क्या हो रहा है जोशीमठ में ऐसा जिससे घरों में पड़ी दरार और जमीन से आया पानी। 

अंत तक जरूर देखे

कहीं घरों में दरार तो कहीं जमीन से पानी निकल रहा है, जोशीमठ में क्या हुआ है आइये विस्तार से जानते है।

दोस्तों आजकल चमोली जिले के जोशीमठ में बहुत हंगामा हो रहा है, लोग डरे हुए हैं और सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

जोशीमठ के नगर निगम अध्यक्ष शैलेंद्र पवार ने बताया की 576 घरों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे 3000 लोग प्रभावित हुए हैं।

स्थानीय लोग इससे घटना से काफी डरे हुए हैं और अपना घरो को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

लोगों का मानना है की यहां चल रही परियोजनाओं के कारण के यह सब हो रहा है, उन्हें डर है कि कहीं केदारनाथ जैसी आपदा न आ जाए।

दरअसल, यहां ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉडगेज रेल लिंक पर काम चल रहा है, सुरंग बनाने के लिए पहाड़ों को तोड़ा जा रहा है। 

टनल बनाने के लिए जोड़कर धमाके हो रही है, शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे नेचुरल वाटर ड्रैनेज की समस्या होगी।

इसके अलावा अनावश्यक निर्माण के कारण पहाड़ों में जमा पानी निकल रहा है, जिससे यहां की सड़कों और घरों में दरारें आ रही हैं। 

स्थानीय लोग सरकार से नाराज हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां का दौरा करेंगे।