credit: Getty Images

आज हम ऐसे 10 बेहतरीन स्टॉक्स के बारे में जानेंगे जो अच्छा डिविडेंड देते हैं और ग्रोथ के चांस भी ज्यादा रखते हैं।

पहला स्टॉक Vedanta Ltd है, वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 315 रुपए है, इसने 2022 में ₹64 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। इस कंपनी का मार्किट कैप 1 लाख 16 करोड़ है।

दूसरा शेयर है Coal India Ltd, इसका शेयर का प्राइस 227 रुपए है और 2022 में कंपनी ने ₹23 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया, इस कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख 39 करोड़ है।

तीन नंबर पर REC Ltd है, फिलहाल इसकी कीमत 113.30 रुपये है, कंपनी का मार्केट कैप 30 हजार करोड़ है और 2022 में ₹15.80 प्रति शेयर डिविडेंड दे चुकी है

चौथा शेयर OIL India Ltd है, अभी 211.75 रुपए करंट प्राइस है। कंपनी का मार्किट कैप लगभग 23 हज़ार करोड़ का है और 2022 में कंपनी ने ₹15.25 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है

आज Gail India Ltd के शेयर की कीमत 97.40 रुपए है, कंपनी ने 2022 में निवेशकों को ₹10 प्रति शेयर का लाभांश दिया है।

IRCON भी निवेश के नजरिये से अच्छी कंपनी है, कंपनी ने 2022 में ₹1.35 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है और इसका मार्किट कैप 5.65 हज़ार करोड़ है।

HAL भारत में डिफेन्स सेक्टर की बड़ी कंपनी है,इसके शेयर की कीमत 2644.40 है और 2022 में इसने  ₹56 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। कंपनी का मार्किट कैप 85 हज़ार करोड़ है।

Sail India Ltd ने 2022 में ₹8.75 प्रति शेयर के लाभांश का भुगतान किया। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 35 हजार करोड़ है और शेयर की कीमत 83 रुपये है।

निवेशकों की भरोसेमंद कंपनी Tata Steel Ltd भी काफी अच्छा डिविडेंड देती है, इसने 2022 में 51 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया है।

Indian Oil Corporation Ltd का मार्केट कैप 1.10 लाख करोड़ है और शेयर की कीमत 77.95 रुपये है। कंपनी ने 2022 में 6.40 रुपये प्रति शेयर का लाभांश दिया है।