चिकन पॉक्स में क्या नहीं खाना चाहिए

चिकन पॉक्स में क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में: चिकन पॉक्स VZ वायरस से होने वाली एक आम बीमारी है, इसे भारत मैं बड़ी माता के नाम से भी जाना जाता है। चिकन पॉक्स होने पर बुखार, लाल रेशज, शरीर मैं खुजली, सिरदर्द, गला सुखना, और भूख न लगना जैसे कुछ लक्षण दिखाई देते है।

इस बीमारी मैं डॉक्टर द्वारा सही खाना खाने की सलाह दी जाती है, खाने पर ध्यान न देने के कारण आप ज्यादा बीमार हो सकते है या आपको ठीक होने मैं ज्यादा समय लग सकता है। आइए जानते है की चिकन पॉक्स में क्या नहीं खाना चाहिए।

चिकन पॉक्स में क्या नहीं खाना चाहिए

चिकन पॉक्स में क्या नहीं खाना चाहिए

चिकन पॉक्स के मामले ज्यादातर गर्मी के मौसम में देखे जाते है, यह बीमारी आसानी से फैल भी जाती है। इस बीमारी से जल्द ठीक होने के लिए आपको अपनी डाइट को सावधानी से चुनना चाहिए। चिकन पॉक्स होने पर आपको नीचे बताई गई चीजे नही खानी चाहिए।

मांसाहारी खाना – चिकन पॉक्स होने पर मांसाहारी खाना नही खाना चाहिए, मांसाहारी खाने को बनाने मैं ज्यादा तेल, घी, मसाले आदि का इस्तेमाल किया जाता है, साथ ही इसे पचाना भी आसान नही होता।

आचार या विनेगर इस्तेमाल की गई चीजे – चिकन पॉक्स में आचार या ऐसी चीजे जिनमे सिरके का इस्तेमाल किया गया हो, नही खानी चाहिए।

पैक्ड फूड – बाजार मैं मिलने वाले चिप्स, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक और इस तरह की अन्य चीजों को भी चिकन पॉक्स के दौरान नही खाना चाहिए।

मसालेदार खाना – चिकन पॉक्स मैं मसालेदार खाना खाना सुरक्षित नही है, इस से अपच, लूज मोशन जैसी समस्या हो सकती है।

तला हुआ खाना – तले हुए खाने मैं ज्यादा मात्रा मैं तेल या घी होता है जिसके चलते चिकन पॉक्स के मरीज को उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

खट्टे फल – चिकन पॉक्स के कारण मुंह के साथ साथ अन्य जगहों पर छाले हो सकते है, ऐसे मैं खट्टे फलों का इस्तेमाल करना उनमें जलन और दर्द पैदा कर सकता है।

ड्राई फ्रूट्स – चिकन पॉक्स के दौरान ड्राई फ्रूट्स खाने से खासी या लूज मोशन जैसी समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़े:

रोजाना स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए ज्वाइन करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

निष्कर्ष

इस लेख के जरिए आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी दी गई है जिन्हे आपको चिकन पॉक्स होने पर नही खानी चाहिए, साथ ही इसमें चिकन पॉक्स को लेकर अन्य जानकारी भी दी गई। अगर आप इस विषय के बारे मैं और जानकारी चाहते है या आपको कोई चीज समझ मैं न आई हो तो आप कॉमेंट कर सकते है, हम आप तक और जानकारी पहुंचने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment