एचडी फॉर्म क्या है | HD Full Form In Hindi

दोस्तों हम HD, Full HD, U-HD, 4k और 8k जैसे शब्द हम जरूर सुनते है लेकिन क्या आप जानते है की एचडी क्या है और एचडी फुल फॉर्म हिंदी में क्या है (HD Full Form In Hindi) अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि यहां हमने HD के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है।

HD Kya Hota Hai

HD एक प्रकार का Display Resolution है जो पिक्चर क्वालिटी की एक गणना होती है, जिसका हिंदी में मतलब उच्च क्वालिटी होता है। यदि किसी भी इमेज या वीडियो का डिस्पले रेजोल्यूशन 1280×720p है, तो उसे एचडी इमेज या एचडी वीडियो माना जाता है। क्योंकि एचडी फॉर्मेटिंग डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1280*720 पिक्सेल होता है। HD पिक्चर क्वालिटी को दर्शाता है।

HD Ka Matlab Kya Hota Hai

एचडी यानी कि हाई डेफिनेशन का मतलब उच्च क्वालिटी होता है, जो कि किसी भी वीडियो या इमेज को बेहतर और स्पष्ट बनाने में मदद करता है। सरल शब्दों में कहे तो एच डी का मतलब बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी होता है, जो कि बारीक चीजों को भी स्पष्ट रूप से दिखाने में मदद करता है। इसी कारण वर्तमान समय में वीडियोस और इमेज के क्षेत्र में एचडी क्वालिटी का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।

डिस्प्ले रेजोल्यूशन किसे कहते हैं?

डिस्प्ले रिजॉल्यूशन जो हमें किसी भी मोबाइल या टीवी कंप्यूटर स्क्रीन के डिसप्ले को शो करने में मदद करता है। रिजॉल्यूशन को हम छोटे छोटे पिक्सेल से समझ सकते है। एक डिसप्ले में छोटे छोटे लाखो की मात्रा में पिक्सेल डॉट हो सकते है जो आपको एक साफ स्क्रीन इमेज दिखने का कार्य करते है। डिसप्ले रिजॉल्यूशन जितना ज्यादा होता है उतनी अच्छी हमें पिक्चर की क्वालिटी मिलती है।

Display Resolution में किसी भी Digital Image या किसी Device display में Pixels की संख्या को मापता है। पिक्सेल हमेशा स्क्रीन पर रो और कॉलम में विभाजित होता हैं, और उन्हीं रो और कॉलम के पिक्सेल विभाजन को डिस्पले रेजोल्यूशन कहते हैं।

720p एक एचडी डिस्पले रेजोल्यूशन होता है और एचडी फॉर्मेटिंग के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1280*720 पिक्सेल का होता है। फॉर्मेटिंग डिस्प्ले का रेजोल्यूशन जितना अधिक पिक्सेल होते हैं, उसका छवि गुणवत्ता उतना ही अधिक होता है ।

डिस्पले रेजोल्यूशन के प्रकार?

डिसप्ले रिजॉल्यूशन के प्रकार सभी डिसप्ले स्क्रीन के लिए अलग अलग होते है जैसे :-

  • 720p – HD रिजॉल्यूशन को हम सब जानते है उसमे ही 1280×720 का resolution होता है। जिसे हम केवल 720p रिजॉल्यूशन भी बोल सकते है।
  • 1080p – HD से भी ज्यादा क्लियर जिसे हम full HD कहते है उसमे हमें 1920×1080 का रिजॉल्यूशन मिलता है। इस पिक्चर क्वालिटी को हम 1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन कहते है।
  • 1440p – 1440p डिसप्ले को हम Quad HD रिजॉल्यूशन भी कहते है, ये एचडी रेजोल्यूशन से 4 गुना ज्यादा क्लेरिटी दिखाता है। इसमें 2560x1440p रिजॉल्यूशन मिलता है जिसका इस्तेमाल खास तौर पे gaming monitor और high quality स्मार्टफोन में होता है।
  • 2160p – 3840x2160p को अल्ट्रा HD रिजॉल्यूशन कहते है। इसका इस्तेमाल कंप्यूटर स्क्रीन और टीवी स्क्रीन पर किया जाता है। इसे हम 4k रिजॉल्यूशन भी कहते हैं क्योंकि इसमें डिसप्ले की चौड़ाई 4000 पिक्सेल तक होती है।
  • 4320p – इस रिजॉल्यूशन क्वालिटी को 8k भी कहा जाता है क्योंकि इसमें फुल एचडी रेजोल्यूशन के मुकाबले 8000 गुना ज्यादा रिजॉल्यूशन होता है। 7680×4320 का रिजॉल्यूशन को हम 8k कहते है, आज कल बहुत से लैपटॉप और टीवी में 8k की पिक्चर देख सकते है।

एचडी फॉर्म ( HD Full Form In Hindi)

HD Full FormHigh Definition
HD Full Form In Hindiउच्च परिभाषा

HD की फुल फॉर्म High Definition होती है। और HD की फुल फॉर्म हिंदी में उच्च परिभाषा या उच्च गुणवत्ता होती है। उच्च परिभाषा यानी कि चैनल जोकि एचडी में प्रसारित होता है।

फुल एचडी की फुल फॉर्म (Full HD full form in Hindi)

Full HD Full FormFull High Definition
Full HD Full Form In Hindiपूर्ण उच्च परिभाषा

Full HD का फुल फॉर्म फुल हाई डेफिनेशन (Full high definition) होता है। इसमें सबसे अच्छी वीडियो क्वालिटी देखने को मिलती है। Full HD फॉर्मेटिंग के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1980*1080 पिक्सेल होता है। आज के समय में फुल एचडी क्वालिटी वाले वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि इस क्वालिटी में वीडियो काफी क्लियर और स्पष्ट दिखाई देते हैं।

यूएचडी की फुल फॉर्म (UHD full form in Hindi)

UHD Full FormUltra High Definition
UHD Full Form In Hindiअत्यंत उच्च परिभाषा

UHD का फुल फॉर्म अल्ट्रा हाई डेफिनेशन (Ultra High Definition) होता है। UHD की वीडियो रेजोल्यूशन की शुरुआत हि 4000 पिक्सेल से होती है। और UHD फॉर्मेटिंग के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 4096*2160 होता है।

इसका वीडियो रेजोल्यूशन इतना बेहतर होता है, कि स्क्रीन पर सभी बारिक और छोटी चीजें बहुत ही ज्यादा क्लियर दिखाई देती है। वर्तमान समय में फिल्म मेकिंग इंडस्ट्री में इसी रेजोल्यूशन का इस्तेमाल शूटिंग के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment