिंशत्
34चतुस्त्रिंशत्
35पञ्चत्रिंशत्
36षट्त्रिंशत्
37सप्तत्रिंशत्
38अष्टत्रिंशत्
39नवत्रिंशत्
40चत्वारिंशत्
41एकचत्वारिंशत्
42द्विचत्वारिंशत्
43त्रिचत्वारिंशत्
44चतुश्चत्वारिंशत्
45पञ्चचत्वारिंशत्
46षट्चत्वारिंशत्
47सप्तचत्वारिंशत्
48अष्टचत्वारिंशत्
49नवचत्वारिंशत्
50पञ्चाशत्
51एकपञ्चाशत्
52द्विपञ्चाशत्
53त्रिपञ्चाशत्
54चतुःपञ्चाशत्
54पञ्चपञ्चाशत्
56षट्पञ्चाशत्
57सप्तपञ्चाशत्
58अष्टपञ्चाशत्
59नवपञ्चाशत्
60षष्टिः
61एकषष्टिः
62द्विषष्टिः
63त्रिषष्टिः
64चतुःषष्टिः
65पञ्चषष्टिः
66षट्षष्टिः
67सप्तषष्टिः
68अष्टषष्टिः
69नवषष्टिः
70सप्ततिः
71एकसप्ततिः
72द्विसप्ततिः
73त्रिसप्ततिः
74चतुःसप्ततिः
75पञ्चसप्ततिः
76षट्सप्ततिः
77सप्तसप्ततिः
78अष्टसप्ततिः
79नवसप्ततिः
80अशीतिः
81एकाशीतिः
82द्वयशीतिः
83त्र्यशीतिः
84चतुरशीतिः
85पञ्चाशीतिः
86षडशीतिः
87सप्ताशीतिः
88अष्टाशीतिः
89नवाशीतिः
90नवतिः
91एकनवतिः
92द्विनवतिः
93त्रिनवतिः
94चतुर्नवतिः
95पञ्चनवतिः
96षण्णवतिः
97सप्तनवतिः
98अष्टनवतिः
99नवनवतिः
100शतम्

संस्कृत के बारे में जानकारी

संस्कृत अपने कठिन व्याकरण और समृद्ध शब्दावली के लिए जानी जाती है, जिसमें अमूर्त अवधारणाएं और आध्यात्मिक विचारों का वर्णन करने के लिए बहुत सारे शब्द हैं। यह अपने सटीक फोनेटिक्स के लिए भी विख्यात है, जिसे पवित्र ग्रंथों के सही पठन पाठन सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया था।

संस्कृत का भारतीय संस्कृति पर गहरा प्रभाव पड़ा है, विशेषकर दर्शन, धर्म और लिटरेचर के क्षेत्र में। भारत के कई सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और दार्शनिक ग्रंथ, जैसे वेद, उपनिषद और भगवद गीता संस्कृत में लिखे गए थे। इसने कई शताब्दियों तक दक्षिण एशिया के ज्यादातर हिस्सों में एक सामान्य भाषा के रूप में काम किया, बिज़नेस, कूटनीति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान की।

आज भी, दुनिया भर के एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में संस्कृत पढ़ाई जाती है, और हिंदू अनुष्ठानों और मंत्रों के दौरान इसका उपयोग किया जाता है। इसका प्रभाव कई आधुनिक भारतीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

संस्कृत भाषा को सबसे पवित्र भाषा माना जाता है, सिर्फ संस्कृत भाषा मे ही मन्त्रो का उच्चारण किया जाता है। संस्कृत को देवी-देवताओं की भाषा भी कही जाती है क्योकि संस्कृत के जरिये ही पंडित पुरोहित देवी देवताओं से बात करते है। इसके अतिरिक्त सभी ग्रंथो सहित देवी-देवताओं की जो साधना विधि लिखी गई है उसे भी संस्कृत भाषा में लिखा गया है।

वैदिक काल के दौरान संस्कृत भाषा का उपयोग बृहद स्तर पर किया जाता है, हालांकि समय के साथ साथ संस्कृत भाषा का बोलने, पढने और लिखने के लिए कम उपयोग किया जाने लगा और आज सिर्फ इसे स्कूलों में पढ़ाने तक सीमित कर दिया गया है। संस्कृत को पुनर्जीवित करने के लिए गवर्नमेंट ने सभी स्कूलों में संस्कृत विषय को पढ़ाने पर फोकस किया है। 

ये भी पढ़े:

आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको Sanskrit Counting 1 To 100 सीखाने का प्रयास किया है। हम आशा करते है कि संस्कृत कॉउंडिंग पर लिखा गया हमारा यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा।

Leave a Comment