पंखे का आविष्कार किसने किया और कब किया

दोस्तों क्या आप जानते है की पंखे का आविष्कार किसने किया और कब किया अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योकि यहां हमने पंखे के आविष्कार के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है।

पंखे का आविष्कार किसने किया? (Fan Ka Avishkar Kisne Kiya)

सबसे पहले टेबल पंखे का आविष्कार हुआ था उसके आविष्कारक का नाम Schuyler Skaats Wheelers था। इस आविष्कार के बाद धीरे-धीरे विज्ञान के मदद से छत के पंखे का निर्माण हुआ। Philip Diehl ने सबसे पहले छत के पंखे का आविष्कार किया था।

इस आविष्कार से लोगो को काफी सुविधा मिली फिर बहुत सी कंपनियों द्वारा अलग अलग तरह के पंखे का निर्माण किया गया, जो आज भी बाजार में प्रचलित है। पंखे के आविष्कार ने लोगो के जीवन में एक अलग तरह की सहूलियत प्रदान की जिसके चलते वह एक जगह बैठ कर आसानी से काम कर सकते थी, इसलिए पंखे का इतना पुराण अविष्कार भी कारगर है।

पंखे का आविष्कार कब हुआ

सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक टेबल फैन का आविष्कार 1882 को हुआ था और फिलिप दिएहल द्वारा 1889 को छत पंखे का निर्माण किया गया था।

पंखे का उपयोग बहुत समय पहले से हो रहा था परंतु वह पंखे को पानी की मदद से चलाया जाता था बाद में इलेक्ट्रॉनिक यानी कि बिजली वाले पंखों का निर्माण हुआ।

बिजली के पंखे का आविष्कार क्यों किया गया था?

पहले समय मे पानी की शक्ति से पंखों का उपयोग होता था और ये पानी से चलने वाला पंखा बहुत ही ज्यादा महंगा होता था ,इस कारण से बिजली के पंखों का निर्माण किया गया। बिजली के पंखे को कोई भी साधारण व्यक्ति खरीद सकता है।

बिजली पंखे के निर्माण से ज्यादा तापमान के भीषण गर्मी में लोगो को राहत मिली।इस पंखे के निर्माण का एक ही उद्देश्य था कि हर किसी को पंखे की सुविधा प्राप्त हो।

सीलिंग फैन का आविष्कार कब हुआ था?

सीलिंग फैन का आविष्कार Philip Diehl द्वारा 1889 को किया गया था। सीलिंग फैन के अविष्कार जर्मन के निवासी थे परंतु अपने कार्यों के लिए उन्हें अमेरिका जाना पड़ा था इसलिए वह जर्मन अमेरिकन मैकेनिकल इंजीनियर कहलाते है।

इन्होंने न केवल सीलिंग फैन का आविष्कार किया बल्कि सिलाई मशीन और इलेक्ट्रिक मोटर भी इनके द्वारा ही बनाया गया था।

ये भी पढ़े:

Leave a Comment